AAY Ration Rule Change: देश के करोड़ों राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा बदलाव सामने आ सकता है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), 2013 में संशोधन का प्रस्ताव जारी किया है, जिसके तहत अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभार्थियों को अनाज वितरण के तरीके में बदलाव किया जा सकता है। सरकार का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में परिवारों के बीच अनाज वितरण को लेकर असमानता देखने को मिलती है, जिसे दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा बदलाव! AAY योजना में प्रति व्यक्ति अनाज देने का प्रस्ताव, सरकार ने मांगी जनता की राय

