Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Women Safety: कहां लगेंगे AI फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम,महिला सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम

Women Safety: कहां लगेंगे AI फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम,महिला सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार देश के सात प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर AI आधारित फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम लगाएगी। साथ ही, सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहरों में निगरानी और सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।

by SYED BUSHRA
22/07/2025

AI System for Women Safety: केंद्र सरकार ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि वह देश के सात प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित फेस पहचानने वाली तकनीक (फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम) लगाएगी। इनमें दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों के स्टेशन शामिल हैं। इस पहल का मकसद है कि महिला यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिले और अपराधियों को जल्दी पहचान कर पकड़ा जा सके। इसके साथ ही दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु जैसे शहरों में ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ भी चलाए जा रहे हैं, जहां हाईटेक कैमरे और निगरानी तकनीकों की मदद से सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

सेफ सिटी प्रोजेक्ट से बढ़ेगी सुरक्षा

गृह मंत्रालय ने बताया कि देश के आठ बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ और बेंगलुरु में ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ पर काम चल रहा है। इसमें सीसीटीवी कैमरे, फेस पहचानने वाली तकनीक और नंबर प्लेट पहचानने वाली मशीनें लगाई जा रही हैं। साथ ही संवेदनशील जगहों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी घटना को रोका जा सके।

रेलवे स्टेशनों पर हाईटेक निगरानी

मंत्रालय के मुताबिक, ‘इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पांस मैनेजमेंट सिस्टम’ (IERMS) को 983 में से 499 रेलवे स्टेशनों पर लागू किया जा चुका है। इससे महिला यात्रियों को पूरे दिन सुरक्षा मिलेगी। कोंकण रेलवे के 67 स्टेशनों पर 740 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। अब सात बड़े स्टेशनों पर फेस पहचानने वाला AI सिस्टम लगाया जाएगा।

RELATED NEWS

No Content Available

20 लाख से ज्यादा अपराधियों की जानकारी मौजूद

गृह मंत्रालय ने बताया कि ‘नेशनल डेटाबेस ऑन सेक्सुअल ऑफेंडर्स’ (NDSO) में अब तक 20.28 लाख यौन अपराधियों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। इसमें आरोपियों के नाम, फोटो, पते और फिंगरप्रिंट शामिल हैं। यह डेटा पुलिस और जांच एजेंसियां ICJS सिस्टम के जरिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े चिंताजनक

महिला वकीलों के संगठन की अधिवक्ता महालक्ष्मी पावनी ने कोर्ट को बताया कि 2018 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 58.8 थी, जो 2022 में बढ़कर 66.4 हो गई। 2022 में 23.66 लाख मामलों में से सिर्फ 1.5 लाख मामलों में फैसला हुआ और मात्र 38,136 मामलों में सजा हुई। उन्होंने कहा कि CCTNS, NDSO, ERSS जैसी टेक्नोलॉजी से सुधार तो हुआ है, लेकिन अभी और बेहतर प्रयासों की जरूरत है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
चंदन और शेरू बाइक पर उल्टा बैठकर सीधे सिर में मारते थे गोली, पनपी दुश्मनी फिर एक डॉन की हत्या से खत्म हुई दोस्ती

चंदन और शेरू बाइक पर उल्टा बैठकर सीधे सिर में मारते थे गोली, पनपी दुश्मनी फिर एक डॉन की हत्या से खत्म हुई दोस्ती

नेपाल की स्पेशल 6 लेडी क्वीन का क्रिकेट में दबदबा, बल्ले-गेंद के साथ ही ग्लमर्स की दुनिया में मचा रहीं तहलका

नेपाल की स्पेशल 6 लेडी क्वीन का क्रिकेट में दबदबा, बल्ले-गेंद के साथ ही ग्लमर्स की दुनिया में मचा रहीं तहलका

Delhi News

2026 तक बढ़ी दिल्ली की EV पॉलिसी, कैबिनेट की लगी मुहर

POPULAR POST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026

LATEST

Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India