Monday, November 16, 2026 10:12 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » AI Startup को दिया अपना चेहरा, अब क्यों हो रहा पछतावा,उठ रहे निजता और सुरक्षा पर सवाल

AI Startup को दिया अपना चेहरा, अब क्यों हो रहा पछतावा,उठ रहे निजता और सुरक्षा पर सवाल

लूसी ने एक एआई स्टार्टअप को अपना चेहरा इस्तेमाल करने की अनुमति दी, लेकिन अब शर्तें समझने के बाद पछताने लगीं। अब उन्हें डर है कि उनका चेहरा गलत कामों में इस्तेमाल हो सकता है, जिससे निजता और सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

by SYED BUSHRA
05/03/2025
AI startup face misuse

 AI startup face misuse लूसी नाम की एक महिला ने एक एआई स्टार्टअप को करीब 1.6 लाख रुपये में अपना चेहरा इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी। शुरू में वह इस फैसले से खुश थीं, लेकिन बाद में जब उन्होंने शर्तों को समझा, तो उन्हें पछतावा हुआ। अब उन्हें डर है कि उनके चेहरे का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है और यह किसी गलत हाथों में पड़ सकता है।

जल्दी पैसे कमाने की होड़ में बढ़ रहा जोखिम

पहले के समय में लोग शिक्षा और मेहनत से पैसे कमाना पसंद करते थे, लेकिन अब कई लोग जल्दी पैसा कमाने के लिए अजीबोगरीब तरीके अपनाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। कुछ लोग अपनी तस्वीरें और निजी जानकारी तक बेच देते हैं। ऐसा ही मामला लूसी के साथ हुआ, जिन्होंने एक एआई स्टार्टअप को अपना चेहरा देने का फैसला किया।

शुरू में खुशी, बाद में पछतावा

लूसी ने करीब 1.6 लाख रुपये में अपने चेहरे का उपयोग करने की अनुमति दी थी। शुरुआत में वह इस सौदे से खुश थीं, लेकिन जब उन्होंने दस्तावेजों की शर्तों को सही से समझा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए और कई वीडियो रिकॉर्ड कराए, ताकि एआई मॉडल को प्रशिक्षित किया जा सके। बाद में पता चला कि कंपनी अब उनके चेहरे का किसी भी तरह इस्तेमाल कर सकती है, वह भी बिना उनकी अनुमति के।

RELATED NEWS

Fraud का नया तरीका बना जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द, कौन सा एआई मॉडल नकली आधार और पैन तैयार करने के कारण विवादों में

Fraud का नया तरीका बना जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द, कौन सा एआई मॉडल नकली आधार और पैन तैयार करने के कारण विवादों में

November 26, 2025

जब पैसे खत्म हुए, तब समझ आई गलती

शुरुआती खुशी के बाद, जब लूसी को मिले पैसे खत्म हो गए, तब उन्हें इस फैसले की गंभीरता समझ आई। भले ही उन्हें पूरा भुगतान मिला था, लेकिन अब उन्हें डर है कि उनका चेहरा किसी भी गलत गतिविधि में इस्तेमाल हो सकता है। पहले भी कई मामलों में देखा गया है कि कंपनियां असली चेहरों का इस्तेमाल धोखाधड़ी और अपराधों के लिए कर चुकी हैं।

एआई तकनीक से बढ़ रहा खतरा

आजकल एआई का उपयोग लोगों के चेहरे बदलने और उनकी नकल करने के लिए किया जा रहा है। इससे पहचान की चोरी, गलत जानकारी फैलाने और अन्य अनैतिक कामों का खतरा बढ़ गया है। इस तकनीक का इस्तेमाल फर्जी वीडियो, डीपफेक और ऑनलाइन ठगी में किया जा सकता है। इससे सिर्फ उन्हीं लोगों को नुकसान नहीं होता जिनका चेहरा इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि उन लोगों को भी जो इस नकली जानकारी को सच मानकर धोखे का शिकार हो जाते हैं।

निजता और सुरक्षा पर सवाल

इस तरह की घटनाएं दिखाती हैं कि एआई तकनीक के कारण निजता और सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। अगर इस पर सख्त नियम नहीं बनाए गए, तो लोग आसानी से इसके शिकार हो सकते हैं। लूसी का मामला सबक देता है कि किसी भी समझौते को करने से पहले उसकी शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लेना बेहद जरूरी है, वरना बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं बचता

Related Posts

Fraud का नया तरीका बना जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द, कौन सा एआई मॉडल नकली आधार और पैन तैयार करने के कारण विवादों में

Fraud का नया तरीका बना जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द, कौन सा एआई मॉडल नकली आधार और पैन तैयार करने के कारण विवादों में

November 26, 2025
Next Post
U.P Board Exam: परीक्षा केंद्र पर शराब के नशे में पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एसडीएम ने मौके पर लिया एक्शन

U.P Board Exam: परीक्षा केंद्र पर शराब के नशे में पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एसडीएम ने मौके पर लिया एक्शन

Uttar Pradesh: गंगा में डॉल्फिन की वापसी, उत्तर प्रदेश बना सबसे बड़ा ठिकाना

Uttar Pradesh: गंगा में डॉल्फिन की वापसी, उत्तर प्रदेश बना सबसे बड़ा ठिकाना

General knowledge: भारत बना मेडिकल शिक्षा का हब, सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेजों का रिकॉर्ड बनाया

General knowledge: भारत बना मेडिकल शिक्षा का हब, सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेजों का रिकॉर्ड बनाया

POPULAR POST

Mother Dairy Milk Price Hike

Milk Price Hike : त्योहार के बाद दिया महंगाई ने झटका, मदर डेयरी ने कितने बढ़ाए दूध के दाम

November 11, 2026
Census 2027 :16 नवंबर से खुद कैसे भरे जनगणना के 40 सवाल, घर आने से पहले क्या-क्या बताना होगा?

Census 2027 :16 नवंबर से खुद कैसे भरे जनगणना के 40 सवाल, घर आने से पहले क्या-क्या बताना होगा?

November 14, 2026
Taj Mahal Python Rescue

Taj Mahal Rescue : ताजमहल के बाथरूम में दिखा अनचाहा मेहमान, क्यों मचा हड़कंप, वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने किया रेस्क्यू

November 13, 2026
Diabetes Symptoms in Children

World Diabetes Day: बच्चों में डायबिटीज के इन 7 संकेतों को न समझें मामूली, लापरवाही पड़ सकती है भारी

November 13, 2026
Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Highway Accident : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चने से भरा ट्रॉला कार पर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

November 15, 2026
Smog Empact : दिल्ली से लाहौर तक प्रदूषण का असर, क्यों बदलने पड़े रहे भारत, पाकिस्तान में क्रिकेट मैचों के स्टेडियम?

Smog Empact : दिल्ली से लाहौर तक प्रदूषण का असर, क्यों बदलने पड़े रहे भारत, पाकिस्तान में क्रिकेट मैचों के स्टेडियम?

November 11, 2026

LATEST

Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India