Saturday, April 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Bengal Election 2026: हुमायूं कबीर को लगा बड़ा झटका, वायरल वीडियो के बाद ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन

बंगाल चुनाव 2026 से पहले AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया। वायरल वीडियो विवाद के बाद यह फैसला लिया गया और अब पार्टी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
April 10, 2026
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Owaisi Breaks Alliance: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। असदुद्दीन ओवैसी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और हुमायूं कबीर की पार्टी के बीच हुआ गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने साफ कहा है कि अब वह बंगाल में अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

AIMIM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके इस फैसले की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया कि हुमायूं कबीर के बयानों से बंगाल के मुसलमानों की असुरक्षा सामने आई है। पार्टी ने कहा कि वह किसी भी ऐसे बयान का समर्थन नहीं कर सकती, जिससे समाज की गरिमा पर असर पड़े।

RELATED NEWS

No Content Available

मुसलमानों के मुद्दे पर जोर

पार्टी ने अपने बयान में कहा कि बंगाल के मुसलमान आज भी गरीब, पिछड़े और उपेक्षित हैं। दशकों से चल रही सरकारों के बावजूद उनकी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। AIMIM का कहना है कि उनकी राजनीति का मकसद हाशिए पर खड़े लोगों को अपनी आवाज देना है। इसी वजह से उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है और आगे किसी भी पार्टी से गठबंधन न करने की बात कही है।

वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब हुमायूं कबीर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद 9 अप्रैल को राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई।
वीडियो में कबीर कथित तौर पर बड़े नेताओं से अपने संबंधों और चुनावी रणनीति को लेकर बातें करते नजर आए, जिससे विवाद और गहरा गया।

टीएमसी ने उठाए सवाल

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो शेयर करते हुए जांच की मांग की। इसमें शुभेंदु अधिकारी, हिमंत बिस्वा सरमा और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से कथित संबंधों की बात कही गई। मामले की जांच के लिए ईडी से कार्रवाई की मांग भी की गई है।

वीडियो में क्या कहा गया

वीडियो में कबीर कथित तौर पर यह कहते सुने गए कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। साथ ही, उन्होंने भाजपा नेताओं के संपर्क में होने और चुनावी रणनीति के तहत अल्पसंख्यक वोटों को प्रभावित करने की बात भी कही। बताया गया कि इस रणनीति के लिए बड़े पैमाने पर पैसों की जरूरत होगी।

राजनीति में बढ़ी हलचल

इस पूरे घटनाक्रम के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है। AIMIM का गठबंधन तोड़ना आने वाले चुनाव में नए समीकरण बना सकता है।अब देखना होगा कि अकेले चुनाव लड़ने का यह फैसला पार्टी के लिए कितना असरदार साबित होता है।

Tags: AIMIM Owaisi decisionBengal election 2026
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist