गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सपने में भी आंबेडकर का अपमान नहीं कर सकता… अमित शाह ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस के आरोपों का जोरदार जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और संविधान विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया।

by Kirtika Tyagi
दिसम्बर 18, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस के आरोपों का जोरदार जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और संविधान विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कई मौकों पर संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया है। राज्‍यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान दिए गए उनके बयान को लेकर विवाद खड़ा हुआ, जिसके जवाब में उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

Amit Shah का कांग्रेस पर पलटवार

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सावरकर और न्यायपालिका का अपमान किया, आपातकाल लगाकर संविधान के मूल्यों को दरकिनार किया और सेना के शहीदों का भी अपमान किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने एक बार फिर अपने पुराने तरीकों को अपनाते हुए, तथ्यों को तोड़-मरोड़कर और सच्चाई को झूठ के लिबास में पेश कर समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश की है।”

RELATED NEWS

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

अगस्त 12, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

आंबेडकर और भारत रत्न पर विवाद

शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने बाबा साहेब आंबेडकर को लंबे समय तक हाशिए पर रखा। उन्होंने कहा, “बाबा साहेब को भारत रत्न 1990 में मिला, जब कांग्रेस सत्ता में नहीं थी। इससे पहले कांग्रेस ने उनकी 100वीं जयंती मनाने से भी इनकार कर दिया था।” शाह ने यह भी कहा कि भाजपा ने हमेशा आंबेडकर जी के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया और आरक्षण को मजबूत किया।

विपक्षी दलों का विरोध

गृह मंत्री के बयान के बाद विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अमित शाह पर आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया और संसद में विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों ने आंबेडकर की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन किया और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

अमित शाह की सफाई

शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया। उन्होंने कहा, “राज्यसभा में मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। इससे पहले भी कांग्रेस ने पीएम मोदी के बयानों को एडिट कर जनता के सामने रखा था।”

विवाद की शुरुआत

संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित चर्चा में शाह ने कहा था कि विपक्षी नेताओं के लिए आंबेडकर का नाम लेना एक फैशन बन गया है। उन्होंने कहा, “वे आंबेडकर का नाम 100 बार लेते हैं, लेकिन उनकी भावनाएं और नीयत क्या हैं, यह देखने की बात है।”

विपक्ष का हमला तेज

इस बयान के बाद विपक्ष ने इसे दलित शख्सियत का अपमान बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि भाजपा ने आंबेडकर के योगदान को कभी सही मायनों में स्वीकार नहीं किया और अब उनके नाम का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है।

Tags: Ambedkar controversyamit shah
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Amit Shah on Poor Welfare: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर...

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने गहरा दुख...

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

लोकसभा में तकरार, राहुल गांधी और शाह के बीच बहस का माहौल देखे?

by Kanan Verma
दिसम्बर 10, 2025

Rahul vs Shah in LS: लोकसभा में चुनावी सुधारों पर बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के...

Next Post
easy carrot halwa without grating

अब बिना घिसे मिनटों में तैयार हो जाएगा गाजर का हलवा, बस जान ले ये आसाना तरीका

Delhi News : सफदरजंग एनक्लेव में लगी भीषण आग, बुजुर्ग पति-पत्नी की जलकर मौत

Delhi News : सफदरजंग एनक्लेव में लगी भीषण आग, बुजुर्ग पति-पत्नी की जलकर मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist