रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Amul Milk Price: बड़ा खुलासा, इसके कारण अमूल को कम करनी पड़ी कीमत, जानिए अब कितने रुपये में मिलेगा 1 लीटर दूध

Amul Milk Price Reduced: मिल्क कंपनी अमूल ने दूध के कम किए दाम, जानें नए रेट, कंपनी के इस फैसले ने आमलोगों को दी बड़ी राहत।

by Vinod
जनवरी 24, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश के नामी मिल्क कंपनी अमूल ने दूध के दाम कम कर दिए हैं। कंपनी के इस फैसले से आमलोगों को राहत मिलेगी। अमूल ने अमूल ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और टी स्पेशल दूध की रेट कम किए हैं।
अमूल ने हर लीटर पर 1 रुपये दूध की कीमत कम की है।

पहली बार कम हुए दूध के रेट

दरअसल, दूध कंपनियां लगातार दूध के दाम बढ़ा रही थीं, जिसके कारण अमजन को अधिक पैसा देना पड़ रहा था। दूध के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई थी। ऐसे में अमूल ने एक बड़ा फैसला लिया। कंपनी ने अपने दूध के दाम कम कर दिए। जिसके बाद अब अन्य कंपनियों पर भी मिल्क रेट को घटाने का दबाव बढ़ेगा। दूध के बाजार में ये पहली बार हुआ है कि किसी कंपनी ने मिल्क के रेट बढ़ाने के बजाए कम किए।

RELATED NEWS

Milk Price Hike: अमूल दूध ने दिया आम जनता को झटका, 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए दूध के दाम, यहां देखिए नए रेट

फ़रवरी 3, 2023

Amul Price Hike: फिर महंगाई का झटका, आज से 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ Amul दूध, जानिए क्यों बढ़े रेट्स

अगस्त 17, 2022

ये रही दूध की नई कीमत

नए बदलाव के बाद अब अमूल गोल्ड का एक लीटर के पाउच की कीमत 66 रुपये से 65 रुपये हो जाएगी। अमूल टी स्पेशल दूध के एक लीटर पाउच का रेट 62 रुपये से कम होकर 61 रुपये हो जाएगी। इस तरह, अमूल ताजा दूध का रेट 54 रुपये प्रति लीटर से घटकर 53 रुपये हो जाएगी। जल्द ही नई कीमतों वाला दूध बाजार में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।

जून में अमूल ने बढ़ाए थे दाम

पिछले साल जून 2024 में अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। उस समय अमूल गोल्ड 500 उस की कीमत 32 रुपये से बढ़कर 33 रुपये हो गई थी। एक लीटर अमूल गोल्ड 64 रुपये से 66 रुपये का हो गया था। अमूल ताजा 500 एमएल का दाम 26 रुपये से 27 रुपये और अमूल शक्ति 500 उस का दाम 29 रुपये से 30 रुपये हो गया था। यह नई कीमतें 3 जून से पूरे देश में लागू हुई थीं।

इस वजह से कम किए दाम

पहली बार किसी दूध कंपनी ने दूध के दाम कम किए हैं। कंपनी ने दाम को घटाने के पीछे की वजहों की ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन विशेषज्ञ इसे उपभोक्ताओं को राहत देने और बाजार में प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए उठाए गए कदम के तौर पर देख रहे हैं। मिल्क के दाम कम होने से आम लोगों के बढ़े हुए किचन बजट से थोड़ी राहत मिलेगी।

दूसरी कंपनियों पर पड़ेगा असर

अमूल के इस कदम से बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। अन्य दूध कंपनियों पर भी दाम कम करने का दबाव बनेगा। देखना होगा कि बाकी कंपनियां इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं। लोगों को उम्मीद है कि बाकी कंपनियां भी दूध के दाम कम करेंगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि दूध के दामों में यह गिरावट आगे भी जारी रहती है या नहीं। फिलहाल, अमूल के इस फैसले का ग्राहकों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

 

 

Tags: Amul MilkAmul Milk CompanyAmul reduced milk rates
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Milk Price Hike: अमूल दूध ने दिया आम जनता को झटका, 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए दूध के दाम, यहां देखिए नए रेट

by Juhi Tomer
फ़रवरी 3, 2023

Amul Hikes Milk Price: आम जनता को लगा बड़ा झटका बता दें कि बजट के तुरंत बाद अमूल ने 3 रुपये...

Amul Price Hike: फिर महंगाई का झटका, आज से 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ Amul दूध, जानिए क्यों बढ़े रेट्स

by Web Desk
अगस्त 17, 2022

Amul Price Hike: आम आदमी पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड...

Next Post
आखिर ‘हनुमान जी’ ने जनसंख्या वृद्धि पर क्यों खोली ‘तिजोरी’ 4 पर सोना तो 3 बच्चे पैदा करने पर मिलेगी चांदी

आखिर ‘हनुमान जी’ ने जनसंख्या वृद्धि पर क्यों खोली ‘तिजोरी’ 4 पर सोना तो 3 बच्चे पैदा करने पर मिलेगी चांदी

shanivar

Aaj Ka Rashifal : जनवरी का अंतिम हफ्ता, जानें किस राशि में होगा प्रेम का आगाज, किसको मिलेगा अपना खोया हुआ प्यार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist