सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पहलगाम हमले पर असदुद्दीन ओवैसी ने किन्हें कहा कुत्ता-कमीना, जिसकी भारत के साथ ही PAK में हो रही चर्चा

हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम हमले को मानवता पर हमला बताया है ।

by Vinod
अप्रैल 24, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार के बाद पूरे देश में उबाल है। सत्ता और विपक्षी दलों के नेता एक स्वर में बोल रहे हैं और पाकिस्तान को सबक सिखाए जाने को लेकर सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का ऐलान कर रहे हैं। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। औवैसी ने कहा है कि ये कमीने-कुत्ते निर्दोष लोगों को उनके नाम पूछकर, मजहब पूछकर मार रहे थे। उन्होंने पहलगाम हमले को मानवता पर हमला बताया और कहा कि आतंकियों ने जानवर से भी बदतर व्यहार किया। आतंकवाद की जड़ निकालनी होगी। इसे जड़ से खत्म करें।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमले की हम घोर निंदा करते हैं। मासूम लोगों का खून बहाने वाले इंसान नहीं बल्कि जानवर हैं। ऐसे कुत्ते-कमीनों को पाताल से खोजकर मौत के घाट उतारा जाए। औवैसी ने हमले की निंदा की और उम्मीद जताई कि सरकार आतंकी वारदात में जान गंवाने वालों के साथ न्याय करेगी। ओवैसी ने कहा कि आतंकवाद एक विचारधारा है, यह किसी धर्म से संबंधित नहीं है।उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीतिक मतभेदों का नहीं है। राजनीतिक मतभेद तो चलते रहेंगे। ओवैसी ने कहा कि अभी गृह मंत्रालय से फोन आया था। गृह मंत्री ने मुझसे बात की और बोले कि कहां हो आप। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में होने की जानकारी दी तो बोले कि देर हो गई है, मगर आप आइए।

RELATED NEWS

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

नवम्बर 22, 2025
Asaduddin Owaisi

यूपी चुनाव: ओवैसी ने अखिलेश को ललकारा, ‘बिहार में 24 पर प्लेयर, UP में 48 पर दिखाएंगे असर’

नवम्बर 20, 2025

औवैसी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल पर कोई पुलिस या केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का कैंप नहीं था। मौके पर पहुंचने में टीम को 45 मिनट लगे। जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। ओवैसी ने सवालिया लहजे में कहा कि आतंकी यहां तक (पहलगाम तक) कैसे आए। आतंकियों ने किस तरह सीमा पार किया। अगर वे यहां तक पहुंच सकते हैं तो श्रीनगर भी पहुंच सकते हैं। ओवैसी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में भी मैं इस मुद्दे को रखूंगा। ओवैसी ने बताया कि पहले कहा गया था कि सवैदलीय बैठक में सिर्फ बड़े दलों के नेताओं को ही बुलाया गया था। हमने इस पर केंद्रीय मंत्री रिजूजी से बात की। इसके बाद गृहमंत्री का हमारे पास फोन आया। टिकट की व्यवस्था गृहमंत्रालय ने करवा दी है।

ओवैसी का ये बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग जमकर हैदराबाद भाईजान की तारीफ कर रहे हैं। भारत के लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि हम हिन्दुस्तानी एक हैं। हम आपस में क्यों न लड़ते झगड़ते रहें, लेकिन जब देश की बात आती है तो सभी देशवासी एक हो जाते हैं। यही हिन्दुस्तान की असल ताकत है। वहीं ओवैसी के बयान की पाकिस्तान में भी चर्चा है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी ओवैसी को लेकर अपशब्द भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक भारतीय यूजर ने लिखा कि हैदराबाद के भाईजान पूरे पाकिस्तान पर अकेले भारी हैं।

Tags: asaduddin owaisiPahalgam terror attackPahalgam terror attack Asaduddin Owaisi
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

कौन है ‘वो’ जिसने नीतीश कुमार और ओवैसी के बीच करवाई फ्रेंडशिप, लगी मुहर अब NDA को समर्थन देंगे AIMIM चीफ

by Vinod
नवम्बर 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। नीतीश कुमार दसवीं बार सूबे के सीएम...

Asaduddin Owaisi

यूपी चुनाव: ओवैसी ने अखिलेश को ललकारा, ‘बिहार में 24 पर प्लेयर, UP में 48 पर दिखाएंगे असर’

by Mayank Yadav
नवम्बर 20, 2025

Asaduddin Owaisi On Akhilesh Yadav : एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक...

मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, अब हाथी पर सवार होकर यूपी में पतंग उड़ाएंगे ‘भाईजान’

मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, अब हाथी पर सवार होकर यूपी में पतंग उड़ाएंगे ‘भाईजान’

by Vinod
नवम्बर 19, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने गमझा हिलाकर बड़ा खेला कर दिया। पीएम के गमछे...

Asaduddin Owaisi

‘गुनाह सिर्फ इतना कि वह मुसलमान’: बृजभूषण शरण सिंह ने क्यों कर दी ओवैसी की खुलकर तारीफ?

by Mayank Yadav
नवम्बर 19, 2025

Asaduddin Owaisi News: दिल्ली में लाल किले के पास कार में बम धमाका कर 15 बेकसूर लोगों की जान लेने...

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का मिजाज गर्म है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो, य बॉलिवुड।...

Next Post
LDA

LDA की अनंत नगर योजना: 10 लाख से कम में पाएं अपना घर, सिर्फ ढाई साल में मिलेगा पजेशन!

UPSC Success Story

नेत्रों से नहीं, हौसले से देखे सपने, बिहार के रविराज ने UPSC में रच दिया इतिहास, पाई AIR रैंक 182

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist