Indore Suicide Case : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बीएड छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 27 वर्षीय प्रदीप रावत के रूप में हुई है, जो धार जिले के बांक टांडा का निवासी था। प्रदीप इंदौर में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत एक महिला कांस्टेबल के साथ रिश्ते में था।
Indore Suicide Case : लेडी कांस्टेबल के प्यार में B.Ed छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में खोले रिश्ते के कड़वे राज

