शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ayodhya Mahotsav: महोत्सव में आम्रपाली दूबे का वीडियो वायरल, विवादों में घिरी रामनगरी

अयोध्या महोत्सव में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में अश्लील गाने पर डांस करते कलाकारों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी ने इसे अयोध्या की संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ करार दिया है।

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Ayodhya
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya Mahotsav: अयोध्या महोत्सव के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें भोजपुरी गाने पर अभिनेत्री आम्रपाली दूबे और अन्य लड़कियां डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में स्टेज पर डांस करते हुए कलाकारों के साथ-साथ भोजपुरी गाने की धुन पर ठुमके लगाती महिलाएं विवाद का कारण बन गईं। इसे अश्लीलता फैलाने वाला कार्यक्रम बताते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने इसे भाजपा और योगी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह अयोध्या की सांस्कृतिक मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ है। वीडियो ने न केवल राजनीतिक क्षेत्र में हलचल मचाई, बल्कि आस्थावान लोगों में भी असंतोष पैदा कर दिया है।

🎥 आम्रपाली दूबे का अयोध्या महोत्सव में वायरल वीडियो विवादों में! भोजपुरी गाने पर डांस को लेकर सपा ने योगी सरकार पर निशाना साधा। क्या राम की नगरी में इस तरह के कार्यक्रम उचित हैं? 🤔#AyodhyaMahayotsav #AmrapaliDubey #Controversy #YogiGovernment #CulturalValues #Sapa pic.twitter.com/0Vwx73hFm5

— The MidPost (@the_midpost) January 8, 2025

RELATED NEWS

Road Accident

Road Accident:अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

जुलाई 2, 2026
Ayodhya

आधी रात बहू के कमरे से ‘खटर-पटर’, सास ने मचाया शोर तो बेड से निकला प्रेमी!

दिसम्बर 7, 2025

वायरल वीडियो में भोजपुरी गाने की धुन पर डांस कर रही लड़कियां स्टेज के सामने अपनी हरकतों से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। जब ये लड़कियां अपने डांस के साथ इशारे करती हैं, तो भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे भी उनके साथ शामिल हो जाती हैं और अपने अंदाज में डांस करती हैं। इस दौरान स्टेज पर और भी कई कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। वीडियो में एक सवाल उठाया जा रहा है कि क्या अयोध्या महोत्सव में अश्लील और डबल मीनिंग वाले भोजपुरी गाने बजाना जरूरी था? क्या इस महोत्सव को बिना इस तरह के गानों के भी पूरा किया जा सकता था?

यहां पढ़ें: Delhi Assembly Chunav: दिल्ली में केजरीवाल की शातिर चाल… धर्मगुरुओं को शामिल कर बीजेपी की बढ़ाई टेंशन

सपा के नेता पवन पांडे ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए योगी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि “यह Ayodhya महोत्सव नहीं, Ayodhya की संस्कृति और मर्यादा के साथ खिलवाड़ है।” पार्टी के आईटी सेल ने भी वीडियो को शेयर करते हुए आरोप लगाया कि अयोध्या जैसी पवित्र नगरी में भाजपा और योगी सरकार ने इस तरह के अश्लील गाने बजवाकर राम की नगरी की मर्यादा को तार-तार किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग सैफई महोत्सव की आलोचना करते थे, वही लोग अब अयोध्या में नंगा नाच करा रहे हैं।

इसके अलावा, कई अन्य लोगों ने इस Ayodhya महोत्सव की आलोचना की और इसे आस्था के साथ खिलवाड़ करार दिया। एक पोस्ट में लिखा गया, “भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर ऐसा महोत्सव हो रहा है, यह शर्मनाक है। इस तरह के गाने और डांस के लिए अयोध्या में कोई जगह नहीं है।”

समाज के एक वर्ग द्वारा इस घटना की कड़ी आलोचना की जा रही है, जबकि आयोजकों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Tags: ayodhya
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Road Accident

Road Accident:अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Ayodhya Road Accident:उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले...

Ayodhya

आधी रात बहू के कमरे से ‘खटर-पटर’, सास ने मचाया शोर तो बेड से निकला प्रेमी!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 7, 2025

Ayodhya extra-marital affair: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के कलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रपंच का एक सनसनीखेज...

Ayodhya Ram Temple

राम मंदिर: परकोटे के मंदिरों के दर्शन के लिए रामभक्तों को करना होगा तीन महीने का इंतज़ार

by Mayank Yadav
नवम्बर 30, 2025

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को अब राम मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
नवम्बर 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या खुशी से मुस्करा रही है। सरयू भी मधुर गीत गुनगुना रही है।...

Next Post
Indore Suicide Case

Indore Suicide Case : लेडी कांस्टेबल के प्यार में B.Ed छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में खोले रिश्ते के कड़वे राज

Kanguva Oscar nomination

Entertainment news : दक्षिण भारत की इस फिल्म को दर्शकों ने नकारा, अब ऑस्कर में नॉमिनेट होकर मचाया धमाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist