शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पवन के बाद बिहार चुनाव में रंगीला भी करेंगे दो-दो हाथ, रील नहीं रियल में होगी दो भोजपुरी एक्टर के बीच सियासी जंग

बिहार के चुनावी मैदान में फिल्मी सितारों का भी खूब जलवा देखने को मिलने वाला है। इसमें भोजपुरी कलाकारों की चर्चा खूब है। कोई चुनावी मैदान में बतौर प्रत्याशी कूदेगा तो कोई प्रचार प्रसार के लिए। पवन सिंह ने बड़ा ऐलान भी कर दिया है, ऐसे में बिहार में इसबार रोचक जंग देखने को मिल सकती है।

by Vinod
अक्टूबर 7, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

पटना ऑनलाइन डेस्क। बिहार का विधानसभा चुनाव लगातार रोमांचक मुहाने पर आ गया है। तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक दल के नेता लाव-लश्कर के साथ सियासी दंगल में पूरी ताकत के साथ उतर चुके हैं और एक-दूसरे को चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। बिहार चुनाव में बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंड्रस्ट्री का तगड़ा भी देखने को मिलेगा। बीजेपी ने पवन सिंह को एक बार फिर अपने पाले में करके आरा और कारीकाट की लड़ाई को रोचक बना दिया है। तो वहीं पवन सिंह के धुर विरोधी खेसारी यादव की भी अब बिहार के चुनाव में एंट्री हो गई है। जानकार बताते हैं कि अब चुनावी जंग काफी रोचक देखने को मिलेगी।

अब पवन सिंह बीजेपी के खेवनहार होंगे

भारतीय चुनाव आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव की डुगडुगी बजते ही बिहार की धरती पर सियासी रंग सिर चढ़कर बोल रहा है। एनडीए लगातार फिर से सत्ता में वापसी के लिए दांव-पेच आजमा रही है तो इंडिया गठबंधन भी पटना की कुर्सी पर बैठने के लिए हल्लाबोल दिया है। चुनावी विसात में सिने स्टार्स की भी एंट्री हो गई है। पवन सिंह ने एनडीए से हाथ मिला लिया है। अब पवन सिंह बीजेपी के खेवनहार होंगे। पवन सिंह का स्टारडम केवल मगध के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में है। उसके चाहने वाले हर जगह है। पवन सिंह ने भी एनडीए की जीत की बड़ी भविष्यवाणी करते हुए सियासी दंगल में उतर चुके हैं।

RELATED NEWS

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

जुलाई 4, 2026
Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026

पत्नी चुनाव मैदान में उतरेगी

पवन सिंह की दहाड़ के बाद आरजेडी एक्शन में आई और एक और बड़े भोजपुरी स्टार्स को अपने पाले में लाने का ऐलान कर दिया। पवन सिंह के धुर विरोधी खेसारी यादव की अब बिहार के चुनाव में एंट्री हो गई है। आरजेडी खेसारी को सारण जिले की माझी विधानसभा से चुनाव लड़वाना चाह रही है। जिसको लेकर तेजस्वी यादव ने खेसारी से मुलाकात भी की है। तेजस्वी से मुलाकात के बाद खेसारी ने साफ तौर कर कह दिया कि चुनाव वो तो नहीं लड़ेंगे, लेकिन उनकी पत्नी चुनाव मैदान में उतरेगी। अगर तेजस्वी और अखिलेश भैया का आशीर्वाद रहा तो। इतना ही नहीं खेसारी ने आते ही पवन सिंह पर तंज कस दिया कह दिया कि नेता वो होना चाहिए जो जनता के बीच रहे। जनता की सेवा करे। नेता स्टारडम में चुनाव तो जीत लेते है लेकिन फिर उसके बाद 5 साल जनता उनकी सूरत देखने को तरस जाती है।

बिहार की मिट्टी से उगने वाले दोनो सितारे

दरअसल हर किसी को मालू है कि सिंगर पवन सिंह और अभिनेता खेसारी लाल यादव के बीच पुरानी अदावत है। बिहार की मिट्टी से उगने वाले दोनो सितारे है। एक गायक, एक अभिनेता, और दोनों के दिल में है। जनता का प्यार दोनों बिहार के बड़े स्टार है लेकिन दोनों के बीच अदावत बेहद पुरानी है। अब ये जंग सिनेमा के पर्दे से निकलकर सियासत के मैदान में आ चुकी है। पवन सिंह बनाम खेसारी लाल यादव अब यह टकराव है रील से रियल का। ये अदावत कोई आज की नहीं है। इसकी शुरुआत हुई थी करीब एक दशक पहले, जब खेसारी लाल यादव रातों-रात ’साजन चले ससुराल’ से सुपरस्टार बने। उस वक्त भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह का जलवा था दृ ‘लॉलीपॉप लागेलु’ ने उन्हें आइकॉन बना दिया था।

दोनों सितारे उतर चुके हैं राजनीति की अखाड़े में

पवन को लगा कि खेसारी अचानक आए और इंडस्ट्री में उनका क्रेज बढ़ता जा रहा है। वहीं खेसारी को लगता था कि पुराने स्टार्स उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे। फिर शुरू हुई बयानबाज़ी कभी पवन सिंह के इंटरव्यू में खेसारी का नाम न लेना, तो कभी खेसारी द्वारा सोशल मीडिया पर ’पुराने लोगों’ पर तंज।दोनों ने कभी साथ फिल्म नहीं की और जब भी बात आई साथ आने की, दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली। अब जब 2025 का चुनाव सामने है, तो दोनों सितारे उतर चुके हैं राजनीति की अखाड़े में। पवन सिंह जहां एनडीए के समर्थन में दिखे हैं, वहीं खेसारी लाल यादव का झुकाव आरजेडी के सामाजिक न्याय और युवा मुद्दों की ओर माना जा रहा है।

Tags: Actor Pawan SinghActor Rangeela KhesariBihar Assembly Elections 2025Bihar elections 2025BJPelection commissionrjd
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

Supreme Court Verdict on SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छिड़ी बहस, चुनाव आयोग को मिली बड़ी राहत

by Kirtika Tyagi
मई 27, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया चलाने की शक्ति को सही ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत...

Election Commission

Election Commission ने अखिलेश को सिखाया नैतिकता का पाठ: बोले- ‘भेड़िया आया’ चिल्लाना बंद करे सपा!

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2026

Election Commission On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग और समाजवादी पार्टी (सपा) के...

Next Post
Pawan Singh Vs Jyoti Singh

पवन-ज्योति केस में आया CM Yogi मोड़, सत्ता के गलियारों में चर्चा तेज़

Ghazipur News: यूपी के इस गांव में हो रहा अजीबोगरीब चमत्कार, हर घर के हैंडपंप-ट्यूबवेल से निकल रहीं मछलियां

Ghazipur News: यूपी के इस गांव में हो रहा अजीबोगरीब चमत्कार, हर घर के हैंडपंप-ट्यूबवेल से निकल रहीं मछलियां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist