Monday, November 16, 2026 12:17 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » खत्म हुआ सस्पेंस और फाइनल हुए ये चार नाम, इन्हीं में से एक नेता बनेगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष

खत्म हुआ सस्पेंस और फाइनल हुए ये चार नाम, इन्हीं में से एक नेता बनेगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल लगभग खत्म हो चुका है। वह पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष है। ऐसे में बीजेपी की तरफ से नए चेहरे की तलाश शुरू हो चुकी है।

by Vinod
18/07/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल लगभग खत्म हो चुका है। वह पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष है। ऐसे में बीजेपी की तरफ से नए चेहरे की तलाश शुरू हो चुकी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चल रही सियासी चर्चाओं में इस बार राजस्थान ने भी बड़ी एंट्री मारी है। जानकार बताते हैं कि मरू प्रदेश से दो नेता बीजेपी चीफ के रेस में हैं। इनके अलावा दो और नाम फाइनल हो गए हैं। कुल मिलाकर मंथन के बाद 4 नेताओं के नाम पर मुहर लग चुकी हैं। इन्हीं में से एक बीजेपी का अगला बॉस होगा। पार्टी 15 अगस्त तक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।

1980 में बीजेपी के गठन के बाद से अब तक राजस्थान को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद एक बार भी नहीं मिला है, जबकि यूपी, एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से पार्टी अध्यक्ष बनते रहे हैं। बीते कुछ वर्षों में राजस्थान बीजेपी संगठन और सरकार दोनों में मजबूत स्थिति में आया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल से लेकर संगठन की रीढ़ माने जाने वाले अहम पदों तक राजस्थान से नेताओं की मजबूत उपस्थिति है। यही वजह है कि इस बार बीजेपी अध्यक्ष की रेस में राजस्थान के दो बड़े नाम चर्चा में है। एक है वसुंधरा राजे का तो दूसरा नाम हैं भूपेंद्र यादव का। इन दो के अलावा धमेंद्र प्रधान और शिवराज सिंह चौहान का नाम भी बीजेपी अध्यक्ष की रेस में बताया जा रहा है।

दरअसल, बीजेपी ने अब तक यूपी से अटल बिहारी वाजपेयी, राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों को अध्यक्ष बनाया। गुजरात से अमित शाह, महाराष्ट्र से नितिन गडकरी, एमपी से कुशाभाऊ ठाकरे और हिमाचल से जेपी नड्डा जैसे नाम पार्टी अध्यक्ष रह चुके हैं। लेकिन राजस्थान जैसे संगठनात्मक रूप से सशक्त राज्य को अब तक कभी शीर्ष पद नहीं दिया गया। ऐसे में पार्टी का संतुलन साधने और संगठन में क्षेत्रीय विविधता बनाए रखने के लिहाज से राजस्थान की दावेदारी इस बार मजबूत मानी जा रही है। बीजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में वसुंधरा राजे के अलावा भूपेंद्र यादव का नाम बताया जा रहा है। दोनों के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

RELATED NEWS

लगी ‘मुहर’, अब ये नेता होगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें किस तारीख को किया जाएगा चीफ के नाम का ऐलान

लगी ‘मुहर’, अब ये नेता होगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें किस तारीख को किया जाएगा चीफ के नाम का ऐलान

October 8, 2025
आरएसएस चीफ मोहन भागवत से मुलाकात के बाद फाइनल हुआ नाम, जानें कौन होगी बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष

आरएसएस चीफ मोहन भागवत से मुलाकात के बाद फाइनल हुआ नाम, जानें कौन होगी बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष

August 25, 2025

पार्टी की योजना है कि पहले बीजेपी की केंद्रीय परिषद की बैठक बुलाई जाए, जहां चारों नामों में से एक पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। एक अखबार ने अपनी एक रिपोर्ट में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से कहा, अब लगभग तय माना जा रहा है कि बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम 15 अगस्त के बाद घोषित होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के प्रभारी डॉ. के. लक्ष्मण ने अखबार को बताया कि 10 राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे किए जा रहे हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा बाकी है। अभी नाम घोषित करने के लिए कोई अंतिम समयसीमा तय नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए देशभर के 10 लाख से अधिक बूथों पर मतदान कराया जाएगा।

इनसब के बीच हम आपको बताते हैं कि बीजेपी में अध्यक्ष कैसे चुना जाता है। बीजेपी अध्यक्ष का चयन राष्ट्रीय परिषद द्वारा किया जाता है, जिसमें राज्यों से चुने गए प्रतिनिधि, सांसद, विधायक और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होते हैं। उम्मीदवार का नामांकन कम से कम 5 राज्यों से प्रस्तावित होना जरूरी होता है। वह नेता पिछले 15 वर्षों से पार्टी का सक्रिय सदस्य होना चाहिए। चुनाव तब ही होता है जब कम से कम 50 फीसदी राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो चुके हों। आपको बता दें कि बीजेपी ने 10 लाख बूथों में से 7.5 लाख बूथ प्रभारी नियुक्त कर लिए हैं। साथ ही 50 फीसदी राज्यों में अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश को लेकर पार्टी के अंदर मंथन जारी है।

 

Related Posts

लगी ‘मुहर’, अब ये नेता होगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें किस तारीख को किया जाएगा चीफ के नाम का ऐलान

लगी ‘मुहर’, अब ये नेता होगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें किस तारीख को किया जाएगा चीफ के नाम का ऐलान

October 8, 2025
आरएसएस चीफ मोहन भागवत से मुलाकात के बाद फाइनल हुआ नाम, जानें कौन होगी बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष

आरएसएस चीफ मोहन भागवत से मुलाकात के बाद फाइनल हुआ नाम, जानें कौन होगी बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष

August 25, 2025
धनकड़ के रिजाइन के बाद हो गया बड़ा उलटफेर, अब अटल जी के शिष्य बन सकते हैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

धनकड़ के रिजाइन के बाद हो गया बड़ा उलटफेर, अब अटल जी के शिष्य बन सकते हैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

July 26, 2025
लगी ‘मुहर’ अब जून में BJP को मिलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें कौन होगा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का ‘खेवनहार’

लगी ‘मुहर’ अब जून में BJP को मिलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष, जानें कौन होगा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का ‘खेवनहार’

June 6, 2025
‘अंदर की बात’ इस नेता को मिलने जा रही बीजेपी के राष्ट्रीय चीफ की कमान, जानिए किस तारीख को होगा नाम का ऐलान

‘अंदर की बात’ इस नेता को मिलने जा रही बीजेपी के राष्ट्रीय चीफ की कमान, जानिए किस तारीख को होगा नाम का ऐलान

March 30, 2025

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जेपी नड्डा अब नाराज़ कार्यकर्ताओं को टिफ़िन माध्यम से मनाएंगे

June 2, 2023

BJP Meeting: दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्धाटन करेंगे PM Modi, आगामी चुनावों के लिए तैयार करेंगे राजनैतिक एजेंडा

December 5, 2022
Next Post
इकरा के ‘हल्लाबोल’ के बाद प्रिया सरौज का ‘बदलापुर’, रिंकू सिंह की मंगेतर ने महाराज जी को ऐसे ‘हौंका’

इकरा के ‘हल्लाबोल’ के बाद प्रिया सरौज का ‘बदलापुर’, रिंकू सिंह की मंगेतर ने महाराज जी को ऐसे ‘हौंका’

जानें एडीएम ने इकरा हसन से क्यों कहा ‘गेट आउट’, फिर सपा की लेडी सांसद ने कुछ ऐसे किया पलटवार

जानें एडीएम ने इकरा हसन से क्यों कहा ‘गेट आउट’, फिर सपा की लेडी सांसद ने कुछ ऐसे किया पलटवार

ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले ‘साहेब को इस तोहफे के लिए धन्यवाद’

ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले ‘साहेब को इस तोहफे के लिए धन्यवाद’

POPULAR POST

DJ Noise : बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच एक माह की बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस में मचा हड़कंप

DJ Noise : बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच एक माह की बच्ची की मौत, विसर्जन जुलूस में मचा हड़कंप

November 13, 2026
U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

November 10, 2026
GIDA Diwas 2026: गोरखपुर में इस बार दिवस तीन दिन तक मनेगा, ज़्यादातर स्टॉल पर दिखेंगे यूपी के उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन

GIDA Diwas 2026: गोरखपुर में इस बार दिवस तीन दिन तक मनेगा, ज़्यादातर स्टॉल पर दिखेंगे यूपी के उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन

November 10, 2026
Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

November 15, 2026
Bulldozer Action : योगी राज में ब्राह्मणों के मकानो पर क्यों चला बुलडोजर, निकले इतने हथियार की पुलिस भी हैरान

Bulldozer Action : योगी राज में ब्राह्मणों के मकानो पर क्यों चला बुलडोजर, निकले इतने हथियार की पुलिस भी हैरान

November 13, 2026
Auto Launch : भारत में कब एंट्री करेगा BYD का लग्जरी ब्रांड Denza, D9 और Z9 GT की कीमत से कब उठेगा पर्दा

Auto Launch : भारत में कब एंट्री करेगा BYD का लग्जरी ब्रांड Denza, D9 और Z9 GT की कीमत से कब उठेगा पर्दा

November 14, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India