गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

धनकड़ के रिजाइन के बाद हो गया बड़ा उलटफेर, अब अटल जी के शिष्य बन सकते हैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

जानकार बताते हैं कि यूपी और बिहार के चुनाव को देखते हुए बीजेपी अटल जी के शिष्य शिवराज सिंह चौहान को पार्टी की बागडोर सौंप सकती है।

by Vinod
जुलाई 26, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जगदीश धनकड़ के उपराष्ट्रपति से रिजाइन करने के बाद देश का सियासी मीटर ऊफान पर है। बीजेपी के अंदर जहां उपराष्ट्रपति के नाम को लेकर मंथन जारी है तो वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम पर भी चर्चा चल रही है। ऐसे दावा किया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश से लौटते ही दोनों नामों पर मुहर लग सकती है। जानकार बताते हैं कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के नए अध्यक्ष की रेस में कई नाम हैं। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के अलावा कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर चर्चा हो रही है। जानकार बताते हैं कि यूपी और बिहार के चुनाव को देखते हुए बीजेपी अटल जी के शिष्य शिवराज सिंह चौहान को पार्टी की बागडोर सौंप सकती है।

नया बीजेपी अध्यक्ष वही बनेगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे भरोसेमंद होगा। संगठन चलाने के साथ चुनाव लड़ने-लड़ाने में माहिर होगा। जो बड़ा ओबीसी चेहरा होगा। साथ ही, उसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आशीर्वाद भी प्राप्त हो। इस कसौटी पर पर शिवराज सिंह चौहान खरे उतर सकते हैं। ऐसी चर्चा है कि अटल जी का ये शिष्य दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का बॉस बन सकता है। शिवराज सिंह चौहान को धरतीपुत्र भी कहा जाता है। युवक और युवतियां उन्हें मामा कहते हैं तो बहनें शिवराज को भैया पुकारती हैं। शिवराज सिंह अटल जी के करीबी नेताओं में हुआ करते थे। अटल जी की सरकार में वह मंत्री रहे। एक वक्त ऐसा भी मौका आया, जब बीजेपी का पीएम कैंडीडेट भी कहा जाने लगा। लेकिन 2014 के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को बीजेपी ने पीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया। जनता ने बीजेपी की सरकार दिल्ली में बनवा दी। शिवराज सिंह चौहान एमपी में डटे रहे।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

जुलाई 8, 2026
Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

जून 27, 2026

2024 में शिवराज सिंह चौहान केंद्र में मंत्री बनने के बाद भी मध्यप्रदेश में काफी एक्टिव रहते हैं। इससे राजनीतिक हलकों में यह चर्चा होती रही है कि उनका राज्य की राजनीति से मोह टूटा नहीं है। मगर एक पॉडकास्ट में शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की राजनीति को खुले तौर पर पहली बार अलविदा कहा। उन्होंने कहा कि मैंने मध्यप्रदेश में जीभर कर काम किया है। मुझे संतोष है कि मध्यप्रदेश के लिए मैं बेहतर कर पाया। मां-बहन बेटी और बच्चों की भलाई का काम किया और वहां की जनता से जीभर के प्यार मिला है। मध्यप्रदेश में काम करने का मेरा समय समाप्त हो गया। अब जो पार्टी और प्रधानमंत्री ने काम दिया है, अब दिन-रात मुझे उस काम के अलावा कोई अन्य चीज दिखाई नहीं दे रहा है। यदि देश में आप सक्रिय हैं तो उसमें मध्यप्रदेश भी आता है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं संघ का स्वयंसेवक हूं। संघ ऐसा संगठन है, जो सिखाता है कि ईमानदार बनो, चरित्रवान बनो और कर्मठ बनो, अपने लिए नहीं देश के लिए सोचो। अपने बारे में खुद विचार मत करो। आप बड़े मिशन का हिस्सा हैं तो आप अपने बारे कैसे सोच सकते हैं। मैं मानता हूं कि जो काम पार्टी ने मुझे दिया है, उसे प्रमाणिकता से करता हूं। मैं कृषि और ग्रामीण विकास के काम से आनंदित हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की चर्चा मीडिया में है मगर वह अपने काम से खुश हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी जो भी काम देगी, उसे पूरी इमानदारी के साथ निभाऊंगा। फिलहाल पीएम नरेंद्र मोदी ने अन्नदाताओं के उत्थान का कार्य सौंपा है, जिस पर मैं दिनरात काम कर रहा हूं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे लिए पद मायने नहीं रखता। जो भी दायित्व मिलता है, उसे सौ फीसदी पूरा करने पर विश्वास रखता हूं।

शिवराज सिंह चौहान के साथ संगठन और प्रशासन का लंबा अनुभव है। वह इमरजेंसी के दौरान से आंदोलन करते रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर भी उन्होंने संगठन में काम किया है। चुनावी राजनीति में माहिर माने जाने वाले शिवराज मध्यप्रदेश में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे। जब वह पहली बार सीएम बने थे, तब मध्यप्रदेश में उमा भारती और बाबूलाल गौर जैसे अनुभवी नेता सक्रिय थे। इसके बाद भी उन्होंने न सिर्फ अपने शासन को स्थिर रखा बल्कि 2008 में अपनी छवि के दम पर बीजेपी की दूसरी बार सरकार बनवाई। कुशाभाऊ ठाकरे जैसे नेताओं के वह करीबी रहे। संघ के आशीर्वाद के कारण ही उनकी गद्दी 15 साल तक नहीं हिली। शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र की राजनीति की एंट्री के लिए हामी भरकर पीएम मोदी का भरोसा भी हासिल कर लिया है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन अन्य दावेदार भूपेंद्र यादव, मनोहर लाल खट्टर और धर्मेंद्र प्रधान भी संगठन कौशल में माहिर हैं। सभी पार्टी के ओबीसी चेहरा बन सकते हैं। आरएसएस उन्हें भी नापसंद नहीं करता है। खट्टर तो आरएसएस के प्रचारक ही रहे हैं, मगर धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव को सिर्फ चुनाव लड़ाने का अनुभव है। शिवराज सिंह चौहान एवं मनोहर लाल खट्टर चुनाव लड़कर विधानसभा और लोकसभा में पहुंचे हैं। शिवराज सिंह चौहान की छवि सौम्य है और लोकप्रियता के मामले में खट्टर से आगे हैं। यह खासियत शिवराज के लिए प्लस और माइनस पॉइंट दोनों हैं। केंद्रीय नेतृत्व कभी नहीं चाहेगा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की तुलना किसी भी स्तर पर नरेंद्र मोदी से की जाए।

Tags: bjp national presidentJagdish Dhankar ResignsPM Narendra ModiWho will be the National President of BJP
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
जून 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
नवम्बर 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

Next Post
जानें कौन नेता होगा एनडीए का उपराष्ट्रपति कैंडीडेट, रेस में कानपुर के पूर्व सांसद का भी नाम

जानें कौन नेता होगा एनडीए का उपराष्ट्रपति कैंडीडेट, रेस में कानपुर के पूर्व सांसद का भी नाम

युजवेंद्र चहल ने अब इस गर्ल को प्यार की गुगली में किया बोल्ड, लंदन की सड़कों में ‘प्रियसी’ के साथ दिखा फिरकी बॉलर

युजवेंद्र चहल ने अब इस गर्ल को प्यार की गुगली में किया बोल्ड, लंदन की सड़कों में ‘प्रियसी’ के साथ दिखा फिरकी बॉलर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist