मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन है राजेश, जिसने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर किया अटैक, हमलावर ने बताई जो वजह उसे सुन पुलिस के फूले हाथ-पैर

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर एक सिरफिरे ने जनसुनाई के दौरान हमला कर दिया। इस दौरान वह गिर गई और उन्हें चोट भी लग गई।

by Vinod
अगस्त 20, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर एक सिरफिरे ने जनसुनाई के दौरान हमला कर दिया। इस दौरान वह गिर गई और उन्हें चोट भी लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर की जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची। पूछताछ के दौरान हमलावर ने अपना नाम और पता बताया। साथ ही हमले की वजह का भी खुलासा किया।

दरअसल, दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई कर रही थीं, तभी उन पर एक शख्स ने हमला कर दिया। जिससे सीएम रेखा गुप्ता के सिर में चोट आई है। दिल्ली पुलिस ने भी इस घटना को कंफर्म किया है और गृह मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दी गई है। पकड़े गए आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और पशु प्रेमी है। हमलावर ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। आरोपी की उम्र करीब 41 साल की बताई जा रही है।

RELATED NEWS

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत”

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत

नवम्बर 26, 2025
CM Rekha Gupta Atal Canteen

दिल्ली में पहली ‘अटल कैंटीन’ का शिलान्यास, हर जरूरतमंद को ₹5 में मिलेगा भोजन

नवम्बर 22, 2025

दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसका कोई परिजन जेल में हैं। परिजन को छुड़वाने के लिए आरोपी सीएम रेखा गुप्ता के पास अर्जी लेकर आया था। सूत्र बताते हैं कि शख्स के परिजन का मामला कोर्ट में चल रहा है। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि शख्स सीएम रेखा गुप्ता के पास गया। हाथ में कागज लहराए और चिल्लाने लगे। इसके बाद उसने सीएम पर अटैक कर दिया। सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से शख्स के बारे में और भी जानकारी जुटाने के लिए संपर्क किया है, और उसका आधार कार्ड जारी किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी की मां ने बताया कि वह आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली पहुंचा था। मां ने बताया कि शख्स मानसिक रूप से बीमार है और उसके पशु प्रेमी होने का दावा किया है। वह इससे पहले भी दिल्ली की यात्रा कर चुका है। आरोपी एक रिक्शा चालक परिवार से आता है। राजकोट पुलिस आरोपी की मां को भी पूछताछ के लिए ले गई है।

बीजेपी प्रवक्ता प्रवीन शंकर ने कहा कि आरोपी की किसी राजनीतिक दल से सीधे कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उसके हमले से पहले दिए गए बयान संकेत देते हैं कि वह दिल्ली में अपनी स्थिति को लेकर असंतुष्ट किसी पार्टी से जुड़ा हो सकता है। दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि आरोपी ने मुख्यमंत्री का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की, जिससे धक्का-मुक्की हुई और उनका सिर टेबल के कोने से टकरा गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने गुप्ता की स्थिति स्थिर बताई है, हालांकि वह सदमे में हैं। सचदेवा ने यह भी स्पष्ट किया कि पत्थर फेंके जाने या थप्पड़ मारे जाने की अटकलें पूरी तरह गलत हैं।

घटना की एक महिला चश्मदीद ने बताया, ये गलत है। हर किसी को जनसुनवाई का अधिकार है। मैं वहां मौजूद थी। आरोपी बात कर रहा था और अचानक उसने थप्पड़ मारा। पुलिस उसे तुरंत ले गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, डीसीपी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस के अलावा खूफिया एजेंसियां भी एक्टिव हो गई हैं। आईबी के अधिकारी भी थाने पहुंच चुके हैं और आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। हमले को लेकर फिलहाल पुलिस की तरफ से अभी तक कोई बयान जारी नहीं हुआ। पुलिस और खूबियां एजेंसियां गंभीरता से पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हैं। गुजरात पुलिस भी अपने स्तर से पड़ताल शुरू कर दी है।

इस हमले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गईं। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. अगर दिल्ली की सीएम सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी या महिला की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। पूर्व सीएम विधायक आतिशी ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध का स्थान है, लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहें। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। दोनों दलों की मांग है कि लापरवाह पुलिस अफसरों पर सरकार कार्रवाई करे।

Tags: Attack on CM Rekha GuptaAttacker arrestedDelhi CM Rekha GuptaGujarat Police
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत”

CM रेखा गुप्ता ने 70 नए आरोग्य मंदिरों का किया शुभारंभ, दिल्ली में हेल्थ मॉडल हुआ और मजबूत

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

दिल्ली को मेडिकल हब बनाने का CM रेखा गुप्ता का वादा दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की...

CM Rekha Gupta Atal Canteen

दिल्ली में पहली ‘अटल कैंटीन’ का शिलान्यास, हर जरूरतमंद को ₹5 में मिलेगा भोजन

by Kanan Verma
नवम्बर 22, 2025

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को तिमारपुर-संजय बस्ती के JJ क्लस्टर में पहली अटल कैंटीन का नींव पत्थर...

Delhi CM Rekha Gupta

पत्नी से झगड़ा, नशे में धुत्त… दिल्ली CM रेखा को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार!

by Gulshan
जून 7, 2025

Delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को...

ISI ने रची अयोध्या में राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, फरीदाबाद से हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया खूंखार टेररिस्ट

ISI ने रची अयोध्या में राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, फरीदाबाद से हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया खूंखार टेररिस्ट

by Vinod
मार्च 3, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अयोध्या के राम मंदिर में बड़े आतंकी हमले की साजिश को गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) और...

मिलिए शहीद IPS की जांबाज IAS पत्नी मधु रानी तेवतिया से, जो बनी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की सचिव

मिलिए शहीद IPS की जांबाज IAS पत्नी मधु रानी तेवतिया से, जो बनी दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की सचिव

by Vinod
मार्च 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। वह निडर योद्धा हैं। जांबाजी में लेडी आईएएस अफसर डॉक्टर मधु रानी तेवतिया की गिनती होती...

Next Post
Varanasi

शादी के 25 साल बाद पत्नी प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई, पति ने मंदिर में कराई दोनों की शादी

Gold Rate Today

सोना महंगा हुआ या सस्ता? जानें क्या कहते हैं आज के ताजा भाव...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist