Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » ISI ने रची अयोध्या में राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, फरीदाबाद से हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया खूंखार टेररिस्ट

ISI ने रची अयोध्या में राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, फरीदाबाद से हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया खूंखार टेररिस्ट

राम मंदिर पर आतंकी हमले की योजना बना रहा आतंकवादी गिरफ्तार, गुजरात एटीएस और फरीदाबाद एसटीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन के जरिए आईएसआई के गुरगे को दबोचा।

by Vinod
03/03/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अयोध्या के राम मंदिर में बड़े आतंकी हमले की साजिश को गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त ऑपरेशन के जरिए नाकाम कर दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। .गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान (19) पुत्र अबूबकर के रूप में हुई है। अब्दुल रहमान यूपी के फैजाबाद का रहने वाला है। उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्ष..सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत निष्क्रिय करा दिया।

आईएसआई के हैंडलर ने दिए ग्रेनेड

करीब 500 बरस के लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीरामलला अपने भव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए थे। तब से अब तक करोड़ों भक्त अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर चुके हैं। ये सिलसिला बदस्तूर जारी है। इनसब के बीच गुजरात एटीएस और फरीदाबाद एसटीएफ ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के जरिए अब्दुल रहमान के आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अयोध्या के राम मंदिर में आतंकी हमले का प्लान बना रहा था। वह फैजाबाद से फरीदाबाद हैंड ग्रेनेड लेने ही आया था। वापस लौटकर उसे अटैक करना था। ये सारा काम वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर कर रहा था। हैंड ग्रेनेड भी इसे आईएसआई के हैंडलर ने ही दिए थे।

आईबी ने दिया था इनपुट

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की तरफ से अयोध्या में राम मंदिर पर आतंकी हमले का इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को मिला। जिसके बाद फरीदाबाद के डीआईजी सुनील जोशी और डीएसपी एसएल चौधरी के नेतृत्व में ऑपरेशन शुरू किया गया। इस ऑपरेशन में गुजरात एटीएस भी शामिल रही। इसके बाद एटीएस और फरीदाबाद की एसटीएफ की टीम ने आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। जब उसे पकड़ा गया तो उसके पास 2 हैंड ग्रेनेड भी थे। जिन्हें डिफ्यूज कर दिया गया। आरोपी अयोध्या के मिल्कीपुर में मटन शॉप चलाता है। आरोपी के घर से भी कई संदिग्ध चीजें बरामद की गई हैं। उससे ट्रेन की टिकट भी मिली है। वह दिल्ली में किसी के संपर्क में था।

RELATED NEWS

Flag Hoisting: पूर्ण निर्माण का प्रतीक पवित्र भगवा ध्वज कब शिखर पर लहराएगा, कौन करेगा ऐतिहासिक ध्वजारोहण

Flag Hoisting: पूर्ण निर्माण का प्रतीक पवित्र भगवा ध्वज कब शिखर पर लहराएगा, कौन करेगा ऐतिहासिक ध्वजारोहण

October 25, 2025
कौन है राजेश, जिसने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर किया अटैक, हमलावर ने बताई जो वजह उसे सुन पुलिस के फूले हाथ-पैर

कौन है राजेश, जिसने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर किया अटैक, हमलावर ने बताई जो वजह उसे सुन पुलिस के फूले हाथ-पैर

August 20, 2025

आईएसआई के लिए करता था काम

राम मंदिर निर्माण के बाद से ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी भारत में उसे निशाना बनाकर बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की साजिश रच रही है। इसी काम के लिए अब्दुल रहमान को चुना गया था। गुजरात एटीएस के मुताबिक उसने एक बार राम मंदिर की रेकी भी की थी। वह हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए ही फैजाबाद से फरीदाबाद आया था। वह साजिश को अंजाम दे पाता, इससे पहले ही पकड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ के बाद पता चला कि अब्दुल रहमान आईएसआई के इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था।

एक आतंकी भागने में रहा कामयाब

एटीएस के मुताबिक जांच के दौरान उन्हें हरियाणा में 2 आतंकियों की जानकारी मिली थी। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इसमें अब्दुल रहमान भी शामिल है। जो सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठन से जुड़ा। इसके बाद गुजरात एटीएस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया। उनके साथ फरीदाबाद से स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को अटैच किया गया। गुजरात एटीएस की टीम रविवार को यहां पहुंची। पूरी छानबीन के बाद शाम करीब 3 बजे आतंकियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की गई। जिसके बाद फरीदाबाद के सोहना रोड स्थित इलाके में जॉइंट टीम ने रेड की। जहां से अब्दुल रहमान को पकड़ लिया गया।

4 घंटे तक चली कार्रवाई

अब्दुल रहमान तो दबोच लिया गया, लेकिन हैंड ग्रेनेड देने आया हैंडलर तब तक निकल चुका था। करीब 4 घंटे तक वहां कार्रवाई चली। पुलिस के मुताबिक जब युवक को गिरफ्तार किया गया तो उससे कुछ संदिग्ध वीडियो भी मिले। जिनमें धार्मिक स्थानों से जुड़ी जानकारी को शूट किया गया था। इसके अलावा उसके सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठनों से जुड़े होने के सबूत भी मिले। हरियाणा पुलिस की जांच के मुताबिक वह नाम बदलकर फरीदाबाद पहुंचा था। वह एक घर पर रूका था। दोनों टीमों ने पूरे इलाके को घेर लिया। फिर एक साथ छापा मारा। इस कार्रवाई में आतंकी पकड़ा गया। आतंकी को रात में गुजरात एटीएस लेकर वापस रवाना हो गई।

Related Posts

Flag Hoisting: पूर्ण निर्माण का प्रतीक पवित्र भगवा ध्वज कब शिखर पर लहराएगा, कौन करेगा ऐतिहासिक ध्वजारोहण

Flag Hoisting: पूर्ण निर्माण का प्रतीक पवित्र भगवा ध्वज कब शिखर पर लहराएगा, कौन करेगा ऐतिहासिक ध्वजारोहण

October 25, 2025
कौन है राजेश, जिसने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर किया अटैक, हमलावर ने बताई जो वजह उसे सुन पुलिस के फूले हाथ-पैर

कौन है राजेश, जिसने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर किया अटैक, हमलावर ने बताई जो वजह उसे सुन पुलिस के फूले हाथ-पैर

August 20, 2025
ATS के हत्थे चढ़ा हिजबुल मुजाहिद्दीन का टेररिस्ट, POK में ली ट्रेनिंग और 3 पत्नियों के साथ हमले का बना रहा था प्लान

ATS के हत्थे चढ़ा हिजबुल मुजाहिद्दीन का टेररिस्ट, POK में ली ट्रेनिंग और 3 पत्नियों के साथ हमले का बना रहा था प्लान

March 8, 2025
Uttar Pradesh : आयोध्या में राम लला की पहली होली, जानिए कैसे मनाया गया अयोध्या राम मंदिर में रंगो का उत्सव

Uttar Pradesh : आयोध्या में राम लला की पहली होली, जानिए कैसे मनाया गया अयोध्या राम मंदिर में रंगो का उत्सव

March 25, 2024
Seema Haider viral

Seema Haider viral : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीमा हैदर ने गाया राम भजन, लोग बोले – ये सारा खेल भारतीय नागरिकता पाने के लिए है गुरू

January 22, 2024

जूनागढ़ में दरगाह पर जारी नोटिस को लेकर मचा बवाल, जिसमे 1 डीएसपी 3 महिला पीएसआई घायल

June 17, 2023

Gyanwapi Case: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, खारिज की अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका

May 31, 2023

Faridabad: अरावली के जंगलों में मिले सड़ी हुई लाश के टुकडे, सूटकेस में मिला बॉडी का आधा हिस्सा, जांच में जुटी फोरेंसिक टीम

November 25, 2022

Ayodhya: मस्ज़िद ट्रस्ट का बड़ा दावा, अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए हिंदू समाज दे रहा गुप्त दान

November 12, 2022

Gujarat: वडोदरा में नवरात्रि के गरबा समारोह के दौरान पथराव, धार्मिक झंडे को लेकर मचा बवाल, 40 लोग गिरफ्तार

October 4, 2022
Next Post
Mahakumbh 2025: क्या अब महाकुंभ पर बनेगी की फ़िल्म ? कौन से सितारें बनेंगे इसका हिस्सा और कब से होगी शूटिंग

Eye Care Tips: क्या है डॉक्टर्स द्वारा बताया गया 20-20-20 eye care फार्मूला और जानें कैसे करता है ये काम

बांदा की ’शहजादी’ को अबू धाबी की जेल में हो गई फांसी, जानिए फंदे वाली तारीख के साथ लेडी की आखिरी ख्वाहिश

बांदा की ’शहजादी’ को अबू धाबी की जेल में हो गई फांसी, जानिए फंदे वाली तारीख के साथ लेडी की आखिरी ख्वाहिश

POPULAR POST

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

Credit Card Rules: बिना सहमति नहीं मिलेगा क्रेडिट कार्ड, बैंक की मनमानी पर लग सकता है जुर्माना

November 1, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India