Sunday, November 22, 2026 1:00 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » PM मोदी से मुलाकात के बाद कर्नल सोफिया की जु़ड़वा बहन ने खोला राज, वर्ल्ड के नक्शे से कुछ ऐसे PAK होगा ‘खल्लास’

PM मोदी से मुलाकात के बाद कर्नल सोफिया की जु़ड़वा बहन ने खोला राज, वर्ल्ड के नक्शे से कुछ ऐसे PAK होगा ‘खल्लास’

वडोदरा में रोड शो के दौरान भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्य पीएम नरेंद्र मोदी पर पुष्प वर्षा की।

by Vinod
26/05/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गुजरात पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की जनता को करोड़ों की सौगातें दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया और जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को सीधे चेतावनी भी दी। वडोदरा में रोड शो के दौरान भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्य पीएम नरेंद्र मोदी पर पुष्प वर्षा की। लेडी कर्नल की जुड़वा बहन पीएम मोदी से मिलीं। गुजरात की मर्दानी ने ‘मुल्ला मुनीर एंड बदमाश कंपनी’ को खरी-खरी सुनाई और यहां तक कह दिया कि अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा तो उसका अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

कर्नल सोफिया के परिवार से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक करीब एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस रोड शो को सिंदूर सम्मान यात्रा नाम दिया गया है। रोड शो में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। पीएम नरेंद्र मोदी की आगवानी करने के लिए रोड शो में कर्नल सोफिया का परिवार भी पहुंचा था। रोड शो की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट के बाहर बने मंच पर मौजूद कर्नल सोफिया के परिवार से मुलाकात की। पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले कर्नल सोफिया की जुड़वा बहन शायना कुरैशी से मिले। फिर शायना के बड़े भाई से हाथ मिलाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकमानाएं दी।

मोदीजी बहुत ईमानदार पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी से कर्नल सोफिया की जुड़वां बहन शायना कुरैशी मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब हुई। शायना ने कहा, उन्होंने हमसे नमस्कार किया, लेकिन यहां बहुत शोर था। उनसे बात नहीं हो सकी। मोदीजी बहुत ईमानदार पीएम हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर किया। वह बहुत सक्सेजफुल रहा। ऑपरेशन मे कोई कैजुअल्टी नहीं हुई। महिलाओं को उन्होंने ऐसे लेवल पर पहुंचा दिया है, जो पहले कभी नहीं हुआ। वे हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाते हैं। जो महिलाएं इतने सालों से दबी हुई थीं। आज वे अपने आप पर बहुत गर्व फील कर रही हैं। शायना ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश की आधीआबादी के लिए बहुत काम कर रहे हैं। मुस्लिम महिलाएं भी अब आगे आ रही हैं और देश के विकास में अहम रोल निभा रही हैं।

RELATED NEWS

गुजरात में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ स्थगित, अभी पिक्चर बाकी

गुजरात में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ स्थगित, अभी पिक्चर बाकी

May 26, 2025

जो पाकिस्तान को घर में घुसकर मारती है

कर्नल सोफिया की जुड़वा बहन शायना ने कहा कि पाकिस्तान हमारे देश पर आतंकी हमला 1947 के बाद से करवा रहा है। पाकिस्तान सेना हमारी फौज के आगे कभी टिक नहीं सकी। 1965, 1971, 1999 के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इंडियन आर्मी ने पाकिस्तानियों को घुटनों पर ला दिया। शायना ने कहा कि अब केंद्र में मोदी सरकार है, जो पाकिस्तान को घर में घुसकर मारती है। पाकिस्तान अगर नहीं सुधरा तो पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार नापाक मुल्क को नक्शे से खल्लास कर देंगे। ऐसे में मेरी पाक आर्मी को सला है कि वह आतंकियों को पालन बंद करे। अब पाकिस्तान को आतंक की फैक्ट्री पर ताला जड़ना ही होगा। नही तो पीएम नरेंद्र मोदी पाक का खेल खत्म कर देंगे।

मुझे ऐसा लगा, जैसे उन्होंने कहा था, केम छो

कर्नल सोफिया के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी ने कहा, ‘मोदीजी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आए हैं। उनसे मिलकर हमें बहुत खुशी हुई। पीएम मोदी ने जो किया, बहुत अच्छा किया। ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था। कर्नल सोफिया कुरैशी के भाई संजय कुरैशी ने कहा, हमारी डिफेंस फोर्स और हमारी केंद्र सरकार का ऑपरेशन सिंदूर गर्व करने का पल है। देश के लिए जो किया है, उसकी तारीफ करना मुश्किल है। रोड शो में प्रधानमंत्री मोदी से मिलना जिंदगी में एक अचीवमेंट जैसा लगा। यह मेरे लिए गर्व का पल था। हमने उनका फूलों से स्वागत किया। उन्होंने कुछ कहा या पूछा था, लेकिन शोर के चलते सुनाई नहीं दिया। मुझे ऐसा लगा, जैसे उन्होंने कहा था, केम छो।

गुजरात की रहने वाली हैं कर्नल सोफिया

इंडियन आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं। उनका जन्म वडोदरा में हुआ। उन्होंने जैव रसायन विज्ञान में ग्रेजुएशन किया है। सोफिया के दादा और उनके पिता भी सेना में थे। सोफिया की शादी मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री के एक सेना अधिकारी मेजर ताजुद्दीन कुरैशी से हुई है और उनका एक बेटा समीर कुरैशी है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने यूनिवर्सिटी ऑफ बरोडा से 1992-1995 और मास्टर ऑफ साइंस और इसके बाद (1995-1997 में) साइंस फैकल्टी से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन मिला

सोफिया कुरैशी 1999 में महज 17 साल की उम्र में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत भारतीय सेना में शामिल हुईं थीं। उन्होंने 1999 में चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उन्हें सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन मिला था। 2006 में सोफिया ने कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में काम किया था। वह 2010 से शांति अभियानों में शामिल रही हैं। कर्नल सोफिया ने पुणे में आयोजित 18 देशों के संयुक्त सैन्य अभ्यास ’फोर्स 18’ में भारतीय सेना की 40 सदस्यीय टुकड़ी का नेतृत्व किया। इतना ही नहीं, वह इस बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र महिला सैन्य अधिकारी थीं।

7 मिनट में 9 टारगेट तबाह

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के करीब 9 घंटे बाद सरकार, सेना और एयरफोर्स के अफसरों ने घटना की जानकारी दी थी। कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका के साथ विदेश सचिव मीडिया से मुखातिब हुए थे। कर्नल सोफिया ने मीडिया ब्रीफिंग से पहले एयर स्ट्राइक का 2 मिनट का वीडियो प्ले किया गया। इसमें बताया गया कि मंगलवार रात 1ः04 बजे से 1ः11 बजे के बीच 7 मिनट में 9 टारगेट तबाह किए गए। हालांकि ऑपरेशन पूरा होने में कुल 25 मिनट का समय लगा। दो दिन तक दोनों महिला अफसर ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए मीडिया के सामने आई।

Related Posts

गुजरात में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ स्थगित, अभी पिक्चर बाकी

गुजरात में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ स्थगित, अभी पिक्चर बाकी

May 26, 2025
Next Post
Covid-19

दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में मिले 99 नए केस; अन्य राज्यों ने भी बढ़ाई चिंता

Kanpur News

Kanpur News : हेयर ट्रांसप्लांट कांड में बड़ी कार्रवाई, डॉ. अनुष्का ने किया समर्पण

क्या आपकी परवरिश आपके बच्चे को बना रही है ज़िद्दी, जानिए पेरेंटिंग की आम गलतियां और उसका समाधान

क्या आपकी परवरिश आपके बच्चे को बना रही है ज़िद्दी, जानिए पेरेंटिंग की आम गलतियां और उसका समाधान

POPULAR POST

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Azamgarh Road Accident

Road Accident : धुंध के कारण भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 10 घायल; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

November 19, 2026
Balrampur Road Accident

Balrampur Accident: घने कोहरे ने ली पांच लोगों की जान,परिवारों में पसरा मातम; दो की हालत गंभीर

November 18, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर?  दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर? दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

November 15, 2026
IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने गेंदबाजों की तारीफ की, न्यूजीलैंड में भारत ने तीसरी बार जीती वनडे सीरीज

November 15, 2026

LATEST

Kutch Road Accident

Kutch Accident : गुजरात में सेना के जवान के परिवारों पर टूटा कहर, कार-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत

November 22, 2026
UP Blackout Mock Drill

Blackout Drill : यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे बंद होगी बिजली? क्यों हो रही आपात अभ्यास की तैयारी

November 22, 2026
Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

Drug Bust :कौन है चापो इसिड्रो? जिसकी गिरफ्तारी से मेक्सिको में मचा बवाल, चार सैनिकों सहित कितने हुए हलाक

November 21, 2026
Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

Political Row : मां के अंतिम संस्कार के बाद PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी? सपा नेता ने क्यों उठाया सवाल

November 21, 2026
Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

Factory Fire : इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 36 लापता, कैसे शुरू हुई थी आग?

November 21, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India