बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

गुजरात में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ स्थगित, अभी पिक्चर बाकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में 9000 हॉर्सपावर के इंजन प्लांट का उद्घाटन किया और जनसभा को संबोधित किया, इस मौके पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

by Vinod
मई 26, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ’ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने करोड़ों की सौगात दी। रोड शो किया और फिर दाहोद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पाकिस्तान पर और आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर 26 मई की तारीख को भी याद दिलाया। कहा, 2014 में इसी तारीख को मैंने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सबसे पहले गुजरात के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया, फिर करोड़ों भारतीयों ने मुझे आशीर्वाद दिया। मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं। हमने ऐसे फैसले लिए जो अकल्पनीय और अभूतपूर्व थे। देश ने आजादी की सांस ली है, सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि यहां दाहोद में भी माताओं-बहनों ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए त्याग दिया। दाहोद में महर्षि दधीचि ने देह का त्याग किया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ भी आंतकवादियों ने किया, क्या मोदी चुप बैठ सकता है। जो ऐसा करेगा मोदी उसे मिट्टी में मिलाएगा। यह केवल ऑपरेशन नहीं है। आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से टकराना कितना मुश्किल है। जरा सोचिए, बाल-बच्चों के सामने पिता को गोली मारी। आज भी तस्वीर देखते हैं तो खून खौलता है. इसलिए मोदी ने वही किया जिसके लिए देशवासियों ने मोदी को चुना है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ। इसे सिर्फ स्थगित किया गया है। हम आतंक के जड़ को खत्म करके ही दम लेंगे। अब गीदड़भभकी काम नहीं आने वाली। मोदी घर पर घुसकर मारेंगा।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

जुलाई 8, 2026
B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

जुलाई 4, 2026

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे शूरवीरों ने वह कर दिखाया जिसने दुनिया ने इससे पहले नहीं देखा। हमने 22 मिनट में अता पता करके उन्हें मिट्टी में मिला दिया। बौखलाहट में जब पाकिस्तानी सेना ने दुस्साहस दिखाया तो भारतीय सेना ने भी धूल चटा दी। बंटवारे के बाद जिस देश का जन्म हुआ उसका एक ही लक्ष्य है भारत का नुकसान करना। हमारा लक्ष्य विकसित भारत का है़ और हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 2014 में आज के ही दिन पहली बार मैंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इन सालों में देश ने वे फैसले लिए, जो अकल्पनीय थे। इन वर्षो में दशकों पुरानी बेडियों को हमने तोड़ा है। देश हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। आज देश निराशा के अंधकार से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है। आज हम 140 करोड़ भारतीय मिलकर अपने देश को विकसित भारत बनाने के लिए जी-जान से जुटे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की जरूरत के सामान का निर्माण हो या फिर दुनिया के अलग-अलग देशों में हमारे देश की बनी हुई चीजों की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज हम स्मार्ट फोन से लेकर, गाड़ियां, खिलौने, सेना के अस्त्र-शस्त्र और दवाओं जैसी चीजें दुनिया के देशों में निर्यात कर रहे हैं। आज भारत रेल, मेट्रो और इसके जरूरी तकनीक खुद बनाता भी है और दुनिया में निर्यात भी करता है। हमारा ये दाहोद इसका जीता-जागता प्रमाण है। पीएम ने कहा कि थोड़ी देर पहले यहां हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें सबसे शानदार दाहोद की इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री है। 3 साल पहले मैं इसका शिलान्यास करने आया था। अब इस फैक्ट्री में पहला इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव बनकर तैयार हो गया है।आज गुजरात को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। गुजरात के शत-प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे की शुरुआत वडोदरा से की। यहां उन्होंने रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो को ’सिंदूर सम्मान यात्रा’ नाम दिया गया है। रोड शो में कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार वाले भी शामिल हुए। पीएम मोदी के रोड शो में शामिल हुए कर्नल सोफिया के मोहम्मद संजय कुरैशी भाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा, पीएम मोदी का यहां आना एक शानदार पल था। हम उन्हें पहली बार देख पाए। उन्होंने इशारों से हमारा अभिवादन किया। मैं अपने रक्षा बलों और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मेरी बहन को ये मौका दिया। एक महिला उन महिलाओं का बदला ले रही है, जिन्होंने इतना कुछ सहा, इससे बेहतर क्या हो सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो देश के लोगों के साथ-साथ गुजरात में गुजरात में पढ़ने वाले जिम्बाब्वे के एक छात्र ने भाग लिया। रोड शो में भाग लेने वाले छात्र ने कहा, ’हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़े हैं। हम भारत का समर्थन करते हैं।

 

Tags: Operation SindoorPAKISTANPM Narendra ModiPM Narendra Modi visit Gujarat
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
जून 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

Next Post
Delhi BJP Zila Adhyaksh

दिल्ली BJP ने जारी की जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट, जानें कौन बना कहां का प्रभारी

Summer vacation पर अपने pet को भी ले जाना चाहते हैं साथ तो इन बातों का ख़ास रखें ध्यान

Summer vacation पर अपने pet को भी ले जाना चाहते हैं साथ तो इन बातों का ख़ास रखें ध्यान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist