बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Congress 84th Session: राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- ‘संविधान पर हो रहा है सीधा हमला’

कांग्रेस के 84वें अधिवेशन ने पार्टी की वैचारिक दिशा को स्पष्ट किया। राहुल गांधी का भाषण भाजपा पर सीधा हमला था, जिसमें संविधान, सामाजिक न्याय, युवाओं के अधिकार और संस्थागत स्वतंत्रता की बातें प्रमुख रहीं। पार्टी ने इस अधिवेशन के जरिए 2024 में विपक्षी भूमिका से सत्ता की ओर बढ़ने की नई शुरुआत का संदेश दिया है।

by Mayank Yadav
अप्रैल 9, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Congress
Share on FacebookShare on Twitter

Congress 84th Session: गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के दो दिवसीय 84वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन राहुल गांधी के तीखे भाषण के साथ हुआ। अधिवेशन के दूसरे दिन राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। वक्फ संशोधन बिल को ‘संविधान पर सीधा हमला’ बताते हुए उन्होंने चेताया कि RSS मुखपत्रों में ईसाई समुदाय को निशाना बनाने की बात कही जा रही है। उन्होंने अग्निवीर योजना से लेकर जातिगत जनगणना, संस्थानों पर कब्जा और देश की संपत्तियों की बिक्री जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी EVM और चुनावी निष्पक्षता पर सवाल उठाए। अधिवेशन में सोनिया गांधी की मौजूदगी रही, लेकिन प्रियंका गांधी शामिल नहीं हो सकीं।

संविधान और संस्थानों पर खतरा

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किया गया वक्फ संशोधन बिल धर्म की स्वतंत्रता और भारतीय संविधान पर सीधा हमला है। उन्होंने दावा किया कि RSS का मुखपत्र ‘ऑर्गनाइज़र’ ईसाई समुदाय पर हमला करने की बात लिख रहा है। राहुल बोले, “यह बिल एंटी-रिलीजन है और देश के सभी नागरिकों को इसके बारे में जानना चाहिए। हम हर धर्म, हर जाति, हर भाषा और हर नागरिक के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि BJP-RSS देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही है और उन्हें उद्योगपतियों के हवाले कर रही है।

RELATED NEWS

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

अगस्त 9, 2026
MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

अगस्त 5, 2026

https://twitter.com/INCIndia/status/1909963715232792995

जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय की मांग

राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को सबसे जरूरी कदम बताते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर संसद में इस पर कानून लाएगी। उन्होंने तेलंगाना का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की Congress सरकार ने जातिगत आंकड़ों के आधार पर 42% तक ओबीसी आरक्षण सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि देश की 90% आबादी जिसमें ओबीसी, दलित और अल्पसंख्यक शामिल हैं, उन्हें मालिकों, सीईओ और उच्च पदों में प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा। “हम यही मॉडल पूरे देश में लागू करेंगे,” राहुल ने कहा।

अग्निवीर योजना पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने युवाओं को ठगा है। “अगर आप अग्निवीर बनते हैं और युद्ध में शहीद होते हैं, तो आपको न शहीद का दर्जा मिलेगा, न ही पेंशन। जबकि आपके साथ लड़ने वाले को दोनों मिलेंगे। ये साफ तौर पर पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय है,” राहुल ने कहा।

बैलेट पेपर से हो चुनाव

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए EVM की विश्वसनीयता पर चिंता जताई। उन्होंने सुझाव दिया कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। खड़गे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में BJP ने चुनाव में तकनीकी हेरफेर कर 90% सीटें जीत लीं। “जो चोर होता है, वह एक न एक दिन पकड़ा जाता है,” उन्होंने जोड़ा।

राहुल गांधी ने दावा किया कि RSS कभी तिरंगे को सलाम नहीं करता था और रामलीला मैदान में संविधान जलाया गया था। उन्होंने कहा, “हम RSS और अंग्रेजों की विचारधारा के खिलाफ लड़ते आए हैं। आज संविधान पर हमला हो रहा है, लेकिन Congress ही है जो इसे बचाएगी।” उन्होंने सभी कांग्रेस जिलाध्यक्षों से कहा कि वे पार्टी की नींव बनें और संगठन को मजबूत करें।

यहां पढ़ें: Yogi govt: योगी सरकार का बड़ा फैसला… महंगाई भत्ते में इजाफा, 16 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को राहत

 

Tags: Congress
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Paper Leak:  2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

Paper Leak: 2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

Raghav Chadha at Congress Attack: राज्यसभा में सार्वजनिक परीक्षा (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद...

Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

by Mayank Yadav
दिसम्बर 14, 2025

Congress Vote Theft Rally: चुनावी प्रक्रिया में कथित धांधली और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर कांग्रेस अपने राष्ट्रव्यापी आंदोलन...

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

कानपुर। दिग्गज राजनेता, महान जनसेवक, पूर्व मंत्री व तीन बार सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल अब इस दुनिया में नहीं रहे।...

Next Post
Siddharthnagar News

पांच बच्चों की मां को हुआ प्यार, चार बच्चों के बाप संग हुई फरार, वायरल हुई फोटो ने मचाया हड़कंप

Kedarnath Heli Service कुछ ही घंटों में फुल, इस पर बढ़ा  फ्रॉड का खतरा जानिए बचाओ और कैसे करें बुकिंग

Kedarnath Heli Service कुछ ही घंटों में फुल, इस पर बढ़ा फ्रॉड का खतरा जानिए बचाओ और कैसे करें बुकिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist