Friday, December 26, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में मिले 99 नए केस; अन्य राज्यों ने भी बढ़ाई चिंता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में बड़ा उछाल आया है। राजधानी में कोरोना के 104 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 99 मामले पिछले एक सप्ताह के दौरान बढ़े हैं।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
May 26, 2025
in Breaking, दिल्ली, राष्ट्रीय
Covid-19
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में बड़ा उछाल आया है। राजधानी में कोरोना के 104 मामले सक्रिय हैं। इनमें से 99 मामले पिछले एक सप्ताह के दौरान बढ़े हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली का नंबर आता है। केरल में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 430, महाराष्ट्र में 209 और दिल्ली में 104 हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 मई तक 24 सक्रिय मामले थे। लेकिन, एक ही हफ्ते में 99 मामले और बढ़े, जबकि 24 मरीज अब तक रिकवर हुए हैं।

RELATED POSTS

Covid-19

Covid-19: भारत में कई हफ्ते बाद एक्टिव केस घटे, पिछले 24 घंटे में एक मौत

June 13, 2025
Covid-19

दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि, गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी महिला

May 31, 2025

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, कई राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिनमें केरल (+355), महाराष्ट्र (+153) और दिल्ली (+24) शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ जगहों पर मौतों में भी इजाफा हुआ है, जिनमें महाराष्ट्र (+4) और कर्नाटक (+1) शामिल हैं। हालांकि, बहुत से राज्यों में कोई नया मामला या मौत नहीं दर्ज की गई है।

इसके अलावा, कोविड-19 से सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में 8,29,849, केरल में 6,84,927 और आंध्र प्रदेश में 2,32,635 में सबसे अधिक मरीजों ने कोरोना को मात दी है। सबसे ज्यादा मौतें (कोरोना की पहली लहर से अब तक) : महाराष्ट्र (1,48,606), तमिलनाडु (38,086) और कर्नाटक (40,412) में हुई हैं।

यह भी पढ़े: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में CSK का झंडा बैन! धोनी फैन्स में गुस्सा, जानिए क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि 19 मई के बाद देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें आंध्र प्रदेश में (4), छत्तीसगढ़ में (1), गोवा में (1), गुजरात में (76), हरियाणा में (8), कर्नाटक में (34), मध्य प्रदेश में (2), राजस्थान में (11), तमिलनाडु में (3) और तेलंगाना में (1) मरीज शामिल हैं।

इस बीच दिल्ली में कोविड-19 (Covid-19) के मामले 100 के पार पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार स्थिति पर करीबी से नजर बनाए हुए है। सीएम गुप्ता ने कहा, “सभी अस्पतालों को दिशानिर्देश दिए गए हैं और सरकार स्थिति पर नजर रख रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मामलों से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है। यहां हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं।

Tags: covid-19
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Covid-19

Covid-19: भारत में कई हफ्ते बाद एक्टिव केस घटे, पिछले 24 घंटे में एक मौत

by Akhand Pratap Singh
June 13, 2025

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के लिए कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण को लेकर थोड़ी राहत की खबर है। कई दिनों...

Covid-19

दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि, गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी महिला

by Akhand Pratap Singh
May 31, 2025

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना से पहली मौत की पुष्टि हुई...

Covid-19

कोरोना की फिर दस्तक! सिर्फ 5 दिन में 1700 नए केस, 7 की मौत, जानें किस राज्य में कितना कहर

by Gulshan
May 31, 2025

Covid-19 : देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले पांच...

Covid-19

भारत में Covid-19 की नई लहर.. बिहार, दिल्ली, राजस्थान और अरुणाचल में मामले बढ़े, पटना एम्स में 6 पॉजिटिव

by Akhand Pratap Singh
May 28, 2025

Covid Cases Bihar: देशभर में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। बिहार, दिल्ली,...

Covid-19

गाजियाबाद में कोरोना की वापसी! चार नए मरीज मिले, एक अस्पताल में भर्ती

by Akhand Pratap Singh
May 23, 2025

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोरोना वायरस (कोविड-19) ने एक बार फिर दस्तक दी है। शुक्रवार को जिले...

Next Post
Kanpur News

Kanpur News : हेयर ट्रांसप्लांट कांड में बड़ी कार्रवाई, डॉ. अनुष्का ने किया समर्पण

क्या आपकी परवरिश आपके बच्चे को बना रही है ज़िद्दी, जानिए पेरेंटिंग की आम गलतियां और उसका समाधान

क्या आपकी परवरिश आपके बच्चे को बना रही है ज़िद्दी, जानिए पेरेंटिंग की आम गलतियां और उसका समाधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version