बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

मोहम्मद शमी की ‘फायर’ के बाद ‘द प्रिंस’ ने ठोका शतक, चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को किया चित

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक लीग मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर दर्ज की धमकेदार जीत, मोहम्मद शमी ने झटके पांच विकेट तो शुभमन गिल ने बनाया शतक।

by Vinod
फ़रवरी 20, 2025
in Breaking, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी का शंखनाद हो चुका है। बृहस्पतिवार को भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश टीम ने ने 228 रन बनाए। चोट के बाद टीम में वापसी करने वाले मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट अपने नाम किए। एक वक्त बांग्लादेश की टीम 45 रनों पर अपने 5 विकेट गवां दिए थे। फिर तौदीह हृदय ने शतक लगा दिया। उन्होंने छठे विकेट के लिए जाकेर अली के साथ 153 रनों की साझेदारी बनाई। अंत में टीम 228 रनों तक पहुंचने में सफल रही।

हृदोय ने पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ग्रुप ए मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गुरुवार को बांग्लादेश को 49.4 ओवर में 228 रन पर समेटते हुए वनडे में अपना छठा पांच विकेट लेकर आईसीसी टूर्नामेंट में एक बार फिर छा गए। उन्होंने 10 ओवर में शानदार प्रदर्शन किया और अंत में आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में अपना पांचवां विकेट लिया। हर्षित राणा ने उनका अच्छा साथ दिया और 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल ने 43 रन देकर 2 विकेट चटकाए। बांग्लादेश की तरफ से तौहीद हृदॉय और जैकर अली ने 154 रनों की साझेदारी की। जकर ने 114 गेंदों पर 68 रन बनाए, जबकि हृदोय ने 118 गेंदों पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया।

RELATED NEWS

Team India ODI Squad: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव, चोटिल नितीश रेड्डी हुए बाहर , किसकी हुई वापसी

Team India ODI Squad: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव, चोटिल नितीश रेड्डी हुए बाहर , किसकी हुई वापसी

जुलाई 7, 2026
IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

जुलाई 1, 2026

रोहित शर्मा ने पूरे किए 11 हजार रन

बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 41 रनों की पारी खेली और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल रोहित शर्मा सबसे तेज वनडे में 11000 रन पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन बन गए हैं। रोहित ने वनडे करियर की 261वीं पारी में यह कमाल किया। इस मामले में रोहित शर्मा ने भारत के ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। सचिन अब तीसरे स्थान पर हैं। सचिन ने 276 वनडे पारियों में 11000 रन के आंकड़े को पार किया था। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने सिर्फ 222 वनडे पारियों में यह कारनामा किया था।

पहली बार शतक जड़ने का कारनामा

बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन गिल ने एक शतकीय पारी खेली और टीम इंडिया को जीत तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान मैदान के चारों ओर रन बनाए। शुभमन गिल ने 100 रन का आंकड़ा छूने के लिए 125 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। शुभमन गिल ने आईसीसी इवेंट में पहली बार शतक जड़ने का कारनामा किया। इसके अलावा ये उनके वनडे करियर का 8वां शतक है। शुभमन गिल ने वनडे की पिछली 4 पारियों में 50$ रन का आंकड़ा भी पार किया है, जो दर्शाता है कि वह इस समय कितनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

8 शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए

शुभमन ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह सबसे कम पारियों में भारत की ओर से वनडे में 8 शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 51 वनडे पारियों में ये कारनामा किया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था। उन्होंने 57 वनडे पारियों में 8 शतक लगाए थे। शुभमन गिल इस शतक के साथ सचिन तेंदुलकर की एक खास लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। दरअसल, वह चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मुकाबले में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद कैफ और शिखर धवन ये कारनामा कर चुके हैं।

5वीं बार एक पारी में 5 विकेट लिए

आईसीसी इवेंट्स में पहले से ही अपनी गेंदबाजी से कई रिकॉर्ड्स बना चुके मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी इस कमाल को जारी रखते हुए पहले मैच में ही विकेटों की झड़ी लगाते हुए अपने रिकॉर्ड को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। शमी ने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट्स में 5वीं बार एक पारी में 5 विकेट लिए। बता दें, वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बाद चोटिल हुए मोहम्मद शमी एक साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहे। अब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद तुरंत ही शमी ने अपनी रफ्तार की धार से बल्लेबाजों को फिर से चित कर दिया है।

200 वनडे विकेट भी पूरे किए

टीम इंडिया के लिए 2013 में डेब्यू करने वाले मोहम्मद शमी 12 साल के अपने करियर में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला खेलने उतरे थे। 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के स्क्वॉड में रहकर भी शमी को खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन इस बार वो टीम के मुख्य तेज गेंदबाज के रूप में उतरे हैं और स्टार पेसर ने निराश नहीं किया। चैंपियंस ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में ही शमी ने बांग्लादेश की आधी टीम को अकेले ही निपटा दिया और टीम इंडिया को जोरदार शुरुआत दिलाई। भारतीय पेसर ने 104 वनडे मैचों में 200 वनडे विकेट भी पूरे किए।

Tags: 2025 Champions TrophyBangladesh cricket teamChampions Trophy 2025India beat Bangladeshindia vs bangladeshODI Champions TrophyTeam India
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Team India ODI Squad: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव, चोटिल नितीश रेड्डी हुए बाहर , किसकी हुई वापसी

Team India ODI Squad: वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव, चोटिल नितीश रेड्डी हुए बाहर , किसकी हुई वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 7, 2026

Team India ODI Squad: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के बाद अब 19 जुलाई से तीन मैचों...

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

by Kirtika Tyagi
जुलाई 1, 2026

IND vs ENG first T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, 1...

Aus Ban T20: पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत, बांग्लादेश को चार विकेट से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त

Aus Ban T20: पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया की शानदार जीत, बांग्लादेश को चार विकेट से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त

by Kirtika Tyagi
जून 18, 2026

Australia Defeats Bangladesh In First T20: बांग्लादेश के चटगांव में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले...

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

by Kirtika Tyagi
जून 9, 2026

Cricket News: भारतीय क्रिकेट में एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। सिर्फ 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव...

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 7, 2026

Team India Squad Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को कई अहम टूर्नामेंट और सीरीज के लिए भारतीय...

Next Post
Akshay Khanna: छावा में निगेटिव रोल में अक्षय खन्ना, पर उनकी ये फिल्म थी राष्ट्रपति की फेवरेट

Akshay Khanna: छावा में निगेटिव रोल में अक्षय खन्ना, पर उनकी ये फिल्म थी राष्ट्रपति की फेवरेट

आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist