Monday, November 16, 2026 6:12 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » नीले ड्रम में पति की डेडबॉडी, गलाने के लिए डाला नमक, कत्ल के बाद लवर के साथ भागी बेवफा बीवी

नीले ड्रम में पति की डेडबॉडी, गलाने के लिए डाला नमक, कत्ल के बाद लवर के साथ भागी बेवफा बीवी

राजस्थान के अलवर में मेरठ की मुस्कान की तरह वारदात सामने आई है, यहां पति का शव नीले ड्रम से पुलिस ने बरामद किया, पत्नी है लापता।

by Vinod
18/08/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मेरठ की मुस्कान की तरह अब राजस्थान के अलवर में नीले ड्रम वाली मौत पति को मिली। यहां के आदर्श कॉलोनी में मजदूर अपने परिवार के साथ रहता था। छत पर नीले ड्रम के अंदर से पुलिस ने मजदूर की लाश बरामद की है। आरोपियों ने हत्या के बाद युवक के शव को ड्रम के अंदर रखा और ऊपर से नमक उड़ेल दिया। जिससे कि शव जल्द से जल्द गल जाए। लेकिन उनके अरमानों पर बदबू ने पानी भेर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ड्रम से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्याकांड के बाद से मृतक की पत्नी, तीन बच्चों के साथ फरार है। बताया जा रहा है कि महिला मकान मालिक के बेटे के साथ भाग गई है।

अलवर जिले की आदर्श कॉलोनी में एक मकान की छत से तेज बदबू आने पर लोग चौंक गए। पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर जब दरवाजा खोला गया, छत पर रखा नीला ड्रम देखकर सब सन्न रह गए। ड्रम में एक युवक का शव मिला, जिसे गलाने के लिए नमक डाला गया था और ऊपर भारी पत्थर रख दिया गया था। शव की पहचान 35 वर्षीय हंसराज उर्फ सूरज निवासी नवादिया नावजपुर, जनपद शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या गला रेतकर की गई है। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ड्रम में बंद कर छुपा दिया। लाश जल्द से जल्द गल जाए, इसके लिए आरोपियों ने करीब 50 किलो नमक डाला। फिलहाल हत्या के बाद से मृतक की पत्नी, तीन बच्चे और मकान मालिक का बेटा रहस्यमयी तरीके से लापता हैं।

जानकारी के अनुसार, हंसराज किशनगढ़ बास क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। करीब डेढ़ महीने पहले उसने परिवार के साथ आदर्श कॉलोनी में यह मकान किराए पर लिया था। परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे थे। पड़ोसियों का कहना है कि दंपती अक्सर झगड़ते रहते थे, लेकिन हाल के दिनों में घर में कुछ अजीब हलचल थी। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ दिन पहले हंसराज को देखा गया था। इसके बाद से वह नहीं दिखा। हंसराज की पत्नी भी नहीं दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हंसराज की पत्नी का मकान मालिक के बेटे से कुछ चल रहा था। दोनों को अक्सर एक साथ देखा गया है। हत्या की वारदात के बाद से ही हंसराज की पत्नी, उसके तीनों बच्चे और मकान मालिक का बेटा जितेंद्र गायब हैं।

RELATED NEWS

Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

November 14, 2025
Rajasthan News

Rajasthan News : मजदूरों से भरी बस में लगी भीषण आग, 12 लोग झुलसे, दो की मौत…

October 28, 2025

चूना पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मकान मालिक की पत्नी किसी काम से छत पर गई थी. वहां अचानक तेज बदबू महसूस हुई। पहले तो उसने सोचा कि शायद कोई जानवर मरा होगा, लेकिन जब गंध और तेज हुई तो उसने आसपास तलाश की। नजर नीले ड्रम पर पड़ी, जिसके ढक्कन पर पत्थर रखा था। शक गहराया तो मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। डिप्टी एसपी राजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ड्रम खोला गया तो अंदर का मंजर देख सबके होश उड़ गए। नमक से ढका शव अंदर पड़ा था। एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में लग रहा है कि हंसराज का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है।

पुलिस के मुताबिक हंसराज की हत्या के बाद शव को ड्रम में डालकर ऊपर नमक डाला गया ताकि जल्दी गलकर बदबू न फैले। भारी पत्थर रखने का मकसद भी यही रहा होगा कि ड्रम खुल न सके और किसी को शक न हो। पुलिस पूछताछ में मकान मालिक की पत्नी मिथलेश ने बताया कि उसका बेटा जितेंद्र घर पर नहीं है। जितेंद्र की पत्नी की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी थी और वह फिलहाल गायकी करता है। वहीं मकान मालिक राजेश प्रॉपर्टी डीलर हैं। मिथलेश और उसका 14 वर्षीय पोता घर में मौजूद मिले, लेकिन जितेंद्र का अचानक लापता होना और मृतक की पत्नी-बच्चों का भी गायब होना पुलिस को गंभीर संदेह की ओर इशारा कर रहा है। पुलिस अब इनकी तलाश में जुटी है।

जैसे ही ड्रम में शव मिलने की खबर फैली, मोहल्ले में सनसनी मच गई। लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। स्थानीय लोग दबी जुबान से चर्चा कर रहे थे कि हंसराज और उसकी पत्नी के रिश्ते अच्छे नहीं थे और कई बार विवाद होता रहता था। कुछ लोगों का कहना है कि पत्नी और मकान मालिक के बेटे के बीच नजदीकियां थीं, जिसकी वजह से यह हत्या हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस ने कहा है कि अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.। पुलिस ने हंसराज की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी पत्नी, बच्चों व मकान मालिक के बेटे की तलाश शुरू कर दी है। डिप्टी एसपी राजेंद्र सिंह ने बताया, ‘हत्या बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई है। शव को छिपाने के लिए ड्रम का इस्तेमाल और नमक डालना यह दर्शाता है कि आरोपियों ने सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की।

Related Posts

Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

November 14, 2025
Rajasthan News

Rajasthan News : मजदूरों से भरी बस में लगी भीषण आग, 12 लोग झुलसे, दो की मौत…

October 28, 2025
Rajasthan News

Rajasthan News : बंद हुआ जोधपुर में निजी बसों का संचालन, किस कार्यवाई के बाद विभाग ने लिया ये फैसला?

October 16, 2025
Jaisalmer bus accident eyewitness story and RTO

Jaisalmer Bus Accident: महिलाओं और बच्चों की चीखो से दहल गए थे लोग चश्मदीद ने सुनाई भयावह कहानी

October 16, 2025
Rajasthan News

Rajasthan News : पीहू ने पापा के सामने ली ऐसी विदाई कि हॉस्पिटल स्टाफ भी हुआ भावुक, खबर ने हर दिल को झकझोरा

September 13, 2025
dinosaur fossils found in rajasthan news

Fossils Found: जैसलमेर के गांव में अचानक हो गई अनोखी खोज, मिला कुछ ऐसा कि देखने दौड़ पड़े लोग

August 22, 2025
Rajasthan News

Rajasthan News : अजमेर में 250 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, वन विभाग की जमीन मुक्ती पर बड़ी कार्रवाई , भारी पुलिस बल तैनात

August 2, 2025
Gold Rate Today

Rajasthan News : डील नदी में फंसे 11 लोगों को SDRF ने बचाया, कई जिलों में बारिश के चलते उफान पर नदियां!

July 31, 2025
Indian Air Force Jaguar crash in Rajasthan

Jaguar Crash in Rajasthan : राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर विमान गिरा,दोनों पायलट शहीद

July 9, 2025
Rajasthan News

कौन हैं सोशल मीडिया सेंसेशन जाह्नवी मोदी? बीकानेर में दिनदहाड़े अपहरण से मचा हड़कंप

January 22, 2025
Next Post
Kanpur

Kanpur में झूठे रेप केस के जरिए रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़, वकील और सहयोगी गिरफ्तार

Banke Bihari Mandir पर नया कानून,सरकार ने मंदिर प्रबंधन के लिए बनाया नया न्यास बोर्ड क्यों कर रहे पुजारी इसका विरोध

Banke Bihari Mandir पर नया कानून,सरकार ने मंदिर प्रबंधन के लिए बनाया नया न्यास बोर्ड क्यों कर रहे पुजारी इसका विरोध

Ghaziabad

Ghaziabad में सिपाही का विवादित वीडियो, मंदिर में अल्लाह वाले गाने पर सोशल मीडिया में हंगामा

POPULAR POST

UP Political Alliance

UP Politics : ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर किसने उठाए सवाल? रोहिणी घावरी ने क्यों दी एक भी सीट जीतने की चुनौती?

November 13, 2026
Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता बचाने की आखिरी कोशिश जारी, किससे मांगा समर्थन, कौन बन सकता है नया प्रधानमंत्री?

November 9, 2026
Murder Mystery : नदी किनारे घूमने गई IndiGo की एयर होस्टेस की हत्या, दोस्त के बयान से क्यों गहराया शक?

Murder Mystery : नदी किनारे घूमने गई IndiGo की एयर होस्टेस की हत्या, दोस्त के बयान से क्यों गहराया शक?

November 15, 2026
BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

November 16, 2026
Nepal Accident :500 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV, 10 की मौत, 5 घायल बचाव कार्य जारी

Nepal Accident :500 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी EV, 10 की मौत, 5 घायल बचाव कार्य जारी

November 11, 2026
Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

November 15, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India