Site icon News1India

Death Threat: सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने दी जान से मारने की धमकी..Audio Viral

Pappu Yadav

Death Threat: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) को जान से मारने की धमकी (Death Threat) मिली है। यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने वॉट्सएप ऑडियो कॉल के जरिए दी है। धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और इसके साथ जुड़े वॉट्सएप के स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं।

वायरल ऑडियो में लॉरेंस बिश्नोई का भाई पप्पू यादव (Pappu Yadav) को बार-बार अपना भाई बताते हुए उनकी सराहना कर रहा है। इस ऑडियो में वह यह भी कहता है कि जेल के चैंबर को 10 मिनट के लिए बंद करने के बाद उसने पप्पू यादव को फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल क्यों नहीं उठाया? अंत में, लॉरेंस के भाई ने पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देते हुए 3 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। हालांकि, हमारा चैनल इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढे़: Lucknow: मृतक के परिवार से सीएम योगी ने की मुलाकात, पुलिस हिरासत में हुई थी मोहित पांडेय की मौत

केन्द्र से पप्पू यादव ने मांगी Y+ सुरक्षा

इस मामले पर पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि उन्हें भी मीडिया से सांसद को धमकी देने की जानकारी मिली है। फिलहाल, पप्पू यादव को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें अब तक लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 5 बार धमकी भरे फोन मिल चुके हैं। एक बार एक व्यक्ति ने खुद को पप्पू यादव का PA बताते हुए बातचीत रिकॉर्ड की। इस संबंध में, पप्पू यादव ने पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की पूरी जानकारी दी है।

Exit mobile version