सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी पुलिस के AK-47 की गरजना से बदमाशों में मचा ‘त्राहिमाम’, 24 घंटे में 17 एनकाउंटर कर ‘खाकी’ ने रचा कीर्तिमान

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया लॉरेंस गैंग के बदमाश नवीन, ऑपरेशन क्लीन के तहत 14 अपराधी हुए घायल, कईयों ने किया सरेंडर।

by Vinod
मई 29, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अपराध छोड़ दो। थाना जाकर हाथ खड़ा करके सरेंडर कर दो। आराम से जेल जाओ। मुकदमे का सामना करो और जरायम की सजा पूरी कर सलाखों से बाहर आकर अच्छा इंसान बनो। अगर यूपी पुलिस की ये बातें मान लोगे तो एनकाउंटर से बच जाओगे। जिंदगी भर लंगड़ाकर नहीं चलोगे। कम उम्र में यमलोक जानें से बच जाओगे। बहुत सारे जरायम की दुनिया के ‘विलेन’ को यूपी पुलिस के शब्द अच्छे लगे और वह खुद का सरेंडर की जेल जा रहे हैं। लेकिन अब भी कुछ ऐसे ‘बाहुबली’ हैं जो अपराध की दुनिया में अपना ‘दबदबा’ कायम रखना चाहते हैं। ऐसे अपराधियों का पुलिस अब अपने तरीके ‘ट्रीटमेंट’ करना शुरू कर दिया है।

अब यूपी पुलिस बिगड़ैल अपराधियों को धुआंधार तरीके से इलाज करना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में ही यूपी पुलिस ने ताबड़तोड़ 14 एनकाउंटर कर डाले। इसमें से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात बदमाश को पुलिस ने मार गिराया है तो बाकी 13 मामलों में बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें दबोच लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों में दहशत की स्थिति है। आलम यह है कि करीब दर्जन भर बदमाशों ने खुद हाथ उठाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस की ये कार्रवाई लगभग-लगभग पूरे प्रदेश में जारी है। पुलिस जनपदों के इनामियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाए हुए है। पुलिस शातिरों को घेर रही है। सरेंडर करने को कहती है। अपराधी फायरिंग करते हैं तो जवाब में उन्हें पुलिस की तरफ से गोली मिल रही है।

RELATED NEWS

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

अगस्त 29, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

अगस्त 18, 2026

लॉरेंस गैंग के बदमाश नवीन का एनकाउंटर यूपी पुलिस की एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जॉइंट एक्शन में किया है। नवीन लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर था और उसके खिलाफ दिल्ली और यूपी में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे लंबित थे। इसी बीच यूपी एसटीएफ को एक टिप मिली और फिर एसटीएफ ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र में इस बदमाश को घेर लिया। इस दौरान नवीन ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई, लेकिन पहले से अलर्ट पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया है। मारा गए अपराधी पर एक लाख का इनाम था। नवीन की तलाश दिल्ली पुलिस, हरियाणा, राजस्थान और यूपी पुलिस कर रही थी। नवीन लॉरेंस गैंग के लिए काम करता था।

यूपी में गुरुवार को एनकाउंटर की शुरुआत पुलिस ने राजधानी लखनऊ से की। यहां 5 साल की मासूम बच्ची से रेप कर फरार चल रहे बदमाश कमल किशोर के बारे में पुलिस को टिप मिली थी। इस अधार पर पुलिस ने मदेयगंज थाना क्षेत्र में उसे घेरने की कोशिश की। इस दौरान यह बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। ऐसे में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए उसे दबोच लिया है। सीतापुर ज़िले के कमियापुर में रहने वाला यह बदमाश यहां बंधे के पास झुग्गियों में रहता है। बदमाश के पैर पर गोली लगी। आरोपी सीतापुर में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। कमल के पास से पुलिस ने जिंदा कारतूस और असलहा बरामद किया है। आरोपी को पुलिस घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस आरोपी से पूछताछ की। बदमाश को पुलिस जल्द से जल्द जेल भेजेगी और कोर्ट से कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएगी।

कुछ ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद में भी सामने आया। यहां पुलिस और बदमाश के बीच आमने सामने की मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। जिसे पुलिस ने दबोच कर अस्पताल में भर्ती करवाया। जालौन के बदमाशों में पुलिस का खौफ देखने को मिला। यहां पुलिस ने कोंच में नवीन ज्वेलर्स की दुकान पर डकैती डालने वाले 2 बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने इन बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन एक बदमाश गोलू उर्फ अजय कुशवाहा पुत्र राजेंद्र कुशवाहा ने पुलिस पर फायर कर दिया। ऐसे में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अजय के पैर में गोली मार दी। उसे गोली लगते देख्ृकर उसका साथी रामू कुशवाहा थर-थर कांपने लगा। उसने खुद ही हाथ उठाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया। एक को अस्पताल में भर्ती करवाया तो दूसरे को जेल भेज दिया।

यूपी पुलिस का एनकाउंटर वाला एक्शन कई अन्य जिलों में हुआ है। उन्नाव जिले में पुलिस ने बुधवार की देर रात एनकाउंटर में एक बदमाश को दबोच लिया,। इसी प्रकार बुलंदशहर में 6 वर्ष की नाबालिग बच्ची से रेप के आरोपी को खुर्जा देहात पुलिस ने मुठभेंड के दौरान अरेस्ट किया है। बागपत पुलिस ने 2 चेन स्नेचरों का एनकाउंटर किया है। वहीं आगरा पुलिस ने बुधवार की ही रात एक बदमाश के पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। उधर, झांसी में मोठ कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश का एनकाउंटर किया है। जबकि बलिया पुलिस ने भी एक घंटे के अंतराल में दो एनकाउंटर करते हुए दो बदमाशों को अरेस्ट किया है। यूपी पुलिस की शामली यूनिट ने सहारनपुर भट्टा मुनीम से लूटपाट करने वाले बदमाशों को एनकाउंटर में धर दबोचा है।

हापुड़ में भी पुलिस ने ताबड़तोड़़ एनकाउंटर किए। यहां मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें से एक बदमाश के पैर में गोली है। जबकि दूसरे बदमाश ने गोली लगने के डर से खुद सरेंडर किया है। उधर, मुजफरनगर में पुलिस ने तीन बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें पकड़ लिया है। इसी क्रम में लखनऊ की आलमबाग पुलिस ने एक बदमाश को एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। कुछ ऐसा ही एक एनकाउंटर वाराणसी में भी हुआ। यहां मंदिर से लाखों का सामान लूटने वाले बदमाशों का सामना पुलिस से हो गया। पुलिस ने तीनों को सरेंडर करने को कहा। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाने के साथ ही पूछताछ की।

 

 

Tags: Encounter in UPLawrence BishnoiNaveen killed in encounterUP Police
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Police Alert: माफिया अतीक अहमद के परिवार में एक और मौत के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन एक बार फिर...

Next Post
Uttarakhand

उत्तराखंड सचिवालय में संस्कृत संभाषण शिविर का शुभारंभ, CM धामी ने की पहल

Shravan Month 2025: भोलेनाथ के भक्तों का सबसे खास महीना जानिए कब से शुरू होगी कावड़ यात्रा

Shravan Month 2025: भोलेनाथ के भक्तों का सबसे खास महीना जानिए कब से शुरू होगी कावड़ यात्रा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist