शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

अरविंद केजरीवाल का सनसनीखेज खुलासा, कुछ तरह से दिल्ली के पानी को किया गया ‘जहरीला’

Arvind Kejriwal accused BJP: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल संयंत्रों से भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है।

by Vinod
जनवरी 27, 2025
in Breaking, IPL 2023, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Arvind Kejriwal said BJP has poisoned Delhi’s water दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के वक्त आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए बीजेपी को घेरा है। केजरीवाल का आरोप है कि हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले पानी में वहां की बीजेपी सरकार जहर मिलाकर भेज रही। आप मुखिया एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। बीजेपी की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया।

हरियाणा के सीएम ने पलटवार किया

दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई का मुद्दा गरमाता जा रहा है। अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया है। साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया बढ़ने का दावा करते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सरकार के इस पत्र पर चुनाव आयोग ने हरियाणा से जवाब मांगा। वहीं, केजरीवाल के बयान पर हरियाणा के सीएम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को लोग अब चलता करने वाले हैं। हरियाणा के सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। वह हार के कारण ऐसे गलत बयान दे रहे हैं।

RELATED NEWS

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

जुलाई 4, 2026
Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

जून 28, 2026

अरविंद केजरीवाल का आरोप

आप संयोजग अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी की हरियाणा सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। आप संयोजग ने कहा है कि, दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। बीजेपी की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया। बीजेपी सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है। इससे दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की कमी हो गई है। केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया है, ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष आप पर वह लगाएं।

बीजेपी सरकार जहर मिलाकर भेज रही पानी 

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में बीजेपी को टारगेट करते हुए लिखा, ’इतनी गंदी राजनीति देश ने आज तक नहीं देखी थी। अगर दिल्ली की जनता बीजेपी को वोट नहीं दे रही, तो क्या दिल्ली की जनता को ज़हर मिला पानी पिलाकर मार दोगे?। हरियाणा से आने वाले पानी में वहां की बीजेपी सरकार जहर मिलाकर भेज रही है। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि जब तक केजरीवाल है, दिल्लीवालों को कोई नुकसान नहीं होने दूंगा। बीजेपी वालों, इतना भी मत गिरो। इनसब के बीच आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तत्काल मिलने का वक्त मांगा है।

चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी

आतिशी ने कहा कि यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाने की वजह से 30 फीसदी लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा। उन्होंने इसके लिए हरियाणा सरकार और बीजेपी पर दोष मढ़ा है। आतिशी ने कहा है कि उन्होंने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है और मिलने का समय भी मांगा है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने हरियाणा सरकार को हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया के स्तर में वृद्धि के आरोपों के संबंध में मंगलवार दोपहर (28 जनवरी) तक तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। सूत्रों ने कहा कि यमुना में अमोनिया के उच्च स्तर के कारण राष्ट्रीय राजधानी में पानी की उपलब्धता कथित तौर पर बाधित हो गई है।

गंदा पानी पीने को मजबूर

केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, मैं दिल्ली के लोगों से मुलाकात की। लोगों ने बताया कि हरियाणा से 35 किमी दूरी के बाद ही लोगों दिल्ली में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। केजरीवाल ने यमुना को साफ करने की बात कही थी, लेकिन अब 28 नाले गंदा पानी छोड़ रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी उन्हीं की है। मुख्यमंत्री के बाद हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। सभी पत्रकारों और विश्लेषकों को उस जगह पर ले जाएं, जहां से दिल्ली में यमुना एंट्री करती है। वहां पानी की गुणवत्ता की जांच कर लो। फिर दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को चेक कर लो। उन्हें अंतर साफ दिखाई देगा।

 

Tags: Aam Aadmi PartyARVIND KEJRIWALBJPDelhi Assembly ElectionsDelhi Electionsharyana governmentpoison in waterYamuna Water
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
नवम्बर 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

Next Post
Thriller Movies: jio cinema पर मौजूद कुछ ऐसी फ़िल्में जिनमे आख़िरी सीन तक बनेगा रहेगा रोमांच, एक बार ज़रूर देखें

Thriller Movies: jio cinema पर मौजूद कुछ ऐसी फ़िल्में जिनमे आख़िरी सीन तक बनेगा रहेगा रोमांच, एक बार ज़रूर देखें

Jio Coin: क्या आप भी जिओ कॉइन से कमाना चाहते हैं पैसे तो पहले जानिये कैसे मिलते हैं जिओ कॉइन

Jio Coin: क्या आप भी जिओ कॉइन से कमाना चाहते हैं पैसे तो पहले जानिये कैसे मिलते हैं जिओ कॉइन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist