गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Delhi Mumbai : कब से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, क्या दिल्ली-मुंबई का सफर होगा सिर्फ 12 घंटे

दिल्ली और मुंबई के बीच रेल सफर को 12 घंटे तक लाने की तैयारी तेज हो गई है। पश्चिम रेलवे के अनुसार, 160 किमी प्रति घंटे की परियोजना का अधिकांश काम पूरा हो चुका है और 2027 की शुरुआत तक इसे शुरू करने का लक्ष्य है।

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Mumbai 12 Hour Train: दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडेय ने संकेत दिए हैं कि अगर सभी काम तय समय पर पूरे हुए, तो साल 2027 की शुरुआत तक दोनों शहरों के बीच ट्रेन का सफर सिर्फ 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। फिलहाल ट्रेन से यह दूरी तय करने में करीब 15 से 26 घंटे तक का समय लगता है।

तेजी से आगे बढ़ रहा है 160 किमी प्रति घंटे का प्रोजेक्ट

रामाश्रय पांडेय के मुताबिक, नागदा से मुंबई सेंट्रल और वडोदरा से अहमदाबाद तक बड़े सिविल इंजीनियरिंग के लगभग सभी काम पूरे हो चुके हैं। अब केवल कुछ जरूरी काम बाकी हैं। इनमें कुछ विशेष रेलवे क्रॉसिंग और विरार-सूरत सेक्शन के तीन पुलों की मरम्मत शामिल है। इन कामों को इस साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

RELATED NEWS

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

अगस्त 5, 2026
August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

अगस्त 2, 2026

‘कवच’ सिस्टम का काम भी लगभग पूरा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वडोदरा-अहमदाबाद सेक्शन में आधुनिक सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ लगाने का काम पूरा हो चुका है। वहीं नागदा से मुंबई सेंट्रल तक इस परियोजना का 80 से 99 प्रतिशत काम पूरा बताया गया है। सभी निर्माण कार्य खत्म होने के बाद रिसर्च डिजाइन्स एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (RDSO) 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों के संचालन की अंतिम जांच करेगा। इसके बाद ही परियोजना को मंजूरी मिलेगी।

सड़क परियोजना से पहले मिल सकती है राहत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण भी जारी है, लेकिन उसके पूरा होने में अभी समय लग सकता है। यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, जिसकी कुल लंबाई करीब 1,386 किलोमीटर है। इस परियोजना पर लगभग एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पहले इसे मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन निर्माण में देरी हुई। अब इसके 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत तक पूरी तरह तैयार होने की उम्मीद है।

रेल यात्रा होगी ज्यादा तेज और आसान

अगर रेलवे की योजना समय पर पूरी होती है, तो सड़क मार्ग से पहले रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों के कारण दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और दोनों महानगरों के बीच आवाजाही पहले से अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।

Tags: Delhi Mumbai TrainIndian Railways
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Vande Bharat Driver Cabin Reel

Train Safety: वंदे भारत के ड्राइवर केबिन में TI की पत्नी की रील वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Vande Bharat Controversy: हावड़ा से गया जाने वाली 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

August Update: अगस्त से बदले 5 बड़े नियम, सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC 2.0 में क्या हुआ बदलाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

August Changes : 1 अगस्त से देशभर में कई ऐसे नए नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम...

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

Murshidabad Accident Update: मुर्शिदाबाद रेल हादसे में तीन छात्रों की मौत, गेटमैन, सुपरवाइजर निलंबित, जानिए हादसे की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Murshidabad Rail Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन छात्रों की जान...

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

Indian Railways: AC कोच से बीते सालों में चोरी हुए करोड़ों के बेडरोल,जानिए अब तक रेलवे को हुआ कितना बड़ा नुकसान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

भारतीय रेलवे के एसी कोचों में यात्रियों को दी जाने वाली बेडशीट, कंबल, तकिया, तकिया कवर और तौलिये की चोरी...

duddhwa national park tourist train mailani bichia ac chair car

Tourist Train: दुधवा की सैर हो गई आसान, अब ट्रेन से लें जंगल सफारी का मजा, जानिए रूट, टाइमिंग और सुविधाएं

by SYED BUSHRA
जुलाई 11, 2026

Dudhwa National Park Tourist Train: अगर आप प्रकृति से प्यार करते हैं और बारिश के मौसम में जंगल, हरियाली और...

Next Post
Rohit Shetty Death Threat: रोहित शेट्टी को 20 करोड़ की फिरौती के साथ जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Rohit Shetty Death Threat: रोहित शेट्टी को 20 करोड़ की फिरौती के साथ जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Ketan Murder Case: हत्याकांड में नए खुलासे, गूगल से बनाई गई थी पूरी योजना, डिजिटल सबूत मिटाने की भी हुई कोशिश, पुलिस का दावा

Ketan Murder Case: हत्याकांड में नए खुलासे, गूगल से बनाई गई थी पूरी योजना, डिजिटल सबूत मिटाने की भी हुई कोशिश, पुलिस का दावा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist