सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi Elections की वोटिंग से पहले बड़ा एक्शन, CM Atishi के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR 

FIR against Delhi CM Atishi : दिल्ली पुलिस ने सीएम आतिशी सिंह के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज की एफआईआर, अरविंद केजरीवाल ने किया पलटवार, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप।

by Vinod
फ़रवरी 4, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

FIR against Delhi CM Atishi : दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। ऐसे में सोमवार की शाम चुनाव प्रचार खत्म हो गया पर दिल्ली में अभी हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। प्रदेश के सीएम आतिशी सिंह ने बीजेपी कैंडीडेट रमेश बिधूड़ी और उनके बेटों पर गंभीर आरोप लगाए और पुलिस को शिकायती पत्र दिया। तो वहीं दिल्ली पुलिस ने बीती रात गोविंदपुरी में हुए हंगामे को लेकर सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आतिशी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन आरोप है। खुद सीएम ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, दिल्ली के सीएम आतिशी सिंह देरशाम अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची। आरोप है कि वो 10 गाड़ियों में अपने 50-60 समर्थकों के साथ पहुंची थीं। पुलिस ने जब आचार संहिता का हवाला देते हुए वहां से जाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। सीएम आतिशी सिंह ने बताया कि, बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के बेटों के खिलाफ शिकायत करने पहुंची थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे और भतीजे लोगों को डरा रहे हैं, जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है। पुलिस ने बीजेपी कैंडीडेट के बजाए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

RELATED NEWS

दिल्ली MCD उपचुनाव: शालीमार बाग में BJP का दबदबा, दक्षिणपुरी से AAP ने बनाई बढ़त

दिल्ली MCD उपचुनाव: शालीमार बाग में BJP का दबदबा, दक्षिणपुरी से AAP ने बनाई बढ़त

दिसम्बर 3, 2025
आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

फ़रवरी 20, 2025

आचार संहिता उल्लंघन

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आतिशी अपने काफिले से रात में निकली थीं। प्रचार खत्म होने पर ऐसा करना संभव नहीं है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। पुलिस ने जब इस दौरान वीडियो बनाया तो आतिशी के समर्थकों ने विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। दिल्ली पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एक मामला आतिशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का दर्ज हुआ है। दूसरा आतिशी के समर्थकों के खिलाफ हुआ है। वहीं रमेश बिधूड़ी के भतीजे के खिलाफ भी पुलिस ने कलंदरा (एनसीआर) दर्ज की है।

चुनाव आयोग का ये official stand

आतिशी ने केस दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनाव आयोग भी ग़ज़ब है!। रमेश बिधूड़ी जी के परिवार के सदस्य खुले-आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। उन पर कोई एक्शन नहीं। मैंने शिकायत कर के पुलिस को बुलाया, और इन्होंने मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया!। आतिशी पर केस दर्ज किए जाने के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खुले आम हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ शिकायत करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग ने पुलिस केस किया। तो अब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का ये official stand है।

बीजेपी की गुंडागर्दी को संरक्षण देना

अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा कि दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का काम आम आदमी पार्टी के ख़लिफ़ ख़ुद गुंडागर्दी करना। बीजेपी की गुंडागर्दी को संरक्षण देना है और दारू, पैसे और सामान बंटवाना है। यदि कोई उन्हें ये काम करने से रोकेगा तो उस पर पुलिस और चुनाव आयोग के काम में बाधा डालने का केस किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, बीजेपी गुंडगर्दी के दम पर चुनाव जीतना चाहती है। आप के कार्यकर्ता और दिल्ली की जनता अलर्ट पर रहे और इनके मसूंबों को कामयाब नहीं होने दें।

Tags: ATISHI SINGHDelhi Assembly ElectionsDelhi Elections 2025FIR on CM Atishi
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

दिल्ली MCD उपचुनाव: शालीमार बाग में BJP का दबदबा, दक्षिणपुरी से AAP ने बनाई बढ़त

दिल्ली MCD उपचुनाव: शालीमार बाग में BJP का दबदबा, दक्षिणपुरी से AAP ने बनाई बढ़त

by Kanan Verma
दिसम्बर 3, 2025

Municipal Corporation of Delhi (MCD) के 12 वार्डों में रविवार 30 नवंबर को हुए मतदान के उपरांत आज यानी 3...

आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

by Vinod
फ़रवरी 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली में नई सरकार का शपथ गृहण समरोह संपन्न हो गया। शालीमार बाग विधानसभा सीट से...

सीएम रेखा गुप्ता की ‘स्पेशल 6 टीम’ के विभागों का बंटवारा, प्रवेश वर्मा को मिला ये मंत्रालाय, जानें कौन बना दिल्ली का गृह मंत्री

सीएम रेखा गुप्ता की ‘स्पेशल 6 टीम’ के विभागों का बंटवारा, प्रवेश वर्मा को मिला ये मंत्रालाय, जानें कौन बना दिल्ली का गृह मंत्री

by Vinod
फ़रवरी 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली में नई सरकार का शपथ गृहण समारोह हो गया। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने साथ...

विजेंद्र गुप्ता होंगे स्पीकर तो मोहन सिंह बिष्ट बनाए गए डिप्टी स्पीकर, जानें दोनों नेताओं का सियासी सफर

विजेंद्र गुप्ता होंगे स्पीकर तो मोहन सिंह बिष्ट बनाए गए डिप्टी स्पीकर, जानें दोनों नेताओं का सियासी सफर

by Vinod
फ़रवरी 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता होंगी। वह बृस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ से...

इन 14 सीटों पर ‘DM’ ने खुलकर दिया Arvind Kejriwal का साथ, फिर भी Delhi Elections में 22 पर सिमटी APP 

इन 14 सीटों पर ‘DM’ ने खुलकर दिया Arvind Kejriwal का साथ, फिर भी Delhi Elections में 22 पर सिमटी APP 

by Vinod
फ़रवरी 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के नतीजे आठ फरवरी को आ गए। बीजेपी ने 48...

Next Post
Trending News

5000 लड़कों को रिजेक्ट कर बनी 'मोस्ट वांटेड' गर्लफ्रेंड, जानें कौन और कहा से है ये लड़की

World Cancer Day: बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने मौत को भी दी मात, कैंसर की जंग में जीते अपनी ज़िंदगी

World Cancer Day: बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने मौत को भी दी मात, कैंसर की जंग में जीते अपनी ज़िंदगी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist