बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

10 मार्च की मतगणना से पहले VVPAT पर्चियों के EVM से मिलान की मांग, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

by Zeeshan Farooqui
मार्च 8, 2022
in चुनाव, दिल्ली, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव की मतगणना में 5 बूथों के VVPAT पर्चियों के EVM से मिलान की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता ने यह मांग भी की है कि VVPAT मिलान की प्रक्रिया मतगणना की शुरुआत में ही हो। गुरुवार को यूपी, उत्तराखंड और पंजाब समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना है। सुप्रीम कोर्ट ने बिल्कुल आखिरी मौके पर उठाई गई इस मांग पर हैरानी जताते हुए सुनवाई की सहमति दे दी। कोर्ट ने चुनाव आयोग के वकील से सुनवाई में उपस्थित रहने को कहा है।

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद के रहने वाले याचिकाकर्ता राकेश कुमार की तरफ से वरिष्ठ वकील मीनाक्षी अरोड़ा चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच के सामने पेश हुई। उन्होंने मामले पर जल्द सुनवाई का अनुरोध किया है। इस पर चीफ जस्टिस एन वी रमना ने कहा कि इस मसले पर 2019 में दिशानिर्देश जारी हो चुका है। मीनाक्षी अरोड़ा ने कहा कि कोर्ट को यह निर्देश देना चाहिए कि 5 बूथों के VVPAT का EVM से मिलान हो।

RELATED NEWS

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

जुलाई 16, 2026
Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

जुलाई 16, 2026

दरअसल, 8 अप्रैल 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि हर विधानसभा क्षेत्र से 1 की बजाय 5 EVM के नतीजों का VVPAT की पर्चियों से मिलान होगा। कोर्ट ने यह आदेश कांग्रेस, सपा, बसपा, आरजेडी, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी, सीपीएम और तेलगु देशम समेत कुल 21 की याचिका पर दिया था। इन पार्टियों ने मांग की थी कि चुनाव में इस्तेमाल हुई EVM मशीनों की आधी संख्या का मिलान VVPAT से होना चाहिए। लेकिन कोर्ट ने इतनी अधिक संख्या को अव्यवहारिक बताते हुए 5 EVM कर VVPAT के मिलान का आदेश दिया था। कोर्ट ने प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॉटरी के ज़रिए 5 EVM चुनने की प्रक्रिया को सही बताया था।

याचिकाकर्ता के लिए पेश वरिष्ठ वकील ने कहा कि मिलान के लिए EVM मशीन 5 अलग-अलग बूथों से ली जानी चाहिए। लेकिन उनकी जानकारी के मुताबिक आयोग 1 बूथ से EVM चुन रहा है। मिलान की प्रक्रिया को मतगणना के बाद करना भी सही नहीं होगा। इसे सबसे पहले किया जाना चाहिए। इससे सभी के मन मे निष्पक्षता का भरोसा बना रहेगा। इस पर कोर्ट ने कहा- “परसों मतगणना है। देखना होगा कि अब कोई आदेश दिया जा सकता है या नहीं?” इस टिप्पणी के साथ कोर्ट ने मामला कल सुनवाई के लिए लगा दिया।

वीवीपैट के बारे में जानिए

EVM के साथ वीवीपैट मशीन जुड़ी होती है। EVM में बटन दबाने के बाद वीवीपैट मशीन से एक पर्ची निकलती है। इस पर्ची में जानकारी होती है कि आपने किस पार्टी या उम्मीदवार को अपना वोट दिया है। वीवीपैट पर्ची से इस बात की पुष्टि हो जाती है कि आपका वोट किसे गया है। वीवीपैट की पर्ची में उम्मीदवार का नाम और उसका चुनाव चिन्ह छपा होता है। इसकी पर्ची वोटर को नहीं दी जाती है।

Tags: 10 march result daySupreme CourtUP ElectionUP Election 2022Up Election News in Hindivvpatvvpat slip
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

by Kirtika Tyagi
जुलाई 16, 2026

Air India AI171 Crash Investigation: अहमदाबाद में जून 2025 में हुए एयर इंडिया AI171 विमान हादसे की जांच को लेकर...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Illegal Construction: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने...

Legal News: वकीलों की सोशल मीडिया रील्स पर उठे सवाल, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, किसने PIL दाख़िल कर रोक लगाने करी मांग

Legal News: वकीलों की सोशल मीडिया रील्स पर उठे सवाल, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, किसने PIL दाख़िल कर रोक लगाने करी मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

PIL Filed Against Lawyers' Reels, सोशल मीडिया पर इन दिनों वकीलों की रील्स और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे...

CM Vijay की बढ़ी मुश्किलें करूर भगदड़ मामला फिर चर्चा में, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

CM Vijay की बढ़ी मुश्किलें करूर भगदड़ मामला फिर चर्चा में, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

by Sadaf Farooqui
जुलाई 6, 2026

Karur Stampede: तमिलनाडु के चर्चित करूर भगदड़ मामले ने एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी बहस को तेज कर दिया...

Next Post

गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने की पीएम मोदी से मुलाकात, एग्जिट पोल के बाद राजनीतिक हालातों पर चर्चा

एग्जिट पोल पर जयंत चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, कहा-"गठबंधन की बनेगी सरकार"

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist