Monday, November 16, 2026 10:00 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » अब खाटू श्याम लिए सीधी ट्रेन! दो नए प्रोजेक्ट्स से यात्रियों को मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएं 

अब खाटू श्याम लिए सीधी ट्रेन! दो नए प्रोजेक्ट्स से यात्रियों को मिलेंगी हाई-टेक सुविधाएं 

रींगस से खाटू श्याम जी मंदिर तक 17 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत खाटूधाम के विकास हेतु 40.08 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

by Gulshan
07/08/2025
Khatu Shyam

Khatu Shyam : बाबा खाटू श्याम जी का मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है और यह श्रद्धालुओं की आस्था का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। देशभर से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लाखों भक्त हर साल दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। अब ऐसे ही भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है—रेल मंत्रालय ने खाटू श्याम मंदिर तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

इस पहल के तहत रींगस से खाटू श्याम मंदिर तक 17 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दी गई है। यह जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर के दौरान साझा की। इस नई रेल लाइन के माध्यम से श्रद्धालुओं को अब सीधे ट्रेन से मंदिर तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा और भी सरल, तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।

रींगस से मंदिर तक अब सीधी ट्रेन सुविधा

अभी तक खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए यात्रियों को रींगस रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होता था, जो इस क्षेत्र का प्रमुख जंक्शन है। दिल्ली से रींगस के लिए फिलहाल आठ जोड़ी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जिनमें से तीन जोड़ी ट्रेनें प्रतिदिन चलती हैं। लेकिन मंदिर तक कोई सीधा रेल मार्ग नहीं था। अब 254 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस नई रेल लाइन से ये कमी पूरी हो जाएगी। इसके लिए वर्ष 2025-26 के लिए 43 करोड़ रुपये का बजट भी निर्धारित किया गया है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

RELATED NEWS

Khatu Shyam

यूपी के 11 श्रद्धालुओं की राजस्थान के दौसा में मौत, खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे एटा

August 13, 2025

बढ़ती भीड़ ने बताई ज़रूरत

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि साल 2024-25 में दिल्ली और रींगस के बीच करीब 4.98 लाख आरक्षित यात्रियों ने यात्रा की, जबकि 2025-26 (जून तक) यह आंकड़ा 1.25 लाख पहुंच गया। ट्रेनों में सीटों की तुलना में ज्यादा यात्रियों के सफर करने से यह स्पष्ट है कि खाटूधाम तक सीधी रेल सेवा की मांग तेजी से बढ़ रही थी।

खाटूधाम को मिलेगा नया आध्यात्मिक और डिजिटल स्वरूप

खाटूधाम के विकास के लिए एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत खाटूधाम आध्यात्मिक सर्किट परियोजना के लिए 40.08 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस राशि का उपयोग श्रद्धालुओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करने में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बिग बॉस 19 में दिखेंगी दिव्यांका त्रिपाठी? एक्स शरद मल्होत्रा…

इस परियोजना के अंतर्गत श्रद्धा पथ, पर्यटन सूचना केंद्र, कथा पंडाल, डोम, पार्क, डिजिटल गाइडेंस सिस्टम, कैफेटेरिया, और एक अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसी सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। इस योजना की शुरुआत 11 अगस्त 2025 से की जाएगी और इसे 10 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका कार्यान्वयन मैसर्स महेश चंद गुप्ता, अलवर को सौंपा गया है।

Related Posts

Khatu Shyam

यूपी के 11 श्रद्धालुओं की राजस्थान के दौसा में मौत, खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे एटा

August 13, 2025
Next Post
क्राइम पर UP पुलिस-STF ने की बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, एनकाउंटर में माफिया समेत ‘तिवारी ब्रदर्स’ को किया ढेर

क्राइम पर UP पुलिस-STF ने की बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, एनकाउंटर में माफिया समेत ‘तिवारी ब्रदर्स’ को किया ढेर

Sunny Deol: कौन से बॉलीवुड एक्टर को सरकार से पेंशन के साथ क्यों मिलती हैं VIP सहूलियतें

Sunny Deol: कौन से बॉलीवुड एक्टर को सरकार से पेंशन के साथ क्यों मिलती हैं VIP सहूलियतें

PM Kisan Yojna

PM Kisan Yojana : क्या बढ़ेगी अगली किस्त? सरकार ने जारी किया नया अपडेट, लाभार्थियों के लिए अहम खबर!

POPULAR POST

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

IND vs NZ : शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान, रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग?

November 12, 2026
MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

November 10, 2026
Delhi -NCR : स्मॉग से सुरक्षा बजट में कार,  किस में है PM2.5 फिल्टर, प्यूरीफायर, जानिए कीमत और EMI

Delhi -NCR : स्मॉग से सुरक्षा बजट में कार, किस में है PM2.5 फिल्टर, प्यूरीफायर, जानिए कीमत और EMI

November 13, 2026
Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर?  दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

Holiday Alert : यूपी के 7 जिलों में छुट्टी, छठ पूजा पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर? दिल्ली में क्या हुआ ऐलान

November 15, 2026
CEO Ethics : Nvidia CEO की कुर्सी छिनी, उठे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, क्या कॉरपोरेट में भी चलता है दोहरा कानून?

CEO Ethics : Nvidia CEO की कुर्सी छिनी, उठे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, क्या कॉरपोरेट में भी चलता है दोहरा कानून?

November 14, 2026

LATEST

Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India