Monday, February 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

अजीत पवार की विमान सुरक्षा पर उठे सवाल चौंकाने वाला हुआ खुलासा यूरोप में बैन, फिर भारत में उड़ान कैसे

यूरोपीय एजेंसी EASA ने जिस विमानन कंपनी को गंभीर सुरक्षा खामियों के कारण बैन किया था। इसके बावजूद भारत में उड़ानें जारी रहीं। हालिया हादसे के बाद CID जांच और ब्लैक बॉक्स से सच सामने आने की उम्मीद है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 2, 2026
in राष्ट्रीय
EASA ban unsafe aviation company India
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Aviation Safety Under Scanner: एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक निजी विमानन कंपनी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी European Union Aviation Safety Agency यानी EASA ने करीब एक साल पहले ही इस कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद भारत में कंपनी की उड़ानें कैसे चलती रहीं, इस पर अब लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं।

यह मामला इसलिए भी गंभीर हो जाता है, क्योंकि हाल ही में इसी कंपनी का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें अजीत पवार सहित कई लोगों की जान चली गई।

RELATED POSTS

air india express emergency safe landing

Emergency Landing: फिर हुई बड़ी चूक,उड़ान के दौरान इंजन फेल, 161 यात्रियों की जान अटकी, बड़ा हादसा टला

September 6, 2025
Ahmedabad plane crash :प्लेन हादसे ने उठाया सवाल ,आखिर कौन-सी सीट होती है सबसे सुरक्षित?

Ahmedabad plane crash :प्लेन हादसे ने उठाया सवाल ,आखिर कौन-सी सीट होती है सबसे सुरक्षित?

June 12, 2025

EASA ने बताई सबसे गंभीर सुरक्षा खामी

EASA की रिपोर्ट के अनुसार, VSR वेंचर्स को ‘लेवल-1’ सुरक्षा श्रेणी में रखा गया था। विमानन नियमों में लेवल-1 का मतलब होता है कि कंपनी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह नाकाम रही है या फिर जांच एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं कर रही है। यह सुरक्षा खामी की सबसे गंभीर श्रेणी मानी जाती है।

इसी कारण EASA ने कंपनी का थर्ड कंट्री ऑपरेटर (TCO) लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद यूरोपीय हवाई क्षेत्र में इस कंपनी की उड़ानों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई।

2023 की दुर्घटना की जानकारी छुपाने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2023 में मुंबई में कंपनी के एक लियरजेट-45 विमान के साथ हादसा हुआ था। इस दुर्घटना से जुड़ी तकनीकी जानकारी EASA ने कई बार मांगी, लेकिन कंपनी ने कोई ठोस विवरण साझा नहीं किया।

अक्टूबर 2023 से नवंबर 2024 के बीच EASA ने कंपनी को कुल पांच नोटिस भेजे। इसके बावजूद कंपनी ने न तो आंतरिक जांच रिपोर्ट दी और न ही जरूरी तकनीकी दस्तावेज साझा किए। इसी रवैये के चलते EASA ने कंपनी पर सख्त कार्रवाई की।

भारत में उड़ानों की अनुमति पर सवाल

EASA द्वारा यूरोप में प्रतिबंध लगाए जाने के बाद यह जानकारी यूरोपीय यूनियन की ओर से भारत के नागरिक विमानन महानिदेशालय Directorate General of Civil Aviation यानी DGCA को भी भेजी गई थी। इसके बावजूद सवाल यह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘असुरक्षित’ घोषित की जा चुकी कंपनी को भारत में उड़ानों और यहां तक कि वीआईपी यात्राओं की अनुमति कैसे दी गई।

इस पूरे मामले पर DGCA की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे संदेह और गहरा गया है।

हादसे के बाद CID जांच और ब्लैक बॉक्स जब्त

पिछले हफ्ते बारामती के पास जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह भी इसी कंपनी का था। इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने जांच की जिम्मेदारी Crime Investigation Department यानी CID को सौंप दी है।

वहीं, Aircraft Accident Investigation Bureau ने विमान का ब्लैक बॉक्स जब्त कर लिया है। माना जा रहा है कि ब्लैक बॉक्स के डेटा से हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी और यह भी साफ होगा कि कहीं सुरक्षा में लापरवाही तो नहीं हुई।

पूरे सिस्टम पर उठते सवाल

यह मामला सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विमानन सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। अगर किसी कंपनी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैन है, तो उसे भारत में उड़ान की इजाजत कैसे मिलती है, यह जांच का बड़ा विषय बन चुका है।

Tags: Aviation SafetyEASA Ban
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

air india express emergency safe landing

Emergency Landing: फिर हुई बड़ी चूक,उड़ान के दौरान इंजन फेल, 161 यात्रियों की जान अटकी, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
September 6, 2025

Emergency Landing of Air India Express in Indore: शुक्रवार को इंदौर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयर इंडिया...

Ahmedabad plane crash :प्लेन हादसे ने उठाया सवाल ,आखिर कौन-सी सीट होती है सबसे सुरक्षित?

Ahmedabad plane crash :प्लेन हादसे ने उठाया सवाल ,आखिर कौन-सी सीट होती है सबसे सुरक्षित?

by SYED BUSHRA
June 12, 2025

Which Plane Seat Is Safest During a Crash:अहमदाबाद में वट पूर्णिमा के दिन एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के...

Aviation Safety : 2024 में विमान हादसों की बढ़ती संख्या ने, हवाई यात्रा पर खड़े किए कई सवाल

Aviation Safety : 2024 में विमान हादसों की बढ़ती संख्या ने, हवाई यात्रा पर खड़े किए कई सवाल

by SYED BUSHRA
December 30, 2024

Plane crashes 2024 : इस साल 2024 ने दुनियाभर में कई लोगों को हवा में सफर को लेकर डरा दिया।...

Next Post
सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव 40,000 करोड़ का ऐतिहासिक बजट , क्या इससे भारत की तकनीकी ताकत बढ़ेगी

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव 40,000 करोड़ का ऐतिहासिक बजट , क्या इससे भारत की तकनीकी ताकत बढ़ेगी

India tourism hospitality budget 2026

क्या बजट 2026 पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी की नई दिशा तय करेगा, रोजगार, संस्कृति और ग्लोबल पहचान पर सरकार का फोकस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist