रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

एकनाथ शिंदे ने कलवा में महाविकास आघाड़ी पर किया जमकर हमला, नजीब मुल्ला को दिया समर्थन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज कलवा नाके पर महायुवती के मुंब्रा कलवा विधानसभा के उम्मीदवार नजीब मुल्ला के प्रचार के लिए एक रैली को संबोधित किया।

by Gulshan
नवम्बर 14, 2024
in Latest News, राष्ट्रीय
Maharashtra Politics
Share on FacebookShare on Twitter

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज कलवा नाके पर महायुवती के मुंब्रा कलवा विधानसभा के उम्मीदवार नजीब मुल्ला के प्रचार के लिए एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाविकास आघाड़ी के नेताओं पर तीखा हमला किया और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

लाडली बहन योजना पर घिरे महाविकास आघाड़ी 

मुख्यमंत्री शिंदे ने अपनी स्पीच में लाडली बहन योजना का हवाला देते हुए महाविकास आघाड़ी की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, “हमने लाडली बहन योजना शुरू की और 1500 रुपए हर महिला को दिए। उस समय महाविकास आघाड़ी के नेता कोर्ट में चले गए थे और योजना को बंद करने की धमकी दी थी, लेकिन कोर्ट ने इनको फटकार लगाई और योजना को जारी रखने का आदेश दिया।” शिंदे ने यह भी कहा कि वह किसी भी हालत में लाडली बहन योजना को बंद नहीं होने देंगे।

RELATED NEWS

Women Reservation Law

PM Meeting: विपक्ष के हंगामे के बीच, महिला आरक्षण पर NCP-SP की मोदी से मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

अगस्त 10, 2026
Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

जनवरी 30, 2026

“आपसे वचन है कि इस योजना को हम किसी भी हाल में बंद नहीं होने देंगे। यदि कोई भी ताकत इस योजना को बंद करने की कोशिश करेगी, तो वह असफल होगी,” उन्होंने महिला वोटरों को आश्वासन दिया।

नजीब मुल्ला को भारी बहुमत से जिताने की अपील

मुख्यमंत्री शिंदे ने नजीब मुल्ला को लेकर भी स्पष्ट समर्थन जताया। नजीब मुल्ला, जो कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजीत पवार गुट से मुंब्रा कलवा विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, के बारे में शिंदे ने कहा, “नजीब मुल्ला के पास काम करने का अनुभव है, वह महानगरपालिका से जुड़े हुए हैं, और मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि वह अगले पांच वर्षों में आपके लिए काम करेंगे।” इसी के साथ उन्होंने कहा कि नजीब मुल्ला को भारी बहुमत से जीताकर भेजें, ताकि वह आपके लिए प्रभावी काम कर सकें।

कलवा में क्लस्टर योजना

कलवा के लोगों ने मुख्यमंत्री से इस क्षेत्र के डेवलपमेंट को लेकर सवाल उठाए, विशेषकर म्हाडा के तहत होने वाले विकास कार्यों के बारे में। इस पर शिंदे ने आश्वासन दिया कि अगर कहीं भी जनता को तकलीफ हो रही है, तो वह उस क्षेत्र को हटा देंगे। “हम म्हाडा को वहां से हटाकर कलवा में क्लस्टर योजना के तहत लोगों को उनका घर देंगे,” शिंदे ने कहा।

यह भी पढ़ें : सपा विधायक के आलीशान आवास पर कुर्की का नोटिस, फरार पत्नी की संपत्ति होगी जब्त

मुख्यमंत्री शिंदे ने विपक्षी नेता जितेंद्र आव्हाड पर भी हमला किया और उन्हें “काले कव्वे” के रूप में संबोधित किया। शिंदे ने कहा, “15 वर्षों से आप लोग एक काले रंग वाले कव्वे को जीताकर दे रहे हो, अब वक्त आ गया है कि आपको उस काले कव्वे को उठाकर पटकने का समय आ गया है।” यह बयान उन्होंने नजीब मुल्ला की जीत को लेकर दिया था।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कलवा की जनता से 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में नजीब मुल्ला को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। उन्होंने जनता को यकीन दिलाया कि नजीब मुल्ला उनके लिए एक सक्षम नेता साबित होंगे और उनका काम करने का अनुभव उन्हें सफलता दिलाएगा।

Tags: Maharashtra Politics
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Women Reservation Law

PM Meeting: विपक्ष के हंगामे के बीच, महिला आरक्षण पर NCP-SP की मोदी से मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Women Reservation : मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के लगातार हंगामे के बावजूद संसद में कई विधेयक बिना विस्तृत चर्चा...

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

by SYED BUSHRA
जनवरी 30, 2026

Political Turmoil in Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में जिस आशंका की चर्चा लंबे समय से हो रही थी, अब वही...

Ajit Pawar last moments story tales

क्या अजित पवार को मौत का एहसास हो गया था, उनकी आख़िरी कहानी, दोस्त की ज़ुबानी, क्या थे अंतिम शब्द

by SYED BUSHRA
जनवरी 30, 2026

Ajit Pawar last moments story:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार की बुधवार को...

Plane crash: लैंडिंग के समय हुए दुखद विमान हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक, अजित पवार का आखिरी ट्वीट बना चर्चा का विषय

Plane crash: लैंडिंग के समय हुए दुखद विमान हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक, अजित पवार का आखिरी ट्वीट बना चर्चा का विषय

by SYED BUSHRA
जनवरी 28, 2026

Tragic Plane Incident: हादसे से कुछ समय पहले अजित पवार के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट किया...

Abu Azmi controversy: अबू आजमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ का वार सपा को औरंगजेब से इतना प्यार क्यों?

Abu Azmi controversy: अबू आजमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ का वार सपा को औरंगजेब से इतना प्यार क्यों?

by Ahmed Naseem
मार्च 6, 2025

Abu Azmi Suspended: Controversy Over His Statement समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी अपने विवादित बयान को लेकर विवादों में...

Next Post
Amitabh Bajpai

मिलिए Amitabh Bajpai से, जो ‘गांधीगिरी’ के बने 'पोस्टर बॉय', दरोगा को नहीं भाया ‘प्रोटेस्ट’ और MLA पर दर्ज करवा दी FIR 

Rahul Gandhi on BJP

'छात्रों की मांगें न्यायपूर्ण...', UPPSC के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर क्या बोले राहुल गांधी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In