Monday, June 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

EPFO की नई सुविधा,आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से अब UAN जनरेट करना हुआ आसान,

EPFO ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा शुरू की है जिससे कर्मचारी अब खुद घर बैठे UAN बना और एक्टिव कर सकते हैं। यह सुविधा न सिर्फ आसान है बल्कि पूरी तरह सुरक्षित और ऑनलाइन भी है।

by Ahmed Naseem
April 10, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

EPFO Aadhaar-Based Face Authentication: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अब अपने सिस्टम को और आसान और स्मार्ट बना दिया है। अब कर्मचारी खुद ही अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) बना और एक्टिवेट कर सकते हैं, वो भी घर बैठे। इसके लिए EPFO ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) की सुविधा शुरू की है।

अब खुद बनाएं और एक्टिवेट करें अपना UAN

अब तक ज्यादातर मामलों में UAN बनाने का काम नियोक्ता करते थे, लेकिन आधार से जुड़े नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर में अंतर के कारण अक्सर इसमें देरी हो जाती थी। अब EPFO की इस नई डिजिटल सुविधा से यह झंझट खत्म हो जाएगा। कर्मचारी अब UMANG ऐप और AadhaarFaceRD ऐप की मदद से घर बैठे ही यह काम कर सकते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

आसान प्रोसेस, सिर्फ कुछ स्टेप्स में होगा काम

सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करें।

फिर ऐप में आधार नंबर और उससे लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।

अब कैमरे से अपना फेस स्कैन करें।

स्कैन पूरा होते ही आपका आधार वेरिफाई हो जाएगा और UAN जनरेट होकर SMS के जरिए आपको मिल जाएगा।

इस पूरी प्रक्रिया में न किसी ऑफिस जाने की जरूरत है और न ही किसी से मदद लेने की। सब कुछ पूरी तरह ऑनलाइन, सुरक्षित और आसान है।

एक्टिव नहीं है पुराना UAN? तो अब करें उसे भी एक्टिव

जो कर्मचारी पहले से EPFO से जुड़े हैं लेकिन उनका UAN अभी तक एक्टिव नहीं है, वे भी इस सुविधा का लाभ उठाकर उसे एक्टिव कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वही स्टेप्स अपनाने होंगे। इससे EPFO की सेवाओं का फायदा लेना भी अब आसान हो जाएगा।

EPFO ने नियोक्ताओं को दी सलाह

EPFO ने सभी कंपनियों और नियोक्ताओं को सुझाव दिया है कि वे अपने नए कर्मचारियों को इस नई सुविधा के बारे में जानकारी दें और उन्हें इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करें। इससे कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन और जॉइनिंग की प्रक्रिया और भी आसान और तेज हो जाएगी।

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

EPFO इस फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का इस्तेमाल पेंशनर्स के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) के लिए भी कर रहा है। इसके तहत My Bharat के वॉलंटियर्स घर-घर जाकर बुजुर्ग पेंशनर्स की मदद करेंगे, ताकि उन्हें किसी ऑफिस या साइबर कैफे जाने की ज़रूरत न पड़े।

आंकड़ों में फर्क लाने की उम्मीद

EPFO के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में 1.26 करोड़ UAN जनरेट किए गए थे, लेकिन इनमें से सिर्फ 44.68 लाख ही एक्टिव हो पाए। नई फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा से अब ये आंकड़े काफी बेहतर हो सकते हैं।

Tags: Aadhaar authenticationUAN activation
Share198Tweet124Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

No Content Available
Next Post
LDA

लखनऊ विकास प्राधिकरण का फरमान... रजिस्ट्री न कराई तो आवंटन होगा निरस्त

Rafale Marine Fighter Jets नौसेना की ताकत में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी तैनात होंगे ‘सुपर 26’ नभ जल गगन की होगी सुरक्षा

Rafale Marine Fighter Jets नौसेना की ताकत में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी तैनात होंगे 'सुपर 26' नभ जल गगन की होगी सुरक्षा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist