Saturday, April 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Esma imposed: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर, क्या होता है एस्मा क्यों लागू हुआ आवश्यक वस्तु अधिनियम

गैस उत्पादन बढ़ाने के निर्देश, सरकार ने आवश्यक सेवाओं को सुरक्षित रखने के लिए सख्त कदम उठाए, एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए, जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों इसलिए एस्मा और आवश्यक वस्तु अधिनियम किया लागू

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 11, 2026
in राष्ट्रीय
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ESMA and Essential Commodities Act: सरकार ने हालात को देखते हुए रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कंपनियों को खास निर्देश जारी किए हैं। इन कंपनियों से कहा गया है कि वे एलपीजी यानी तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का उत्पादन ज्यादा से ज्यादा बढ़ाएं। इसके साथ ही कंपनियों को यह भी कहा गया है कि अपनी हाइड्रोकार्बन उत्पादन इकाइयों का कुछ हिस्सा एलपीजी बनाने की दिशा में लगा दें। सरकार का उद्देश्य यह है कि देश में गैस की कमी न हो और लोगों को जरूरी सेवाएं लगातार मिलती रहें।

आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू

सरकार ने इस स्थिति को देखते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 को भी लागू कर दिया है। इस कानून के जरिए सरकार जरूरी वस्तुओं के उत्पादन, आपूर्ति और वितरण पर नियंत्रण रख सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरी सामान लोगों को सही दाम पर मिलता रहे और कोई भी व्यक्ति जमाखोरी या कालाबाजारी करके फायदा न उठा सके।

RELATED NEWS

No Content Available

क्या है एस्मा कानून

आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम यानी ESMA एक ऐसा कानून है जिसे भारत की संसद ने वर्ष 1968 में पारित किया था। यह कानून संविधान की सातवीं अनुसूची की समवर्ती सूची के अंतर्गत आता है।
इस कानून का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि देश में जरूरी सेवाएं बिना रुकावट के चलती रहें। अगर इन सेवाओं में बाधा आती है तो आम लोगों का जीवन काफी प्रभावित हो सकता है।

किन सेवाओं पर लागू होता है ESMA

कानून कई महत्वपूर्ण सेवाओं पर लागू होता है। इसमें सार्वजनिक परिवहन जैसे बस सेवाएं, अस्पताल, डॉक्टर और नर्स जैसी स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।
इसके अलावा स्वच्छता व्यवस्था, जल आपूर्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी सेवाएं भी इसके दायरे में आती हैं।
पेट्रोलियम, कोयला, बिजली, इस्पात और उर्वरक के उत्पादन या वितरण से जुड़ी संस्थाएं भी आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में मानी जाती हैं। बैंकिंग सेवाएं, संचार सेवाएं और खाद्यान्नों की खरीद व वितरण से जुड़ी सरकारी योजनाएं भी इसमें शामिल हो सकती हैं।

राज्य सरकारें भी लागू कर सकती हैं

जरूरत पड़ने पर राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर ESMA लागू कर सकती हैं। हर राज्य का अपना अलग आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम होता है, हालांकि उसके प्रावधान केंद्रीय कानून से काफी हद तक मिलते-जुलते होते हैं। अगर किसी हड़ताल या आंदोलन से केवल एक राज्य प्रभावित हो रहा हो तो राज्य सरकार इस कानून का सहारा ले सकती है। वहीं अगर समस्या राष्ट्रीय स्तर की हो, जैसे रेलवे सेवाओं में बाधा, तो केंद्र सरकार ESMA लागू कर सकती है।

नियम तोड़ने पर हो सकती है कार्रवाई

अगर ESMA लागू होने के बाद कोई कर्मचारी हड़ताल करता है या दूसरों को इसके लिए उकसाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे मामलों में नौकरी से निकालने तक की कार्रवाई संभव है। इसके अलावा पुलिस बिना वारंट के भी हड़ताल करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकती है।
इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर एक साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों सजा दी जा सकती है।

कितने समय के लिए लागू होता है

पर ESMA को अधिकतम छह महीने के लिए लागू किया जा सकता है। इस अवधि के दौरान किसी भी कर्मचारी का हड़ताल पर जाना अवैध माना जाता है।
सरकार इस कानून का इस्तेमाल तब करती है जब हड़ताल या आंदोलन से आम जनता को मिलने वाली जरूरी सेवाएं प्रभावित होने का खतरा होता है।

Tags: ESMA Law IndiaEssential Commodities ActIndia Government Policy
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
uttar-pradesh-weather-update-rain-thunderstorm-hailstorm-alert

UP Weather Update:मार्च में धुंध से घिरा आसमान,यूपी के कई शहरों में कम हुई दृश्यता, जानिए क्या है असली वजह

ratlam youth suicide video case india

Suicide in Ratlam: क्यों युवक ने खाया जहर, रो रो कर किस पर लगाए गंभीर आरोप,मौत से पहले का वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist