Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Indian Air Force : UAE में दिखाएगी अपना एयर पॉवर टैलेंट? जानिए डेजर्ट फ्लैग-10 की खास बातें

भारतीय वायुसेना UAE में हो रहे डेजर्ट फ्लैग-10 में हिस्सा ले रही है। इस अभ्यास का मकसद वैश्विक वायु सेनाओं के साथ तालमेल और ऑपरेशनल जानकारी का आदान-प्रदान करना है।

by SYED BUSHRA
April 21, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Indian Air Force भारतीय वायुसेना की एक टुकड़ी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अल धफरा एयरबेस पर पहुंच चुकी है। यहां भारत की वायुसेना एक बड़े और अहम अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग-10’ में भाग ले रही है। यह अभ्यास 21 अप्रैल से 8 मई 2025 तक चलेगा, जिसमें भारत की ओर से मिग-29 और जगुआर जैसे ताकतवर लड़ाकू विमान शामिल किए गए हैं।

कौन-कौन से देश ले रहे हैं हिस्सा?

इस अभ्यास का आयोजन यूएई की वायुसेना कर रही है और इसमें कई बड़े देशों की वायु सेनाएं हिस्सा ले रही हैं। भारत के अलावा इसमें ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, फ्रांस, जर्मनी, कतर, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूके और अमेरिका जैसे देश भी शामिल हैं। इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास का मकसद आपसी तालमेल और साझा सैन्य क्षमताओं को परखना और मजबूत करना है।

RELATED NEWS

No Content Available

क्या है इस अभ्यास का मकसद

डेजर्ट फ्लैग-10 का मुख्य उद्देश्य है। दुनिया की बेहतरीन वायु सेनाओं के साथ मिलकर जटिल और रणनीतिक ऑपरेशन्स को अंजाम देना। इसमें सभी देश अपने-अपने आधुनिक फाइटर जेट्स और तकनीकों के साथ हिस्सा ले रहे हैं, ताकि वे एक-दूसरे से सीख सकें और भविष्य में किसी संकट की स्थिति में एक साथ काम करने की तैयारी कर सकें। इस तरह के अभ्यासों से देशों के बीच विश्वास, सहयोग और समन्वय बढ़ता है। इससे ना केवल सैन्य ताकत में इजाफा होता है, बल्कि अभ्यास में शामिल देशों के सैनिकों को एक-दूसरे की कार्यशैली समझने का मौका भी मिलता है।

भारत की भागीदारी का मतलब क्या है?

भारतीय वायुसेना की इस अभ्यास में भागीदारी यह दिखाती है कि भारत वैश्विक स्तर पर रक्षा संबंधों को मज़बूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इससे भारत को न केवल अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक मज़बूत साझेदार के रूप में देखा जाता है, बल्कि भारतीय जवानों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की रणनीति और तकनीकी समझ विकसित करने का मौका मिलता है।

एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग-10 सिर्फ एक अभ्यास नहीं है, बल्कि यह भारत की वैश्विक भूमिका और सैन्य सहयोग की दिशा में एक अहम कदम है। इससे भारत की कूटनीतिक और सैन्य शक्ति दोनों को मजबूती मिलती है।

Tags: Indian Air ForceInternational Military Exercise
Share199Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
International news :अब सिर्फ 4 दिन काम, बाकी दिन आराम जानिए किन देशों ने अपनाया नया वर्क वीक सिस्टम

International news :अब सिर्फ 4 दिन काम, बाकी दिन आराम जानिए किन देशों ने अपनाया नया वर्क वीक सिस्टम

Heart Health: क्या Genetic heart risk को जड़ से खत्म कर पाएगी ये ‘गेम-चेंजर’ दवा ? जानिए क्या है इसकी ख़ासियत

Heart Health: क्या Genetic heart risk को जड़ से खत्म कर पाएगी ये 'गेम-चेंजर' दवा ? जानिए क्या है इसकी ख़ासियत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist