बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

10 रुपये नहीं देने पर बेटे ने पिता का काट डाला गला, सिर लेकर थाने पहुंचा ‘कसाई’ और बोला ‘दरोगा जी’ कर लो अरेस्ट

ओडिशा में बेटे ने 10 रुपये नहीं देने पर पिता का काट डाला गला, सिर लेकर पहुंचा थाने और खुद को पुलिस के सामने किया सरेंडर।

by Vinod
मार्च 5, 2025
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। नशे की लत में इंसान ही इंसान का खून बहा रहा है। नशे को लेकर इंसान अपनों के खून से हाथ लाल कर रहा है। कुछ ऐसा ही मामला ओडिशा के मयूरभंज जिले में सामने आया है। यहां नशेड़ी बेटे ने गुटखा खरीदने के लिए 10 रुपए नहीं देने पर धारदार हथियार से अपने पिता का सिर धड़ से अलग कर दिया। कसाई पिता का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ओडिशा के मयूरभंज इलाके में बैधार सिंह (70) अपनी पत्नी और 40 साल के बेटे के साथ रहते थे। सोमवार को बेटे ने खाना खाने के बाद मां से गुटखा खरीदने के लिए 10 रूपए मांगे। पर मां के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में बेटे ने पिता से पैसे की डिमांड की। पिता ने भी बेटे को पैसे देने से इंकार कर दिया। जिससे वह आगबबूला हो गया और पिता के साथ झगड़ा करने लगा। तभी घर पर रखे धारदार हथियार से पिता का सिर बेटे ने काट डाला। इसके बाद कसाई भागने के बजाय खुद को पुलिस के हवाले करने का फैसला किया। वह अपने पिता का कटा हुआ सिर लेकर सीधा चंदुआ पुलिस थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

RELATED NEWS

Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी रथ यात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी रथ यात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

जुलाई 16, 2026
UPSSSC OTR Registration: यूपी में सरकारी नौकरी के लिए जरूरी है वन टाइम रजिस्ट्रेशन ? जानें कौन कर सकता है आवेदन

UPSSSC OTR Registration: यूपी में सरकारी नौकरी के लिए जरूरी है वन टाइम रजिस्ट्रेशन ? जानें कौन कर सकता है आवेदन

जुलाई 16, 2026

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

पुलिसकर्मियों ने जब यह नजारा देखा तो सभी हैरान रह गए। तुरंत ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसडीपीओ प्रवत मलिक ने बताया कि यह हत्या एक छोटी-सी बहस के कारण हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है, लोग अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि सिर्फ 10 रुपये के लिए कोई अपने पिता की जान ले सकता है।

मां घर से फरार

जब बेटा पिता की हत्या कर रहा था, उस वक्त मां घर पर ही मौजूद थी। पति को बचाने के बजाए वह हत्याकांड का तमाशा देखती रही। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी पिता के शव के पास बैठा था। जबकि उसकी मां कुछ दूर पर खड़ी थी। लोगों ने युवक को पकड़ना चाहा तो उसने धारदार हथियार लेकर उन्हें दौड़ा लिया। इसके बाद वह पिता का सिर लेकर पैदल ही थाने की तरफ चल पड़ा। हत्याकांड के बाद मृतक की पत्नी भी घर से फरार हो गई। पुलिस महिला की तलाश कर रही है।

Tags: odishason kills father
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी रथ यात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी रथ यात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती

by Sadaf Farooqui
जुलाई 16, 2026

विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 के पहले दिन गुरुवार को ओडिशा के पुरी में ग्रैंड रोड (बड़ा डंडा) पर...

UPSSSC OTR Registration: यूपी में सरकारी नौकरी के लिए जरूरी है वन टाइम रजिस्ट्रेशन ? जानें कौन कर सकता है आवेदन

UPSSSC OTR Registration: यूपी में सरकारी नौकरी के लिए जरूरी है वन टाइम रजिस्ट्रेशन ? जानें कौन कर सकता है आवेदन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 16, 2026

UPSSSC OTR Registration: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ग्रुप 'सी' भर्तियों और प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में...

Rath Yatra 2026

Rath Yatra 2026: विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां पूरी, लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सजी पुरी

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Rath Yatra 2026: ओडिशा की पवित्र नगरी पुरी एक बार फिर आस्था, श्रद्धा और भक्ति के महासागर में डूबने जा...

सिर्फ इस बात पर लड़की को काट डाला और शव के टुकड़े कर मांस को सड़कों पर फेंका, AI के जरिए पकड़ा गया ‘कसाई’

सिर्फ इस बात पर लड़की को काट डाला और शव के टुकड़े कर मांस को सड़कों पर फेंका, AI के जरिए पकड़ा गया ‘कसाई’

by Digital Desk
दिसम्बर 12, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ओडिशा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कसाई ने रेप पीड़िता को काट...

थाने जाकर कोतवाल से बोला बेटा, ‘साहब’ मैंने अपने पिता का किया मर्डर प्लीज मुझे करें अरेस्ट

थाने जाकर कोतवाल से बोला बेटा, ‘साहब’ मैंने अपने पिता का किया मर्डर प्लीज मुझे करें अरेस्ट

by Digital Desk
दिसम्बर 8, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यहां के पूरनपुर नगर के मोहल्ला...

Next Post
AI startup face misuse

AI Startup को दिया अपना चेहरा, अब क्यों हो रहा पछतावा,उठ रहे निजता और सुरक्षा पर सवाल

U.P Board Exam: परीक्षा केंद्र पर शराब के नशे में पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एसडीएम ने मौके पर लिया एक्शन

U.P Board Exam: परीक्षा केंद्र पर शराब के नशे में पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एसडीएम ने मौके पर लिया एक्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist