Banking Rule Update: मई 2026 की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बड़े वित्तीय बदलाव लेकर आ रही है। 1 मई से बैंकिंग, बीमा, क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन गेमिंग, LPG और श्रम कानूनों से जुड़े कई नए नियम लागू हो सकते हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब और मासिक बजट पर पड़ेगा।
इन बदलावों का मकसद डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करना, लेन-देन को अधिक पारदर्शी बनाना और ग्राहकों व निवेशकों के हितों की रक्षा करना है। ऐ
ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती, लागू होगा नया रेगुलेशन
1 मई से ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री नए नियमों के तहत काम करेगी। केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर के लिए नई नियामक व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। इसके तहत गेमिंग कंपनियों को नए सुरक्षा और पारदर्शिता मानकों का पालन करना होगा। राहत की बात यह है कि गेम्स के सर्टिफिकेशन की वैधता अवधि अब 5 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी गई है।
LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। ऐसे में 1 मई को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव संभव है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और सप्लाई दबाव के चलते कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
SBI कार्ड यूजर्स के लिए बदलेंगे नियम
SBI Card ने 1 मई से लेट पेमेंट फीस और कुछ अन्य कार्ड नियमों में बदलाव की घोषणा की है। अब कम बकाया राशि पर भी चार्ज लग सकता है। साथ ही कुछ कार्ड्स पर एनुअल फीस माफी की शर्तों में बदलाव किया गया है।
e-KYC अपडेट कराना होगा जरूरी
बैंक ग्राहकों के लिए e-KYC अपडेट करने की अंतिम तारीख 1 मई बताई जा रही है। जिन खातों की KYC अधूरी होगी, उन पर ट्रांजेक्शन रोकने जैसी कार्रवाई हो सकती है। ग्राहक बैंक शाखा, नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आम लोगों पर क्या होगा असर?
मई से लागू होने वाले ये बदलाव नौकरीपेशा लोगों, निवेशकों और आम उपभोक्ताओं के मासिक खर्च और वित्तीय योजना पर असर डाल सकते हैं। ऐसे में बैंकिंग रिकॉर्ड अपडेट रखें, बीमा प्रीमियम के लिए बैलेंस बनाए रखें और नए नियमों के मुताबिक खुद को तैयार रखें, ताकि किसी तरह की आर्थिक परेशानी से बचा जा सके।
