शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

RBI की MPC में क्या हुआ फैसला, कैसे रेपो रेट में कटौती से आम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत

RBI ने अप्रैल MPC बैठक में रेपो रेट 6.25% से घटाकर 6.00% कर दी है। इससे लोन की ब्याज दरें घट सकती हैं। यह फैसला इकोनॉमी की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है।

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 9, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Repo Rate Cut Brings Relief,रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अप्रैल 2025 की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में आम लोगों को बड़ी राहत दी है। 7 से 9 अप्रैल तक चली इस मीटिंग में रेपो रेट को 6.25% से घटाकर 6.00% कर दिया गया है। इस फैसले से अब होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरें घट सकती हैं, जिससे आम जनता को सीधा फायदा मिलेगा।

RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौद्रिक नीति का रुख ‘अकोमोडेटिव’ रखा गया है, जबकि फरवरी में यह ‘न्यूट्रल’ था। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस रुख में बदलाव को लिक्विडिटी यानी नकदी की स्थिति से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

RELATED NEWS

RBI gold collateral rules for collateral free loans

RBI का नया फैसला किसानों और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, अब क्या गिरवी रखने पर मिलेगा बिना गारंटी का लोन

जुलाई 14, 2025
Online Banking: क्या अब 2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर देना होगा GST ? जानिए क्या है पूरा मामला

Online Banking: क्या अब 2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर देना होगा GST ? जानिए क्या है पूरा मामला

अप्रैल 19, 2025

दो महीनों में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती

MPC की अध्यक्षता संजय मल्होत्रा कर रहे हैं। फरवरी 2025 में भी 5 साल बाद पहली बार ब्याज दरों में कटौती हुई थी, जिसमें 25 बेसिस प्वाइंट्स घटाए गए थे। अब अप्रैल की मीटिंग में फिर से 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की गई है। इस तरह साल 2025 में अब तक कुल 50 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती हो चुकी है।

अप्रैल 2025 की RBI दरें

रेपो रेट: 6.00%

SDF रेट: 5.75%

MSF रेट: 6.25%

पॉलिसी स्टांस: अकोमोडेटिव
RBI क्यों घटाता है रेपो रेट?

रेपो रेट वो ब्याज दर होती है जिस पर बैंक, RBI से पैसा उधार लेते हैं। जब रेपो रेट घटता है, तो बैंकों को सस्ते में कर्ज मिलता है। इसका असर ग्राहकों पर पड़ता है क्योंकि बैंक भी उन्हें कम ब्याज पर लोन देना शुरू कर देते हैं।

इससे बाजार में पैसे का फ्लो बढ़ता है, मांग में इजाफा होता है और अर्थव्यवस्था में रफ्तार आती है। ठीक इसके उलट, जब महंगाई बढ़ती है तो RBI रेपो रेट बढ़ा देता है ताकि बाजार में पैसा कम पहुंचे और महंगाई पर काबू पाया जा सके।

रिवर्स रेपो रेट का क्या असर होता है?

रेपो रेट के साथ-साथ रिवर्स रेपो रेट भी अहम होता है। यह वह दर है जिस पर बैंक अपना पैसा RBI के पास जमा करते हैं और उस पर ब्याज पाते हैं। जब RBI इस रेट को बढ़ाता है, तो बैंक अपना पैसा बाजार में देने के बजाय RBI के पास जमा करना ज्यादा फायदेमंद समझते हैं। इससे बाजार में नकदी कम हो जाती है और महंगाई को कंट्रोल किया जा सकता है।

ग्राहकों को क्या फायदा

EMI में हो सकती है राहत

नए लोन होंगे सस्ते

बाजार में बढ़ेगी खरीदारी

इकोनॉमी को मिलेगी रफ्तार

Tags: finance newsRBI Policy Update
Share198Tweet124Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

RBI gold collateral rules for collateral free loans

RBI का नया फैसला किसानों और छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत, अब क्या गिरवी रखने पर मिलेगा बिना गारंटी का लोन

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2025

Gold as Collateral: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसानों और छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बड़ी राहत देने...

Online Banking: क्या अब 2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर देना होगा GST ? जानिए क्या है पूरा मामला

Online Banking: क्या अब 2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर देना होगा GST ? जानिए क्या है पूरा मामला

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 19, 2025

UPI Transaction GST पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये दावा तेजी से फैल रहा था कि 2000 रुपये...

क्या है P F निकासी नई सुविधा और इसके फायदे , जानिए अब कैसे एटीएम और यूपीआई से निकल आएगा पैसा

क्या है P F निकासी नई सुविधा और इसके फायदे , जानिए अब कैसे एटीएम और यूपीआई से निकल आएगा पैसा

by Sadaf Farooqui
मार्च 26, 2025

Get Money via ATM and UPI: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ निकासी को आसान और तेज़ बनाने के...

Next Post
रात को मोबाइल का इस्तेमाल क्यों है खतरनाक जानिए सोने से पहले फोन क्यों बंद कर देना चाहिए

रात को मोबाइल का इस्तेमाल क्यों है खतरनाक जानिए सोने से पहले फोन क्यों बंद कर देना चाहिए

नई SUV, 2026 की शुरुआत में होगी लॉन्च ADAS, 360 कैमरा, हाइब्रिड इंजन समेत कई फीचर्स में बदलाव

नई SUV, 2026 की शुरुआत में होगी लॉन्च ADAS, 360 कैमरा, हाइब्रिड इंजन समेत कई फीचर्स में बदलाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist