Tuesday, February 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Four Star of Destiny: नरवणे की किताब पर विवाद बढ़ा, किसने कहां अभी प्रकाशित नहीं हुई आत्मकथा, अवैध कॉपी फैलाने पर करेंगे कार्रवाई

जनरल नरवणे की आत्मकथा अभी प्रकाशित नहीं हुई है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने साफ किया कि कोई भी कॉपी आधिकारिक नहीं है और लीक या सर्कुलेशन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
February 10, 2026
in राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Publisher Statement On Book: पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने साफ कर दिया है कि पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के पब्लिशिंग अधिकार केवल उसी के पास हैं। कंपनी ने कहा कि यह किताब अभी तक प्रकाशित ही नहीं हुई है। इसलिए इसकी कोई भी कॉपी आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं है।

अभी किताब जारी नहीं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए पब्लिशर ने कहा कि हाल में इस किताब को लेकर कई तरह की चर्चाएं और मीडिया रिपोर्ट सामने आई हैं। इन्हें देखते हुए कंपनी यह स्पष्ट करना चाहती है कि किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने किसी भी रूप में इसकी प्रिंट या डिजिटल कॉपी जारी नहीं की है।

RELATED POSTS

Book Controversy: जनरल नरवणे की किताब पर रोक क्यों? अटकी मंजूरी, लद्दाख तनाव के खुलासों पर सियासी उठापटक तेज

Book Controversy: जनरल नरवणे की किताब पर रोक क्यों? अटकी मंजूरी, लद्दाख तनाव के खुलासों पर सियासी उठापटक तेज

February 7, 2026

कॉपी मिलने पर चेतावनी

पब्लिशर ने यह भी कहा कि अगर कहीं भी इस किताब की कोई कॉपी घूम रही है, तो वह पूरी तरह गैरकानूनी है। चाहे वह PDF हो, प्रिंट हो या किसी और फॉर्मेट में हो किसी भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कॉपी कॉपीराइट का उल्लंघन मानी जाएगी। ऐसे मामलों को तुरंत बंद किया जाना चाहिए।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

कंपनी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि किताब की बिना अनुमति कॉपी फैलाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि वह अपने कॉपीराइट की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कानूनी कदम उठाएगा।

राजनीतिक विवाद से चर्चा तेज

दरअसल, पिछले हफ्ते संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान इस किताब की कथित प्री-प्रिंट कॉपी से कुछ बातें उद्धृत करने की कोशिश की थी। इसके बाद संसद में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ और सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया।

संसद में हुआ हंगामा

इस मामले को लेकर लोकसभा में कई बार कार्यवाही बाधित हुई। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। आखिरकार नारेबाजी के बीच धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित कर दिया गया, लेकिन विवाद थमा नहीं।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

इसी बीच दिल्ली पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया और न्यूज प्लेटफॉर्म पर किताब की कथित लीक कॉपी सर्कुलेट होने की जानकारी मिलने के बाद स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि किताब की प्री-प्रिंट कॉपी कैसे बाहर आई।

जांच अभी जारी है

पुलिस का कहना है कि यह मामला अभी अप्रूव न हुई पब्लिकेशन के लीक से जुड़ा है। इसलिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल पब्लिशर और पुलिस दोनों ही इस पर सख्त रुख अपनाए हुए हैं।

Tags: Book Leak ControversyGeneral Naravane Book
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Book Controversy: जनरल नरवणे की किताब पर रोक क्यों? अटकी मंजूरी, लद्दाख तनाव के खुलासों पर सियासी उठापटक तेज

Book Controversy: जनरल नरवणे की किताब पर रोक क्यों? अटकी मंजूरी, लद्दाख तनाव के खुलासों पर सियासी उठापटक तेज

by SYED BUSHRA
February 7, 2026

Four Stars of Destiny Book Controversy: पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को अब...

Next Post
Bank Employee viral video ‘जय श्री राम, मैं ठाकुर हूं मुझे गर्व है’ अब आई सफाई, बताया ग्राहक नहीं बल्कि किससे हुआ था विवाद

Bank Employee viral video 'जय श्री राम, मैं ठाकुर हूं मुझे गर्व है' अब आई सफाई, बताया ग्राहक नहीं बल्कि किससे हुआ था विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist