Tuesday, March 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ghazipur : संजय निषाद का बड़ा बयान, मौलाना पर निशाना साधते हुए कहा- ‘विकास की बात नहीं करते’

Ghazipur : गाजीपुर से एक खबर सामने आ रही है। जहां निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद की संवैधानिक अधिकार यात्रा.....

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 21, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Sanjay Nishad

Sanjay Nishad

493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghazipur : गाजीपुर से एक खबर सामने आ रही है। जहां निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद की संवैधानिक अधिकार यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। निषाद ने बताया कि वे पिछले 116 दिनों से यह यात्रा कर रहे हैं। अब सिर्फ वाराणसी और प्रयागराज मंडल बचे हैं।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके समाज के कुछ लोगों को ओबीसी में शामिल कर दिया गया। बरेली के मौलाना द्वारा छावा फिल्म को नागपुर दंगे का कारण बताए जाने पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। निषाद ने कहा कि मौलाना विकास की बात नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि मौलाना मुस्लिम समाज को राजनीतिक दलों के झंडों के पीछे लगाते हैं।

RELATED NEWS

Ghazipur

अब वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा! गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज को मिली MRI सुविधा, ₹15 करोड़ की परियोजना पूरी

November 20, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

November 18, 2025

मौलाना पर निशाना साधते हुए क्या कहा

संजय निषाद ने मौलाना से मुस्लिम समुदाय की गरीबी का कारण पूछा। उन्होंने मसूद गाजी और औरंगजेब जैसे व्यक्तियों के नाम पर मेले लगाने की आलोचना की। निषाद ने कहा कि इस तरह के मेले युवाओं को गलत दिशा में ले जाते हैं। उन्होंने मुस्लिम युवाओं के लिए शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि वे चाहते हैं कि मुस्लिम बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनें। निषाद ने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस तरह के मेलों से समाज में विभाजन पैदा होता है।

मंत्री संजय निषाद ने मुस्लिम समुदाय की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मुसलमानों की स्थिति एससी-एसटी से भी खराब है। निषाद ने देश के विभाजन का जिक्र करते हुए कहा कि 1947 में धर्म के आधार पर देश का बंटवारा हुआ। कुछ लोग बांग्लादेश और पाकिस्तान चले गए, जबकि भारतीय यहीं रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लाम धर्म और आक्रांता अलग-अलग हैं।
मंत्री ने कहा कि जो भारतीय संस्कृति को नहीं मानता और भारत का खाकर पाकिस्तान का गुणगान करता है, वह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन्हें भारतीय संस्कृति पसंद नहीं है, वे देश छोड़ सकते हैं। साथ ही आश्वासन दिया कि पासपोर्ट बनवाने में वे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी से मदद लेंगे।

संजय निषाद का बड़ा बयान

पुलिस व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए निषाद ने कहा कि कभी-कभी रक्षक भक्षक बन जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का करियर खराब करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। निषाद ने कुछ अधिकारियों पर राजनीतिक प्रभाव का आरोप भी लगाया। अंत में उन्होंने PDA की व्याख्या करते हुए बताया कि इसका अर्थ है – पीड़ित, दलित और अपमानित। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले पीड़ित थे, वे अब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के साथ हैं।

Tags: GhazipurSanjay Nishad
Share197Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Ghazipur

अब वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा! गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज को मिली MRI सुविधा, ₹15 करोड़ की परियोजना पूरी

by Mayank Yadav
November 20, 2025

Ghazipur inauguration: गाज़ीपुर जनपद के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि आज मेडिकल कॉलेज गाज़ीपुर में अत्याधुनिक एमआरआई...

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

by Vinod
November 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी छोटे बेटे उमर ने गाजीपुर की रहने वाली फातिमा से बीते 15 नवंबर को शादी...

Ghazipur

नचनिया VS सीता मैया: खेसारी लाल पर टिप्पणी से भड़के ओम प्रकाश सिंह, हेमा मालिनी को लेकर BJP को दिया ‘अल्टीमेटम’!

by Mayank Yadav
October 28, 2025

Ghazipur: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए और महागठबंधन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा)...

Ghazipur

Ghazipur में गंगा स्नान के दौरान हादसा: 6 बच्चियां डूबीं; 2 की मौत, 1 लापता; मल्लाहों ने बचाई 3 जिंदगियां

by Mayank Yadav
October 19, 2025

Ghazipur Ganga River Drowning Accident: जिले के करंडा थाना क्षेत्र में अमवां गंगा घाट पर रविवार सुबह लगभग 6:30 बजे...

Ghazipur

मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ने दी सफाई, कहा– बीएससी नर्सिंग कोर्स को प्राप्त है INC की मान्यता

by Gulshan
October 14, 2025

Ghazipur News : महेगवां स्थित मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधन ने बीएससी नर्सिंग कोर्स की मान्यता को लेकर फैल...

Next Post
UP Crime

गाजीपुर में दिनदहाड़े डबल मर्डर, उचौरी गांव में दो युवकों की हत्या से सनसनी

Basoda 2025 : बसोड़ा पर शीतला माता को अर्पित करें ये भोग, घर में होगी सुख-समृद्धि की बौछार!

Basoda 2025 : बसोड़ा पर शीतला माता को अर्पित करें ये भोग, घर में होगी सुख-समृद्धि की बौछार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist