Gold Price: क्यों आसमान छू रहे सोने के दाम ?तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, जानिए क्या है हो सकता है कारण

23 जनवरी को सोना 80,142 रुपए और चांदी 91,167 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। बढ़ती महंगाई, जियोपॉलिटिकल तनाव, रुपए की कमजोरी और शेयर बाजार के उतार चढ़ाव जैसे कारण कीमतें बढ़ा रहे हैं। प्रमुख शहरों में सोने की कीमत 75,250-82,240 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच है।

Gold Price: आज 23 जनवरी को सोने के दाम अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स  एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 689 रुपए बढ़कर 80,142 रुपए हो गई है। इससे पहले मंगलवार को सोने का भाव 79,453 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने ने पिछला ऑल टाइम हाई 30 अक्टूबर 2024 को 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया था।

चांदी के दाम में भी तेजी

चांदी की कीमत में भी आज बड़ा उछाल देखने को मिला है। चांदी के दाम 634 रुपए बढ़कर 91,167 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। इससे पहले यह 90,533 रुपए प्रति किलो थी। चांदी ने अपना पिछला रिकॉर्ड 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो दर्ज किया था।

बड़े शहरों में सोने की कीमतें

दिल्ली
10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 75,400 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 82,240 रुपए है।

मुंबई
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,250 रुपए और 24 कैरेट की 82,090 रुपए है।

कोलकाता
10 ग्राम 22 कैरेट सोने का दाम 75,250 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 82,090 रुपए है।

चेन्नई
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,250 रुपए और 24 कैरेट का दाम 82,090 रुपए है।

सोने के दाम बढ़ने के कारण

ब्याज दर में कटौती

अमेरिका ने हाल ही में ब्याज दरें घटाई हैं और आगे भी कटौती की संभावना है।

रुपया कमजोर

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की कमजोरी से सोना महंगा हो गया है।

महंगाई का असर

बढ़ती महंगाई के कारण सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

शेयर बाजार में उतार चढ़ाव

शेयर बाजार में बढ़ते उतार चढ़ाव की वजह से निवेशक गोल्ड ETF में अधिक पैसा लगा रहे हैं।

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों के कारण यह स्थिति बनी हुई है। निवेशक इसे सुरक्षित विकल्प मानते हुए गोल्ड और चांदी में रुचि दिखा रहे हैं।

Exit mobile version