Site icon News1India

गौ तस्कर हुआ मोब लिंचिंग का शिकार… भीड़ ने नंगा कर किया बुरा हाल

Madhya Pradesh News

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के बैतूल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक ग्रामीण गौवंश तस्कर को नग्न करके बेरहमी से पीट रहे हैं। ​बैतूल के एसपी निश्चल झारिया ने बताया कि आमला थाने में गोवंश परिवहन के संबंध में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।​ इसी गोवंश को लेकर वहीं अज्ञात भीड़ मौजूद थी। इस मामले में दो आरोपियों के साथ भी मारपीट की गई है। इसके चलते अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गोवंश तस्करी का मामला भी शामिल है।

आपको बता दें कि बैतुल के आंवला क्षेत्र के जामवाड़ा में 21 अक्टूबर की तारीख को एक युवक के साथ कुछ लोगों ने काफी गंदा सुलूक किया। उन्होंने पहले उसके कपड़े उतारे, उसके दोनों हाथ बांधे और फिर उसको काफी पीटा, और खूब गंदी-गंदी गालियां भी दी। जानकारी के मुताबिक इस वीडियो में पिटते हुए युवक का नाम भारत यादव बताया जा रहा है। काजली गांव में गोवंश का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इसी के चलते ग्रामीणों ने दो युवकों की गौवंश तस्करी के आरोप में पीट दिया। पुलिस ने भी गोवंश के अवैध परिवहन के इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

यह भी पढ़ें : बिश्नोई को लेकर सतपाल तंवर की कड़ी चेतावनी, समय मिलते ही खत्म करेंगे

Exit mobile version