Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Great personalities : किन महान लोगों ने धर्म और मानवता के लिए, त्याग दिया अपनी सारी संपत्ति

आईए जानते हैं विश्व के 10 महान लोगों के बारे में जिन्होंने अपना सब कुछ त्याग कर मानवता और मानव सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया,और हम उनसे प्रेरणा लेकर अपना जीवन भी सफल बना सकते हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
November 28, 2024
in राष्ट्रीय
great personalies
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Information News –दुनिया में कई ऐसे महान लोग हुए हैं जिन्होंने मानवता और धर्म के लिए अपनी सारी संपत्ति त्याग दी। जहां आज के समय में लोग पैसे और ऐशो-आराम के पीछे भागते हैं, वहीं इन लोगों ने भौतिक सुखों को त्यागकर दूसरों की भलाई को अपना जीवन उद्देश्य बना लिया। आइए जानते हैं, पुराने जमाने से अब तक ऐसे 10 लोग जिनसे प्रेरणा लेकर हम अपने जीवन को भी सफल बना सकते हैं।

गौतम बुद्ध (भारत)

राजकुमार सिद्धार्थ, जो कपिलवस्तु के राजा शुद्धोधन के पुत्र थे, ने राजसी ठाठ बाठ ऐश और आराम भरा जीवन और धन-दौलत का त्याग कर दिया। उन्होंने सत्य की खोज में अपना जीवन समर्पित कर दिया और बौद्ध धर्म के संस्थापक बने। उनकी पूरी संपत्ति मानवता की सेवा में लग गई।

RELATED POSTS

Madhya pradesh news

Madhya Pradesh news: लड़की को बचाने में खुद की जान गंवा के किया बलिदान, लड़की ने 7 साल बाद इस तरह चुकाया एहसान

February 2, 2025
जिला पंचायत सदस्य सपना सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क दुर्घटना में घायल युवक की ऐसे की मदद

जिला पंचायत सदस्य सपना सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क दुर्घटना में घायल युवक की ऐसे की मदद

October 2, 2023

संत फ्रांसिस ऑफ असीसी (इटली)

संत फ्रांसिस, एक अमीर व्यापारी के पुत्र, ने अपने पिता की संपत्ति और सुख-सुविधाओं को त्याग दिया। उन्होंने ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार किया और गरीबी में अपना जीवन व्यतीत किया।

अमृतानंदमयी मां (भारत)

“अम्मा” के नाम से मशहूर अमृतानंदमयी मां ने साधारण जीवन को अपनाते हुए अपनी सारी संपत्ति मानवता की सेवा में लगा दी। उनका उद्देश्य धर्म और प्रेम के माध्यम से लोगों की मदद करना है।

गुरु नानक देव (भारत)

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपनी पूरी कमाई मानवता की सेवा और धर्म प्रचार में लगा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और सेवा का संदेश दिया , और त्याग का जीवन जिया।आज भी सिख समुदाय के लोग उनके बताए हुए रास्ते पर अमल करते हैं।

लियो टॉल्स्टॉय (रूस)

प्रसिद्ध लेखक लियो टॉल्स्टॉय ने अपनी रचनाओं से होने वाली सारी इनकम को धर्म और समाज सुधार के लिए लगा दिया। उनका जीवन सादगी और अहिंसा का प्रतीक रहा।

महात्मा गांधी (भारत)

महात्मा गांधी ने दुनियावी सुख-सुविधाओं को त्याग कर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अपना जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया।

रामकृष्ण परमहंस (भारत)

रामकृष्ण परमहंस ने धन और दुनिया के सुखों को त्याग कर देवी काली की भक्ति में जीवन बिताया। उनके शिष्य स्वामी विवेकानंद ने उनके विचारों को दुनिया भर में फैलाया।

मदर टेरेसा (अल्बानिया-भारत)

मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन गरीबों और बीमारों की सेवा में लगा दिया उन्होंने धन-संपत्ति मोह माया को त्याग कर मानव सेवा को ही अपना धर्म बना लिया।

स्वामी विवेकानंद (भारत)

स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के निर्देश पर दुनिया अभी कपड़े और धन का त्याग किया। उन्होंने योग और अध्यात्म का प्रचार किया।

जॉर्ज कैडबरी (इंग्लैंड)

कैडबरी चॉकलेट के संस्थापक जॉर्ज कैडबरी ने अपनी जायदाद का बड़ा हिस्सा education और health के क्षेत्र में लगा दिया। उन्होंने मानव सेवा को ही अपना धर्म माना।

इन महान हस्तियों का अपना सब कुछ बलिदान कर मानव सेवा में अपना जीवन लगा देना, इनसे हमें सीख लेनी चाहिए और इन्ही की तरह कुछ ऐसा करना चाहिए कि इन्हीं की तरह सदियों तक हमें पहचाना जाए, इनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा धर्म मानवता की सेवा में है। इनका जीवन हमे सदियों तक प्रेरणा देता रहेगा।

Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक आस्थाओं और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसे सामान्य जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है।

Tags: humanitysacrifice
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Madhya pradesh news

Madhya Pradesh news: लड़की को बचाने में खुद की जान गंवा के किया बलिदान, लड़की ने 7 साल बाद इस तरह चुकाया एहसान

by Ahmed Naseem
February 2, 2025

Madhya Pradesh news: यह कहानी दिल को छू जाने वाली है ये कहानी एक ऐसे इंसान की है, जिन्होंने अपनी...

जिला पंचायत सदस्य सपना सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क दुर्घटना में घायल युवक की ऐसे की मदद

जिला पंचायत सदस्य सपना सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क दुर्घटना में घायल युवक की ऐसे की मदद

by Anchal Jha
October 2, 2023

  यूपी के गाजीपुर से एक खबर सामने आई है। जो लोगों के लिए एक मिसाल साबित हो रहा है,...

Next Post
Jharkhand News : हेमंत सोरेन गुरुवार को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ

Jharkhand News : चौथी बार CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सौरेन, रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Kanpur

यूपी के बंद मदरसे से कंकाल बरामद, पुलिस ने शुरू की फॉरेंसिक जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version