नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आईपीएल 2025 का पांचवां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में पंजाब के बल्लेबाजों ने धुआंधार बैटिंग की और 20 ओवर में 243 रन बना डाले। श्रेयस अय्यर आईपीएल में अपना पहला शतक बनाने से चुक गए। उन्हें 9 गेंदों तक स्ट्राइक नहीं मिली। बॉलर्स का सामना शशांक सिंह ने किया।
47 रनों की धमाकेदार पारी
आईपीएल 2025 का पांचवा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल हैं। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।पंजाब को पहला झटका पारी के चौथे ओवर में कगिसो रबाडा ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को अपना शिकार बनाया। वह पांच रन बनाकर आउट हुए। पंजाब किंग्स को दूसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने शानदार फॉर्म में नजर आ रहे प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। इस मैच के जरिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले 24 वर्षीय बल्लेबाज 47 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए।
97 रन बनाकर नाबाद रहे श्रेयस अय्यर
साईं किशोर ने पंजाब को लगातार दो झटके दिए हैं। उन्होंने पहले अजमतुल्लाह उमरजई को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। मार्कस स्टोइनिस भी पंजाब के लिए कुछ खास नहीं कर सके और सस्ते पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शशांक उतरे हैं। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम का स्कोर 243 रन पर पहुंचा दिया। शशांक सिंह ने 16 गेंदों पर नाबाद 44 रन जड़े। जबकि श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 42 गेंदों पर 97 रन बनाकर नाबाद रहे।
शतक बनाने का रिकॉर्ड नहीं बनाने दिया
कप्तान श्रेयस अय्यर तीन रन से शतक बनाने से चूक गए। इसका कारण पंजाब के ही बल्लेबाज शशांक सिंह रहे जिन्होंने अपने कप्तान को फ्रेंचाइजी के साथ डेब्यू करते हुए शतक बनाने का रिकॉर्ड नहीं बनाने दिया। जब पंजाब की पारी का आखिरी ओवर बाकी था तब अय्यर तीनों से शतक से दूर थे। शशांक सिंह को पहली गेंद पर स्ट्राइक मिली। उम्मीद थी कि शशांक कप्तान को शतक पूरा करने का मौका देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा किया नहीं। शशांक ने इस ओवर में चार चौके मारे। जबकि श्रेयस क्रीज पर खड़े होकर शशांक की पारी को देखते रहे। अगर श्रेयस को एक गेंद खेलने को मिल जाती तो शायद वह अपना शतक बना लेते।
अय्यर को फिर पंजाब ने खरीदा और
अय्यर पहली बार पंजाब की तरफ से आईपीएल खेल रहे हैं। उनकी कप्तानी में पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब जीता था, लेकिन उन्हें रिटेन नहीं किया था और नहीं नीलामी में खरीद पाई थी। अय्यर को फिर पंजाब ने खरीदा और इस बल्लेबाज ने डेब्यू में ही कमाल कर दिया। अय्यर ने आज के मैच में धुआंधार पारी खेली। 9 गगनचुंबी छक्के जड़े और अपनी टीम का स्कोर सम्माजनक स्थिति तक पहुंचाया।
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स
शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर।
पंजाब किंग्स
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स
नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद।