बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

टेस्टी और हेल्दी होती हैं चोकर वाली रोटियां, एक नहीं मिलते हैं अनेक स्वास्थ्य लाभ

गेहूं के आटे में चोकर की पर्याप्त मात्रा वाली रोटियां स्वाद और सेहत से भरपूर होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि चोकर युक्त रोटियां खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

by Akhand Pratap Singh
जून 2, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Health Tips
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। गेहूं के आटे में चोकर की पर्याप्त मात्रा वाली रोटियां स्वाद और सेहत से भरपूर होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि चोकर युक्त रोटियां खाने से कई स्वास्थ्य लाभ (Health Tips) मिलते हैं। फाइबर से भरपूर चोकर खाने से न केवल पाचन तंत्र फिट रहता है बल्कि कार्बोहाइड्रेट्स का बेहतर सोर्स होने से ऊर्जा भी मिलती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ चोकर वाले आटे के सेवन की सलाह देते हैं। अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन वेबसाइट पर छपे एक लेख के अनुसार, चोकर का इस्तेमाल पेट और आंत से जुड़ी समस्याओं, खासकर कब्ज के इलाज के लिए किया जाता है। गेहूं का चोकर सबसे प्रभावी माना जाता है। इसके सेवन से पेट साफ (Health Tips) होता है।

RELATED NEWS

Mens Health Tips: 50 की उम्र के बाद पुरुष जरूर कराएं ये  मेडिकल टेस्ट, समय रहते पता चल सकती हैं गंभीर बीमारियां

Mens Health Tips: 50 की उम्र के बाद पुरुष जरूर कराएं ये मेडिकल टेस्ट, समय रहते पता चल सकती हैं गंभीर बीमारियां

जुलाई 6, 2026
Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

जून 10, 2026

शोध इस बात को साबित कर चुके हैं कि चोकर कब्ज से राहत दिलाने में प्रभावी है। इस बारे में आयुर्वेदाचार्य प्रमोद तिवारी बताते हैं, “गेहूं के आटे से बनी चोकर वाली रोटी फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। यह कार्बोहाइड्रेट्स का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। साथ ही यह वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।”

जिन लोगों को अपच, कब्ज या पाचन संबंधित समस्या रहती है, उन्हें चोकर वाली रोटियां जरूर खानी चाहिए। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करती है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है। यह आंतों में चिपकी गंदगी को भी दूर करने में सहायक होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर छपी एक लेख के अनुसार, चोकर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) 15 के बराबर होता है, जो इसे कम जीआई वाले खाद्य पदार्थ के रूप में वर्गीकृत करता है।

यह भी पढ़े: क्या आपकी भी बात-बात पर भर आती हैं आंखें? जानें आखों के लिए अच्छा है या बुरा

उन्होंने चोकर के लाभ को गिनाते हुए आगे बताया, “चोकर में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वास्थ बना रहता है। यही नहीं इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। चोकर वाली रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 15 होता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।”

चोकर वाले आटे के सेवन से बवासीर, पेट और आंतों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। पेट दर्द, वात, एसिडिटी, खट्टी डकारें, मरोड़, सीने में जलन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है। चोकर वाली रोटी पर कई रिसर्च हुए हैं, जो इसके स्वास्थ्य लाभों को उजागर करते हैं। चोकर वाली रोटी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

Tags: bran rotiHealth Tips
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mens Health Tips: 50 की उम्र के बाद पुरुष जरूर कराएं ये  मेडिकल टेस्ट, समय रहते पता चल सकती हैं गंभीर बीमारियां

Mens Health Tips: 50 की उम्र के बाद पुरुष जरूर कराएं ये मेडिकल टेस्ट, समय रहते पता चल सकती हैं गंभीर बीमारियां

by Sadaf Farooqui
जुलाई 6, 2026

Medical Tests: 50 वर्ष की उम्र पार करने के बाद शरीर में कई ऐसे बदलाव होने लगते हैं, जो धीरे-धीरे...

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

by Sadaf Farooqui
जून 10, 2026

Medical Awareness: अगर आप भरपेट खाना खाने के कुछ ही समय बाद फिर से भूख महसूस करने लगते हैं, तो...

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

Dark Circles Causes: क्या आंखों के नीचे काले घेरे सिर्फ नींद की कमी से होते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की असली वजह

by Sadaf Farooqui
जून 8, 2026

Dark Circles Causes:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता स्क्रीन टाइम लोगों की सेहत पर...

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

by Sadaf Farooqui
मई 24, 2026

Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही खानपान को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज गर्मी...

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 27, 2025

Satish Shah and Kidney Failure: मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का निधन उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के...

Next Post
weekly horoscope

साप्ताहिक राशिफल 2 जून से 8 जून 2025: मेष, तुला और धनु को अचानक होगा धनलाभ, इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

Riddhima Kapoor

रिद्धिमा कपूर की डेब्यू फिल्म की शूटिंग खत्म, नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ शेयर की तस्वीरें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist