Helmet Fine Rules: देश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रैफिक नियमों को लगातार सख्त किया जा रहा है। इसके बावजूद आज भी कई लोग दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने में लापरवाही करते हैं। खासकर बाइक या स्कूटर पर पीछे बैठने वाले यात्री अक्सर यह मान लेते हैं कि उनके लिए हेलमेट जरूरी नहीं है। जबकि मोटर वाहन नियमों के अनुसार यह धारणा गलत है।
