Saturday, November 21, 2026 10:21 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Himachal Pradesh News : कुल्लू से आई प्रलय की चैतावनी, आयोजित देव संसद में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा…

Himachal Pradesh News : कुल्लू से आई प्रलय की चैतावनी, आयोजित देव संसद में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा…

कुल्लू के नग्गर में आयोजित देव संसद में 260 से अधिक देवी-देवताओं ने एकमत होकर धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने की अपील की। देवताओं ने चेतावनी दी कि अगर इन पवित्र स्थलों को पर्यटन केंद्रों में बदला गया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

by Gulshan
01/11/2025
Himachal Pradesh News

Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की ऐतिहासिक नग्गर नगरी में शुक्रवार, 31 अक्टूबर, को एक अद्भुत और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहां प्राचीन जगती पट्ट में भव्य देव संसद का आयोजन किया गया, जिसमें 260 से अधिक देवी-देवताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस बार देव संस्कृति के इतिहास में पहली बार मंडी जिले की स्नोर घाटी और लाहुल घाटी के देवताओं ने भी इस देवसभा में हिस्सा लिया।

देव संसद के दौरान सभी देवताओं ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इन पवित्र स्थलों को पर्यटन स्थलों में बदला गया या वहां किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियाँ बढ़ाई गईं, तो इसके गंभीर और दूरगामी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। देवताओं ने कहा कि लगातार हो रही प्राकृतिक आपदाएँ, इंसानों द्वारा धर्म और प्रकृति से छेड़छाड़ का परिणाम हैं।

देव स्थलों से छेड़छाड़ और गौमाता का अपमान

देव संसद में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठा कि बीते समय में देव स्थलों पर अनावश्यक निर्माण, छेड़छाड़ और अपवित्र गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, जिससे देव समुदाय अत्यंत क्रोधित और व्यथित है। देवताओं ने कहा कि आने वाले समय में यदि यह सब नहीं रुका, तो पृथ्वी पर प्रलय जैसे हालात बन सकते हैं। देवताओं ने यह भी दुख जताया कि आजकल गौमाता के प्रति उपेक्षा और अपमान बढ़ रहा है, जिससे ब्रह्मांडीय संतुलन बिगड़ रहा है और इसका भार देवी-देवताओं पर पड़ रहा है।

RELATED NEWS

Himachal Pradesh , Shimla Village , Himachal Pradesh News , HP Today News

Himachal Pradesh Flood : शिमला में सैलाब से मची तबाही, 36 लोग मलबे में दफन, डराने वाली तस्वीरें

August 3, 2024

Video: हाईवे पर खराब हुई बस, लगा जाम, अपना काफिला रोक बस को धक्का लगाने लगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

November 9, 2022

यह भी पढ़ें : नोएडा के इस डॉक्टर ने चुपके से कर दी बिल्ली की नसबंदी…

भगवान रघुनाथ जी के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि देव संसद में सभी देवी-देवताओं ने एकमत होकर कहा कि देव नीति में राजनीति का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। देवताओं ने यह भी कहा कि इंसान अब इतना अहंकारी हो गया है कि वह खुद को देवी-देवताओं से बड़ा समझने लगा है, और यही कारण है कि देव नियमों का उल्लंघन हर जगह हो रहा है। उन्होंने ढालपुर मैदान में हो रही छेड़छाड़ और देव स्थानों की अपवित्रता पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। देवताओं ने कहा कि यदि समय रहते इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो प्राकृतिक आपदाएं और भी विकराल रूप ले सकती हैं।

महायज्ञ से होगी शांति की स्थापना

देव संसद में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रकृति और समाज में संतुलन बहाल करने के लिए जल्द ही महायज्ञों का आयोजन किया जाएगा। एक महायज्ञ नग्गर के जगती पट्ट में और दूसरा ढालपुर मैदान में किया जाएगा, ताकि देवी-देवताओं को प्रसन्न किया जा सके और प्रदेश को आपदाओं से मुक्ति मिल सके। देवताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि इंसान अपनी सीमाओं को समझे और धार्मिक स्थलों की पवित्रता को बनाए रखे, क्योंकि जब धर्म और प्रकृति के नियमों से खिलवाड़ होता है, तो परिणाम पूरी मानवता को भुगतने पड़ते हैं

Related Posts

Himachal Pradesh , Shimla Village , Himachal Pradesh News , HP Today News

Himachal Pradesh Flood : शिमला में सैलाब से मची तबाही, 36 लोग मलबे में दफन, डराने वाली तस्वीरें

August 3, 2024

Video: हाईवे पर खराब हुई बस, लगा जाम, अपना काफिला रोक बस को धक्का लगाने लगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

November 9, 2022

प्रियंका गांधी “परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली” को  संबोधित कर कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश, कहा ऐतिहासिक होगी रैली जाने किन किन जगहों पर होगी रैली

October 31, 2022

Himachal Election 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 62 उम्मीदवारों की लिस्ट, इन दिग्गजों का नाम है शामिल

October 19, 2022
Next Post
Operation Sindoor 2.0

Operation Sindoor 2.0 : भारत कल लॉन्च करेगा ‘समुद्र की आंख’, दुश्मनों की हर हरकत अब पानी के नीचे से होगी बेनकाब!

Gold Mutual Fund

Gold Mutual Fund : सोनें में करना चाहते हैं निवेश ?, Gold ETF बनाम Gold Mutual Fund, कौन दे रहा ज़्यादा मुनाफ़ा?

Cricketer Rajesh Banik

महिला वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट पर टूटा दुख का पहाड़! सड़क हादसे में पूर्व क्रिकेटर की दर्दनाक मौत

POPULAR POST

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

November 16, 2026
Malihabad Farmer Death

Drain Accident : तिलक समारोह में नाली में गिरने से किसान की मौत, कैसे हुआ हादसा?

November 17, 2026
Cyclone Akvan Car Insurance

Cyclone Alert : तूफान ‘अकवन’ से कारों पर मंडराया खतरा, क्या गाड़ी डूबने पर मिलेगा इंश्योरेंस और EMI में राहत?

November 19, 2026
Kanpur Apartment Fire

Fire Tragedy : कानपुर के अपार्टमेंट में सुबह-सुबह मची चीख-पुकार? आग में महिला और 15 साल के लड़के की मौत

November 15, 2026
Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर  करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

November 15, 2026
Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

November 19, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India