मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Bihar Elections 2025

CM हिमंत बिस्व सरमा ने ‘ओसामा बिन लादेन’ का जिक्र कर मचाया हड़कंप,  बता दिया इन्हें कैसे किया जाएगा ‘खल्लास’

बिहार चुनाव में एक जनसभा के दौरान असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने आरजेडी प्रत्याशी पर जबरदस्त हमला बोला। हिमंता ने आरजेडी प्रत्याशी ओसामा को ‘छोटा ओसामा बिन लादेन- कहा और विपक्षी नेताओं पर जमकर बरसे।

by Vinod
नवम्बर 5, 2025
in Bihar Elections 2025, Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में अब धुआंधार भाषणों का दौर शुरू हो गया है। यूपी के महाराज के पप्पू, टप्पू और अप्पू के बाद अब बीजेपी के दूसरे योगी यानि असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। एनडीए उम्मीदवारों की जीत पक्की करने के लिए वह पसीना बहा रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी को घेरने के साथ ही बिहार के बाहुबलियों पर जुबान से फायर कर रहे हैं। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने बाहुबली शाहबुद्दीन के गढ़ से हुंकार भरी।

दरअसल, असम के सीएम ने सीवान में गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में रघुनाथपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी पूरे देश मे ंचर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर असम के सीएम का भाषण गर्दा उड़ाए हुए है। असम सीएम ने कहा कि मेरे रघुनाथपुर आने से पहले, मुझे लगता था कि मुझे यहां भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और माता सीता दिखाई देंगी, लेकिन मुझे बताया गया कि यहां कई राम, लक्ष्मण और सीता हैं, लेकिन यहां एक ओसामा भी है। मैंने पूछा कि ओसामा कौन है। ये ओसामा भी पूर्व के ओसामा बिन लादेन जैसा है। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि राज्य में एक भी ओसामा बिन लादेन न रहे।

RELATED NEWS

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

जुलाई 10, 2026
Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

जून 30, 2026

असम के सीएम ने आगे कहा, ओसामा का पिता शहाबुद्दीन था। असम सीएम ने राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब का नाम लिए बिना उनकी तुलना ओसामा बिन लादेन से कर दी। सीएम सरमा ने कहा कि, इस देश के जितने भी ओसामा हैं, सबको एक-एक करके खत्म करना है। उन्होंने कहा कि यह देश राम-सीता का देश है और कभी भी ओसामा बिन लादेन जैसा किसी का वर्चस्व नहीं मान्य होगा। असम के सीएम ने कहा कि देश में अब किसी भी माफिया, अपराधी की खैर नहीं। बिहार में भी अब जंगलराज भूले बिसरे गीत बन गया है। अब बिहार में माफिया-बाहुबली लापता हो गए हैं। जो बचे भी हैं, उनका इलाज नीतीश कुमार की सरकार कर रही है।

असम के सीएम के इस बयान के बाद मुस्लिम धर्मगुरूओं की तरफ से बयान सामने आए हैं। उन्होंने सीएम के इस बयान की अलोचना की है। ऐसे में हम आपको हिमंत बिस्व सरमा के बारे में बताते हैं, जिन्हें बीजेपी का दूसरा योगी कहा जाता है। उग्र हिंदुत्व की पिच पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा बहुत कुछ ऐसा कर रहे हैं जो इसके पहले देश के किसी नेता ने नहीं किया होगा। सरमा ने कुछ माह पहले राज्य विधानसभा में कहा था कि मैं असम को मियां लोगों की भूमि नहीं बनने दूंगा। हिमंता के लिए हिंदुत्व का पोस्टर बॉय बनने की धुन आज की नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने के बाद से ही सीएम हेमंत ने हार्डकोर हिंदुत्व की राह पकड़ ली थी। मुस्लिम आबादी को लेकर लगातार बयान,चाइल्ड मैरेज के नाम पर मुस्लिम शादियों में रुकावट डालने की कोशिश या सीएए और एनआरसी की बात रही हो, कांग्रेस से बीजेपी में आए हिमंता मुस्लिम समुदाय के खिलाफ इस तरह से आग उगलते हैं जिसका मुकाबला जन्मजात भाजपाई भी नहीं कर सकते। हिमंता ने निजी स्वामित्व वाले विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेघालय (यूएसटीएम) से पढ़ाई करने वाले छात्रों को असम सरकार की नौकरियों में रोक लगाने की बात कही थी।

असम के सीएम ने कहा था कि एनआईआरएफ के तहत शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों में से एक है। यह संस्थान असम के एक बंगाली-मुस्लिम महबुबुल हक के स्वामित्व वाले फाउंडेशन द्वारा संचालित है, जो संस्थान के चांसलर भी हैं। हिमंता का मानना है कि इस विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण के लिए वनों और पहाड़ियों की कटाई का ही नतीजा है कि गुवाहाटी को अचानक बाढ़ का सामना करना पड़ा. सरमा का कहना है ये सब असम के खिलाफ बाढ़ जिहाद के कारण हुआ है। सरमा ने इससे पहले बंगाली-मुस्लिम किसानों पर उर्वरक जिहाद का भी आरोप लगाया था।

असम के सीएम ने कहा था कि सब्जियां उगाने में उर्वरक के अनियंत्रित उपयोग के कारण लोगों में बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने राज्य में मुसलमानों पर भूमि जिहाद का आरोप लगाते हुए उन्हें जमीन की बिक्री पर अंकुश लगाने के फैसले की भी घोषणा की और कहा था कि सरकार लव जिहाद के लिए आजीवन कारावास की सजा वाला एक कानून लाएगी। यही सब कारण है कि असम में उनकी लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है।

दरअसल, सीवान की रघुनाथपुर सीट से ओसामा शहाब राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। जन सुराज पार्टी के टिकट पर राहुल कीर्ति चुनाव लड़ रहे हैं और जदयू ने यहां विकास कुमार सिंह को टिकट दिया है। रघुनाथपुर को ओसामा के पिता और बाहुबली रहे शहाबुद्दीन का गढ़ माना जाता है। ओसामा के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजद द्वारा ओसामा को टिकट देने पर भी खूब विवाद हुआ और आलोचक राजद के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

Tags: Akhilesh YadavBihar Assembly Elections 2025Bihar ElectionsCM Himanta Biswa SarmaKeshav Prasad MauryaOsama bin Laden
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राम मंदिर...

Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन...

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026

Akhilesh Yadav Targets Government: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले में...

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
जनवरी 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Next Post
Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के बाद मोदी सरकार का बड़ा कदम, 2100 भारतीय पहुंचे पाकिस्तान, किसलिए लिया गया ये फैसला ? 

आपस में भिड़े बीजेपी के दो दिग्गज नेता, कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने खुद को बताया ‘हिस्ट्रीशीटर’

आपस में भिड़े बीजेपी के दो दिग्गज नेता, कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने खुद को बताया ‘हिस्ट्रीशीटर’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist