Saturday, November 21, 2026 10:27 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Union Budget 2025 : भारत के किन वित्त मंत्रियों ने बजट पेश कर बदली देश की दिशा, कुछ बने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री

Union Budget 2025 : भारत के किन वित्त मंत्रियों ने बजट पेश कर बदली देश की दिशा, कुछ बने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री

मोरारजी देसाई ने सबसे ज्यादा 10 बार बजट पेश किया। इंदिरा गांधी पहली महिला वित्त मंत्री रहीं। मनमोहन सिंह ने 1991 में आर्थिक सुधार किए। अरुण जेटली ने जीएसटी लागू किया। अब निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को अपना आठवां बजट पेश करेंगी।

by SYED BUSHRA
01/02/2025
history of Union Budget in India

History of Union Budget in India आज 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करेंगी। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के तहत बजट सरकार की सालभर की अनुमानित आय और खर्च का ब्योरा होता है। आजादी के बाद पहला बजट नवंबर 1947 में पेश किया गया था। साल 2017-18 में रेल बजट को आम बजट में मिला दिया गया, जिससे 92 साल पुरानी इसकी अलग प्रस्तुति खत्म हो गई।

भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में कई वित्त मंत्रियों की अहम भूमिका रही है। कई प्रधानमंत्रियों ने खुद वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश किया, जबकि कुछ वित्त मंत्री आगे चलकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बने। आइए जानते हैं कुछ खास वित्त मंत्रियों के बारे में।

जवाहरलाल नेहरू पहले पीएम, पहले वित्त मंत्री

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कुछ समय के लिए वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाली थी। उनके कार्यकाल में उपहार कर (Gift Tax) लागू किया गया, जिससे कुछ खास मामलों को छोड़कर बाकी सभी को इस टैक्स के दायरे में लाया गया। उन्होंने संपत्ति कर से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए।

RELATED NEWS

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

February 19, 2026
: GST slab simplification India

GST Major Reform:सरकार का फैसला, आम जनता को राहत जीएसटी में बड़ा बदलाव,अब सिर्फ दो स्लैब

August 23, 2025

मोरारजी देसाई ,सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाले मंत्री

मोरारजी देसाई ने 10 बार बजट पेश किया, जो अब तक का रिकॉर्ड है। उन्होंने कृषि अनुसंधान को बढ़ावा दिया, जिससे हरित क्रांति की नींव पड़ी। उन्होंने 1968 में स्व-मूल्यांकन प्रणाली शुरू की, जिससे उत्पादकों को माल की सही कीमत तय करने की सुविधा मिली। उन्होंने गोल्ड कंट्रोल एक्ट भी पेश किया, जिसे बाद में हटा दिया गया।

इंदिरा गांधी ,महिला वित्त मंत्री और बैंक राष्ट्रीयकरण

इंदिरा गांधी देश की पहली महिला वित्त मंत्री भी थीं। 1970-71 के बजट में उन्होंने गरीबों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। उनके नेतृत्व में श्वेत क्रांति (डेयरी उत्पादन बढ़ाने की मुहिम) को बढ़ावा मिला और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की स्थापना हुई।

प्रणब मुखर्जी,एनआरआई निवेश और 3जी स्पेक्ट्रम नीलामी

प्रणब मुखर्जी ने पहली बार इंदिरा गांधी सरकार में वित्त मंत्रालय संभाला और एनआरआई निवेश बढ़ाने पर जोर दिया। उनके कार्यकाल में सामाजिक सुरक्षा प्रमाणपत्र और पूंजी निवेश बांड जैसी योजनाएं आईं। बाद में, मनमोहन सिंह सरकार में रहते हुए उन्होंने 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी कराई और खाद्य सुरक्षा विधेयक पेश किया।

डॉ. मनमोहन सिंह अर्थव्यवस्था के सुधारक

डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 में उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण (LPG) नीति लागू की, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने विदेशी निवेश को आसान बनाया और व्यापार नीतियों में सुधार किया। 2004 में प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली।

जसवंत सिंह ,सबसे कम समय के लिए वित्त मंत्री

जसवंत सिंह सिर्फ 15 दिनों के लिए वित्त मंत्री रहे। बाद में, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उन्हें दोबारा वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली। उनके कार्यकाल में आयकर रिटर्न की ऑनलाइन फाइलिंग की शुरुआत हुई।

पी. चिदंबरम,’ड्रीम बजट’ और मनरेगा योजना

पी. चिदंबरम ने कर सुधारों पर ध्यान दिया और IDFC (इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी) स्थापित करने का सुझाव दिया। उनके ‘ड्रीम बजट’ में आयकर दरों में कटौती और कॉर्पोरेट टैक्स में सुधार की योजना थी। उनके कार्यकाल में मनरेगा योजना शुरू हुई, जिससे ग्रामीण मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मिलने लगा।

अरुण जेटली ,जीएसटी लागू करने वाले मंत्री

अरुण जेटली ने नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त मंत्रालय की कमान संभाली। उन्होंने देशभर में एक समान कर व्यवस्था लागू करने के लिए जीएसटी लाया। नोटबंदी के दौरान भी वे वित्त मंत्री थे। उन्होंने बजट पेश करने की तारीख को फरवरी के आखिरी कार्य दिवस से बदलकर 1 फरवरी कर दिया।

पीयूष गोयल,अंतरिम बजट पेश करने वाले मंत्री

पीयूष गोयल ने 2019 में अस्थायी रूप से वित्त मंत्रालय संभाला और अरुण जेटली की गैरमौजूदगी में अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत दी गई थी।

निर्मला सीतारमण ,दूसरी महिला वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण इंदिरा गांधी के बाद देश की दूसरी महिला वित्त मंत्री हैं। उन्होंने 5 जुलाई 2019 को अपना पहला बजट पेश किया। उनके कार्यकाल में सुपर रिच पर अतिरिक्त टैक्स, नए आयकर स्लैब, सीमा शुल्क में बढ़ोतरी और आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोर दिया गया। डिजिटल करेंसी की शुरुआत का भी प्रस्ताव रखा गया। वे अब तक 6 वार्षिक और 1 अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। 1 फरवरी 2025 को वे मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा और अपना आठवां बजट पेश करेंगी। भारत में वित्त मंत्रियों ने बजट पेश कर अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया।

Related Posts

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

February 19, 2026
: GST slab simplification India

GST Major Reform:सरकार का फैसला, आम जनता को राहत जीएसटी में बड़ा बदलाव,अब सिर्फ दो स्लैब

August 23, 2025
GST Reforms: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम का ऐलान, अब बन रहा हकीक़त, जीएसटी में कौन से बदलाव की हुई शुरुआत

GST Reforms: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम का ऐलान, अब बन रहा हकीक़त, जीएसटी में कौन से बदलाव की हुई शुरुआत

August 22, 2025
भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था क्यों बढ़ रही तेज़ रफ़्तार अमीरी और लग्ज़री मार्केट

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था क्यों बढ़ रही तेज़ रफ़्तार अमीरी और लग्ज़री मार्केट

June 2, 2025
Indian share market holiday April 2025

Share market holiday : भारतीय शेयर बाजार में लंबी छुट्टियां,सिर्फ एक दिन खुलेगा मार्केट देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

April 6, 2025
Budget 2025

Budget 2025 पर राहुल गांधी का वार – ‘गोली के घावों पर पट्टी’, मोदी सरकार पर तंज

February 1, 2025
Union Budget 2025

Union Budget 2025 Live: बजट के आंकड़ों से ज्यादा महाकुंभ में जान गंवाने वालों के आंकड़े जरूरी.. अखिलेश यादव का बड़ा बयान

February 1, 2025
Budget 2025

Budget 2025 : कितनी पड़ेगी महंगाई की मार और क्या होगा सस्ता संसद में आज इसका होगा बड़ा ऐलान ,कौन से विधेयक होंगे पेश

February 1, 2025
Union Budget 2025

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, गरीब, युवा, महिला और विकास पर जोर

January 31, 2025
Union Budget 2025

बजट सत्र से पहले बोले PM मोदी, “2047 तक विकसित भारत का सपना साकार करेंगे”

January 31, 2025
Next Post
Mahakumbh 2025

उपराष्ट्रपति संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, जगदीप धनखड़ के साथ 116 राजनयिक करेंगे पवित्र स्नान

‘हलधर’ को निर्मला सीतारमण से सम्मान और क्रेडिट की आस, जानिए आजादी के बाद से कितना बदल गया कृषि बजट

‘हलधर’ को निर्मला सीतारमण से सम्मान और क्रेडिट की आस, जानिए आजादी के बाद से कितना बदल गया कृषि बजट

Budget 2025

बजट के दिन निर्मला सीतारमण की खास सफेद साड़ी बनी चर्चा का विषय, जानिए क्या है इसका बिहार कनेक्शन ?

POPULAR POST

Aparajita Handa World Record

World Record :लखनऊ की बिटिया ने किया कमाल! किस पर भारतीय संस्कृति दिखाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

November 18, 2026
Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

Development Plan : बिहार में कहां बनेंगे दो बड़े एयरपोर्ट, कौन से शहरों को मिलेगा फायदा?

November 19, 2026
Malihabad Farmer Death

Drain Accident : तिलक समारोह में नाली में गिरने से किसान की मौत, कैसे हुआ हादसा?

November 17, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
CM Yogi Mother Passed away:

CM Yogi Mother Passed away: मां के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए CM योगी, छलके आंसू; आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

November 20, 2026
Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India