Site icon News1India

महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, सात घायल

Maharashtra Accident

Maharashtra Accident :महाराष्ट्र के सोलापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। सभी पीड़ित तीर्थ यात्रा पर गए थे और एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसा अक्कलकोट तालुका में हुआ, जहां दो पुरुषों और दो महिलाओं समेत चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुई भयानक टक्कर

महाराष्ट्र के अक्कलकोट में तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु नांदेड़ जिले के निवासी थे और वे गंगापुर दर्शन के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें : नए साल के पहले ही दिन हत्याकांड से दहल गया लखनऊ, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

हादसा अक्कलकोट के पास हुआ, जहां स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अक्कलकोट पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पास के अक्कलकोट पब्लिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Exit mobile version