मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

1 संत के चलते बुंदेलखंड को मिली ‘संजीवनी’, जिस पर बोले PM मोदी, ‘धीरेंद्र जी मैं आपकी शादी में जरूर बनूंगा बराती’

पीएम नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंचे, यहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखी।

by Vinod
फ़रवरी 24, 2025
in Latest News, TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

छतरपुर ऑनलाइन डेस्क। त्रेतायुग में जब मेघनाद के अस्त्र से लक्ष्मण जी जख्मी हो गए थे, तब हनुमान जी पर्वत को उठाकर श्रीलंका लेकर आए और उसमें रखी संजीवनी से श्रीराम के अनुज के प्राण बचाए थे। कुछ ऐसा ही कार्य बजरंगबली के भक्त पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कलयुग में करके दिखाया है। बुंदेलखंड के 17 जिलों में कोई बड़ा कैंसर अस्पताल नहीं था। ऐसे में धीरेंद्र शास्त्री ने मरीजों के इलाज को लेकर एक आधुनिक कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण करवा रहे हैं, जो आने वाले वक्तों में गरीबों के लिए संजीवनी साबित होगा। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत के इस अस्पताल की आधारशिला अपने हाथों से रखी और उनकी पीठ थपथपाई।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से किया बड़ा ऐलान

सिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की पीएम नरेंद्र मोदी ने 23 फरवरी को आधारशिला रखी। बुन्देलखंड के 17 जिलों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मैं पीठेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी में जरूर आऊंगा। मैंने महाराज जी की मां से वादा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हनुमान दादा के चरणों में आया, तो मुझे लगा कि ये धीरेन्द्र शास्त्री अकेले ही पर्ची निकालेंगे या मैं भी निकाल पाऊंगा। हनुमान दादा ने मुझे आशीर्वाद दिया और मैंने पहली पर्ची निकाली और यह पर्ची उनकी माताजी की निकली। जिसमें उनके मन की बात मैं बताने जा रहा हूं। माता जी चाहती हैं कि धरेंद्र शास्त्री जल्द से जल्द शादी करें। मैंने धीरेंद्र शास्त्री की माता जी से कहा है कि आपके बेटे की बारात में मैं जरूर आऊंगा।

RELATED NEWS

Entertainment News: हनुमान अंश की सफलता के बाद अब उसकी प्रोड्यूसर बनाएंगी किस पर मूवी? जानिए क्या होगा ख़ास

Entertainment News: हनुमान अंश की सफलता के बाद अब उसकी प्रोड्यूसर बनाएंगी किस पर मूवी? जानिए क्या होगा ख़ास

सितम्बर 20, 2026
PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

सितम्बर 1, 2026

मेरे छोटे भाई धीरेन्द्र शास्त्री

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे छोटे भाई धीरेन्द्र शास्त्री देश में एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरूक करते आ रहे हैं। समाज और मानवता के हित में एक और बड़ा कार्य किया जिससे बागेश्वर धाम में भजन भोजन और निरोगी जीवन का आशीर्वाद मिलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जिस तरह से लोगों की सेवा कर रहे हैं, निःसंदेह वह सराहनीय हैं। मैंने सुना है कि 26 फरवरी को बागेश्वर धाम में बेटियों का सामूहिक विवाह होगा। धीरेंद्र जी आपने अपने कार्य पर ऐसे ही लगे रहें। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें ईश्वर पुण्ण वाले कार्य की जिम्मेदारी देता है।

माताजी हम आपकी पर्ची खोल रहे हैं

इस मौके पर बाबा बागेश्वर ने कहा, पीएम मोदी जब हमारी माताजी से मिल रहे थे, तो हमारी माताजी से कह रहे थे कि हम माताजी आपकी पर्ची खोल रहे हैं। माताजी से बोले कि तुम्हारे मन में यह चल रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री की शादी हो जाए। पीएम मोदी ने सार्वजनिक रूप ये भी से कहा कि ’धीरेन्द्र शास्त्री की बारात में भी आऊंगा और इस अस्पताल के उद्घाटन में भी आऊंगा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उम्मीद जताई कि इस क्षेत्र की स्थिति तेजी से बदलेगी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती शक्ति का भी जिक्र किया और कहा कि ’यह ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो जवान का भी ध्यान रखते हैं और किसान का भी। उनकी बात दुनिया में सुनी जाती है।

बुन्देलखंड के पिछड़े क्षेत्र को बड़ा लाभ

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, बुन्देलखंड के पिछड़े क्षेत्र को स्वास्थ्य की दृष्टि से यह एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। हनुमान जी की कृपा से यहां के गरीबों को न तो लाखों रुपये खर्च करने पड़ेंगे और न ही इलाज के लिए महानगरों की ओर जाना पड़ेगा। बता दें, बागेश्वर धाम में बनने वाले कैंसर अस्पताल का निर्माण 4 चरणों में पूर्ण किया जाएगा, जिसका काम 23 फरवरी से शुरू होगा। पहला चरण 3 साल में पूरा होगा, जिसकी लागत लगभग 200 करोड़ है. 100 बेड के इस अस्पताल के लिए 25 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है और अस्पताल का नाम बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट रखा जाएगा।

जर्मनी और इंग्लैंड के डॉक्टर भी सेवाएं देंगे

बता दें कि बागेश्वर धाम के कैंसर अस्पताल में जर्मनी और इंग्लैंड के डॉक्टर भी सेवाएं देंगे और गरीब मरीजों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। अस्पताल बनाने के लिए फंड की व्यवस्था कथा से मिलने वाली राशि और दानदाताओं के सहयोग से की जाएगा। अस्पताल में फूड कोर्ट, धर्मशाला, एक्जीबिशन कॉम्पलेक्स, फार्मेसी एवं शॉपिंग कॉम्पलेक्स, यज्ञशाला आदि बनाए जाएंगे। वहीं मरीजों के लिए एंबुलेटरी केयर एरिया, जनरल वार्ड, पैथालॉजी, सीटी स्कैन, एमआरआई, रेडियोथैरेपी एण्ड कीमोथरैपी, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू की व्यवस्था होगी। अस्पताल का संचालन बागेश्वर धाम ट्रस्ट समिति करेगी।

एमपी में बहुत अच्छा काम हो रहा

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखी जो बुंदेलखंड के किसानों समेत हर व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाएगी। पीएम ने कहा कि ड्रोन दीदी योजना और लखपति दीदी योजना से बुंदेलखंड को लाभ मिलेगा। स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन से जमीन का सर्वे कराकर लोगों को उनकी जमीन के पुख्ता कागज मिलेंगे। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की तारीफ करते हुए कहा कि इस योजना के तहत एमपी में बहुत अच्छा काम हो रहा है।

Tags: Bageshwar DhamPM Narendra Modi
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Entertainment News: हनुमान अंश की सफलता के बाद अब उसकी प्रोड्यूसर बनाएंगी किस पर मूवी? जानिए क्या होगा ख़ास

Entertainment News: हनुमान अंश की सफलता के बाद अब उसकी प्रोड्यूसर बनाएंगी किस पर मूवी? जानिए क्या होगा ख़ास

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 20, 2026

Entertainment News: ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद इसकी प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर अब एक और आध्यात्मिक कहानी को पर्दे पर...

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

Next Post
Katrina Kaif पहुंचीं महाकुंभ, सासू मां के साथ संगम में करेंगी पवित्र स्नान

Katrina Kaif पहुंचीं महाकुंभ, सासू मां के साथ संगम में करेंगी पवित्र स्नान

Pratapgarh Sucide Case

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल न हो पाने से छात्र ने की आत्महत्या, स्कूल प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In