Thursday, November 26, 2026 2:33 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Independence Day 2025 Live: दुश्मनों की नींद उड़ा देगा ‘सुदर्शन चक्र’! PM मोदी ने किया ऐतिहासिक ऐलान – अगले 10 साल में देश का हर कोना होगा अजेय!

Independence Day 2025 Live: दुश्मनों की नींद उड़ा देगा ‘सुदर्शन चक्र’! PM मोदी ने किया ऐतिहासिक ऐलान – अगले 10 साल में देश का हर कोना होगा अजेय!

लाल किले से पीएम मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान को न्यूक्लियर धमकियों पर चेतावनी दी, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता गिनाई और साल के अंत तक मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च का एलान किया।

by Mayank Yadav
15/08/2025
Independence Day

Independence Day 2025 PM Modi Speech: आज पूरा देश 79वां स्वतंत्रता दिवस गर्व और सतर्कता के भाव से मना रहा है। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और तकनीकी शक्ति पर ज़ोर देते हुए कठोर रुख अपनाने का ऐलान किया—विशेषकर न्यूक्लियर धमकियों और आतंकवाद के मामलों में। मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर, मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर पहलों और देश की मजबूती का जिक्र किया। उनके भाषण ने वर्तमान चुनौतियों के साथ भविष्य की तैयारियों का स्पष्ट संदेश दिया। यहां हम लाइव अपडेट्स को ऐसे व्यवस्थित कर रहे हैं कि नीचे दी गई सूची में पहले हुई घटनाएँ (Past) दिखें और उसके बाद आने वाले समय के महत्वपूर्ण पॉइंट्स समय के क्रम में आगे प्रस्तुत हैं।

79th Independence Day:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे अपना लगातार 12वां भाषण, सरपंचों को मिलेगा सम्मान, सुरक्षा का हाई-टेक इंतजाम

Independence Day 2025 PM Modi Live: हाई पावर डेमोग्राफी मिशन का ऐलान
पीएम मोदी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी बदल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश को इस चुनौती से आगाह रहना होगा। इसे नियंत्रित करने और आदिवासियों के हित की रक्षा के लिए हाई पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू किया जाएगा।

Independence Day 2025 PM Modi Live: हाई पावर डेमोग्राफी मिशन की शुरुआत
पीएम मोदी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी बदल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश को इस चुनौती से सावधान रहना होगा। इसके समाधान और निगरानी के लिए सरकार हाई पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करेगी।

RELATED NEWS

Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

August 15, 2026
India Independence History

Independence Day Special: भारत को आजादी कैसे मिली? जानिए 1857 से शुरू हुए विद्रोह से लेकर 1947 में मिली स्वतंत्रता तक

August 14, 2026

Independence Day 2025 PM Modi Live: किसानों ने तोड़े अनाज उत्पादन के पुराने रिकॉर्ड
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल भारत के किसानों ने अनाज के उत्पादन में पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। सुधारित व्यवस्थाएं, बेहतर बीज और पानी की सुविधा ने इसे संभव बनाया। भारत मछली उत्पादन में दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

Independence Day 2025 PM Modi Live: फल और सब्जी उत्पादन में भी भारत दूसरे नंबर पर
पीएम मोदी ने बताया कि भारत गेहूं, चावल, फल और सब्जी उत्पादन में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। भारतीय किसानों की पैदावार विश्व बाजार में पहुंच रही है और 4 लाख करोड़ रुपये के एग्रो प्रोडक्ट्स का निर्यात हुआ है।

Independence Day 2025 PM Modi Live: हाई पावर डेमोग्राफी मिशन की घोषणा
पीएम मोदी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी बदल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश को इस चुनौती से सावधान रहना होगा। इसके समाधान के लिए सरकार हाई पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करेगी।

Independence Day 2025 PM Modi Live: RSS की 100 साल की यात्रा पर गर्व
पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) सेवा, समर्पण, संगठन और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने इसे दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ बताया और 100 साल की यात्रा में सभी स्वयंसेवकों को नमन किया।

Independence Day 2025 PM Modi Live: पीएम मोदी के 2 बड़े ऐलान
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी ने दो बड़े ऐलान किए—दिवाली पर जीएसटी रिफॉर्म लाने का वादा और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत। इस योजना से प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी पाने वालों को 15,000 रुपये मिलेंगे और 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Independence Day 2025 PM Modi Live: किसानों, मछुआरों और कामगारों के हित में ‘मोदी दीवार’
पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली और सब्जी उत्पादक है। किसानों को उत्तम खाद, पानी और बीज मिल रहे हैं। पीएम धन-धन्य कृषि योजना और फसल बीमा किसानों को सुरक्षा दे रहे हैं। आयुष्मान भारत और पीएम स्वनिधि जैसी योजनाएं लोगों का जीवन बदल रही हैं।

Independence Day 2025 PM Modi Live: लोगों की लाइफ में सरकार होनी चाहिए
पीएम मोदी ने कहा कि गरीबी क्या होती है, वे जानते हैं, इसलिए सरकार को फाइलों में नहीं, लोगों की जिंदगी में होना चाहिए। पीएम आवास योजना से 4 करोड़ गरीबों को घर मिले हैं। पीएम स्वनिधि योजना ने रेहड़ी-पटरी वालों को सशक्त किया है और यूपीआई का लाभ गांव-गांव तक पहुंचा है।

Independence Day 2025 PM Modi Live: UPI को लेकर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि UPI का भारतीय प्लेटफॉर्म आज दुनिया को अजूबा लग रहा है। भारत अकेले रियल टाइम ट्रांजेक्शन का 50% UPI से करता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि क्रिएटिव वर्ल्ड और सोशल मीडिया भी भारत का होना चाहिए।

Independence Day 2025 PM Modi Live: ‘लोगों की ज़िंदगी में सरकार होनी चाहिए’
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार फाइलों में नहीं, बल्कि नागरिकों की ज़िंदगी में सक्रिय होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना से 4 करोड़ गरीबों को घर मिले और सुनिधि योजना से रेहड़ी-पटरी वालों को डिजिटल लेन-देन का लाभ मिला।

Independence Day 2025 PM Modi Live: ‘विकसित भारत रोजगार योजना’ हुई लागू
मोदी ने घोषणा की कि 15 अगस्त से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू होगी। निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये मिलेंगे, जिससे 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार का लाभ पहुंचेगा।

Independence Day 2025 PM Modi Live: दिवाली पर डबल तोहफा देंगे पीएम मोदी
मोदी ने कहा कि इस दिवाली देश को बड़ा तोहफा मिलेगा। नई जेनरेशन का जीएसटी रिफॉर्म लाया जाएगा, जिससे आम लोगों के टैक्स घटेंगे और जीएसटी दरों में भारी कटौती होगी।

Independence Day 2025 PM Modi Live: किसानों के मुद्दों पर समझौता नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा।

Independence Day 2025 PM Modi Live: AI और साइबर सुरक्षा में आत्मनिर्भरता ज़रूरी
मोदी ने कहा कि IT, डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में ऑपरेटिंग सिस्टम से लेकर साइबर सुरक्षा तक सब कुछ भारत का अपना होना चाहिए, जिस पर भारतीयों की पूरी क्षमता आधारित हो।

Independence Day 2025 PM Modi Live: मेड इन इंडिया जेट इंजन का आह्वान
प्रधानमंत्री ने युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और पेशेवरों से आग्रह किया कि भारत के पास अपने स्वयं के मेड इन इंडिया लड़ाकू विमानों के लिए स्वदेशी जेट इंजन होना चाहिए।

Independence Day 2025 PM Modi Live: युवाओं के लिए ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना’
मोदी ने घोषणा की कि आज 15 अगस्त से प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना लागू होगी, जिसके तहत युवाओं को सरकार की ओर से 15,000 रुपये दिए जाएंगे।

Independence Day 2025 PM Modi Live: निर्भरता की आदत है खतरनाक
प्रधानमंत्री मोदी ने चेतावनी दी कि दूसरों पर अत्यधिक निर्भर रहना आजादी के लिए बड़ा खतरा है। जब यह आदत बन जाती है तो आत्मनिर्भरता खो जाती है, और यही स्थिति सबसे ज्यादा नुकसानदेह होती है।

Independence Day 2025 PM Modi Live: अपनी ताकत बढ़ाएं, दुनिया मानेगी लोहा
मोदी ने कहा कि दूसरों को छोटा दिखाने में ऊर्जा न गवाएं, बल्कि अपनी क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दें। ऐसा करने से पूरी दुनिया भारत की ताकत को मानेगी।

Independence Day 2025 PM Modi Live: आतंकवाद पर सख्त रुख
पीएम मोदी ने कहा कि भारत दशकों से आतंकवाद झेल रहा है, लेकिन अब ‘न्यू नॉर्मल’ स्थापित हो चुका है—आतंक और उसे समर्थन देने वालों को अलग नहीं माना जाएगा। उन्होंने दोहराया कि परमाणु धमकियों को अब सहन नहीं किया जाएगा।

 Independence Day 2025 PM Modi Live: खून और पानी साथ नहीं बहेंगे
पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने निर्णय ले लिया है—खून और पानी साथ नहीं बहेंगे।

 Independence Day 2025 PM Modi Live: आत्मनिर्भरता से संभव हुआ ऑपरेशन सिंदूर
मोदी ने कहा कि मेड इन इंडिया हथियारों के दम पर ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को पलक झपकते नेस्तनाबूद किया गया। आत्मनिर्भरता के बिना यह संभव नहीं था।

Independence Day 2025 PM Modi Live: पाकिस्तान को करारा जवाब
पीएम ने कहा कि 22 अप्रैल के बाद सेना को खुली छूट दी गई। पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है और वहां की तबाही के नए खुलासे रोज सामने आ रहे हैं।

Independence Day 2025 PM Modi Live: मेड इन इंडिया चिप का एलान
मोदी ने कहा कि चार–पांच दशक पहले उपेक्षित सेमीकंडक्टर क्षेत्र को अब पुनर्जीवित किया गया है। इस साल के अंत तक छह मेड इन इंडिया यूनिट जमीन पर उतरेंगी।

Independence Day 2025 PM Modi Live: श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें संविधान और एक देश–एक संविधान के लिए बलिदान देने वाला महापुरुष बताया।

Independence Day 2025 PM Modi Live: उत्तराखंड तबाही पर संवेदना
प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि पीड़ितों के साथ संवेदना है और केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर राहत-बचाव कार्य कर रही हैं।

Independence Day 2025 PM Modi Live: संविधान हमारा प्रकाश स्तंभ
मोदी ने कहा कि 1947 से अब तक संविधान एक प्रकाश स्तंभ की तरह भारत को दिशा देता आ रहा है।

Independence Day 2025 PM Modi Live: आजादी का महापर्व, 140 करोड़ संकल्पों का पर्व
पीएम मोदी ने कहा कि यह सामूहिक सिद्धियों का गर्वपूर्ण पल है, हर हृदय उमंग से भरा है और देश की एकता लगातार मजबूत हो रही है।

Independence Day 2025 PM Modi Live: आजादी का पर्व, 140 करोड़ संकल्पों का प्रतीक
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह महापर्व 140 करोड़ भारतीयों के संकल्पों का उत्सव है। यह सामूहिक उपलब्धियों का गर्वपूर्ण क्षण है, जहां हर नागरिक का हृदय उत्साह से भरा है और देश की एकता की भावना लगातार मजबूत हो रही है।

Independence Day 2025 PM Modi Live: भारत अब न्यूक्लियर धमकियों को नहीं सहेगा
पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा कि भारत ने ठान लिया है — अब न्यूक्लियर धमकियों और किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Independence Day 2025 PM Modi Live: ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को सलाम
प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जाबाज सैनिकों को सैल्यूट किया और कहा कि उन्होंने दुश्मनों को उनकी सोच से कहीं अधिक कठोर सजा दी है।

 Independence Day 2025 PM Modi Live: लाल किले से जारी देश को संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से कहा कि यह पर्व देश की एकता को और सशक्त बना रहा है। उन्होंने बताया कि भारत के हर घर में तिरंगा लहर रहा है, चाहे वह रेगिस्तान हो, हिमालय की चोटियां, समुद्र तट या घनी आबादी वाले इलाके।

Independence Day 2025 PM Modi Live: तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधन

तिरंगा फहराने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया, जिसमें एकता, संकल्प और राष्ट्रीय गौरव पर जोर दिया।

Independence Day 2025 PM Modi Live: लाल किले पर तिरंगा फहराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया और इसके बाद अपना संबोधन शुरू किया।

Related Posts

Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

August 15, 2026
India Independence History

Independence Day Special: भारत को आजादी कैसे मिली? जानिए 1857 से शुरू हुए विद्रोह से लेकर 1947 में मिली स्वतंत्रता तक

August 14, 2026
कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

August 15, 2025
93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

August 15, 2025
पीएम नरेंद्र मोदी के ‘समुंद्र मंथन’ से मुस्कराया इंडिया, ट्रंप का टैरिफ इफेक्ट अब हो जाएगा धुआं-धुआं

पीएम नरेंद्र मोदी के ‘समुंद्र मंथन’ से मुस्कराया इंडिया, ट्रंप का टैरिफ इफेक्ट अब हो जाएगा धुआं-धुआं

August 15, 2025
Independence Day

Independence Day 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता को किया नमन

August 15, 2025
Independence Day Iconic Places Illuminated in the Colours of Patriotism

Independence Day: देशभर में आज़ादी का जश्न,देशभक्ति की रोशनी से जगमगाया, कश्मीर से कन्याकुमारी तक

August 15, 2025
PM Modi 79th Independence Day speech and Red Fort celebration 2025

79th Independence Day:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे अपना लगातार 12वां भाषण, सरपंचों को मिलेगा सम्मान, सुरक्षा का हाई-टेक इंतजाम

August 15, 2025
Independence Day 2025 Tricolour Pride of the Nation

Independence Day 2025: तिरंगा एक ध्वज नहीं, हमारी आज़ादी, बलिदान और गर्व का प्रतीक उसे सबसे ज्यादा बार किसने फहराया

August 15, 2025
 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

August 14, 2025
Next Post
Independence Day

Independence Day 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता को किया नमन

Banaras Kanpur

बहन के घर जाने निकली युवती को शादी के लिए एक लाख रुपये में बेचा, आरोपी फरार

Ghaziabad

Ghaziabad में GDA की प्रॉपर्टी पाने का सुनहरा मौका, 2420.11 एकड़ में बनेगी हाईटेक सन सिटी टाउनशिप

POPULAR POST

daily Horoscope

Horoscope Today: किसी को मिलेगा धन लाभ तो किसी की बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें आज का राशिफल और ज्योतिषीय उपाय

November 24, 2026
Lucknow News: घर बनाने का सपना होगा सस्ता! लखनऊ में सरिया से लेकर बालू तक के दाम गिरे, जानें सीमेंट और ईंट की नई कीमतें

Lucknow News: घर बनाने का सपना होगा सस्ता! लखनऊ में सरिया से लेकर बालू तक के दाम गिरे, जानें सीमेंट और ईंट की नई कीमतें

November 24, 2026
up election 2027 survey

UP Election 2027: यूपी में BJP और सपा के बीच कांटे की टक्कर, क्या बदलेगी सत्ता की तस्वीर?

November 25, 2026
UP Weather

UP Weather: यूपी में फिर बढ़ेगी ठंड, 29 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 23, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
ICC: शुभमन गिल की मांग को लगा झटका, गेंद पर लार लगाने की अनुमति देने से किया इनकार

ICC: शुभमन गिल की मांग को लगा झटका, गेंद पर लार लगाने की अनुमति देने से किया इनकार

November 23, 2026

LATEST

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

November 26, 2026
Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

November 26, 2026
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

November 26, 2026
December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

November 26, 2026
Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

November 26, 2026
Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

November 26, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India