शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले से AI स्किलिंग, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सेमीकंडक्टर, सोलर ऊर्जा, खेल प्रतिभा, महिला आरक्षण और 2047 तक विकसित भारत समेत कई बड़े ऐलान किए।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 15, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Independence Day Speech 2026: देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पहली बार लाल किले से ‘वंदे मातरम्’ का गायन भी हुआ। पीएम मोदी ने अपने भाषण में युवाओं, ऊर्जा, खेल, तकनीक, महिलाओं और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात की। खास तौर पर Gen Z और Gen Alpha को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं की गईं।

AI स्किलिंग और फ्री कोचिंग

पीएम मोदी ने देश के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले एक साल में एक करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसका मकसद युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में नेतृत्व करने के लिए तैयार करना है। इसके अलावा उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने की बात कही। सरकार डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और देश के विशेषज्ञ शिक्षकों की मदद से एक ऐसा नेटवर्क तैयार करेगी, जिससे गरीब और मिडिल क्लास परिवारों पर कोचिंग का आर्थिक बोझ कम हो सके।

RELATED NEWS

PM Modi Independence Day Speech 2026

Modi Speech: मोदी बोले- भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, 12 साल में देश ने पकड़ी विकास की रफ्तार, युवा शक्ति पर दिया जोर,

अगस्त 14, 2026
India Independence History

Independence Day Special: भारत को आजादी कैसे मिली? जानिए 1857 से शुरू हुए विद्रोह से लेकर 1947 में मिली स्वतंत्रता तक

अगस्त 14, 2026

ऊर्जा और सेमीकंडक्टर पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में AI, चिप और डेटा सेंटर के लिए बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत होगी। ऐसे में ऊर्जा सुरक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने सोलर ऊर्जा की बढ़ती क्षमता का जिक्र करते हुए बताया कि देश ने 160 गीगावाट का लक्ष्य हासिल किया है। ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत 50 लाख घर सौर ऊर्जा अपना चुके हैं। वहीं सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में तीन प्लांट में काम शुरू होने और उनके उत्पादन के एक्सपोर्ट की जानकारी दी। अगले 7 से 8 वर्षों में 7-8 और सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू करने का लक्ष्य बताया गया।

खेलों में नए टैलेंट की तलाश

भारत ने 2036 में ओलंपिक की मेजबानी का संकल्प लिया है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने उन खेलों पर भी ध्यान देने की बात कही, जिनमें भारत अभी मजबूत नहीं है या क्वालिफाई नहीं कर पाता। इसके लिए देशभर में बड़े स्तर पर टैलेंट हंट चलाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य ऐसे खिलाड़ियों को सामने लाना है, जो आने वाले वर्षों में भारत को अंतरराष्ट्रीय खेलों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।

महिलाओं और नक्सलवाद पर संदेश

पीएम मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% प्रतिनिधित्व देने वाले महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की अपील की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से महिलाओं को उनका अधिकार देने का आग्रह किया। वहीं नक्सलवाद पर उन्होंने कहा कि हथियारबंद नक्सलवाद कमजोर हुआ है, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ की विचारधारा को पहचानना और अलग-थलग करना जरूरी है। उन्होंने देश को इस चुनौती के प्रति सतर्क रहने की बात कही।

सप्तधारा से विकसित भारत तक

प्रधानमंत्री ने लाल किले से देश के विकास के लिए ‘सप्त धारा’ का फॉर्मूला सामने रखा। उन्होंने कहा कि अगले 5 से 7 वर्षों में वह काम पूरा करने का प्रयास होगा, जो पिछले कई दशकों में नहीं हो सका। इस पूरी प्रक्रिया में युवाओं की क्षमता का इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण के लिए किया जाएगा। पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य भी दोहराया। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों की मेहनत से आजादी के 100 साल पूरे होने तक विकसित भारत का सपना साकार किया जाएगा।

Tags: Independence DayPM Modi Speech
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

PM Modi Independence Day Speech 2026

Modi Speech: मोदी बोले- भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, 12 साल में देश ने पकड़ी विकास की रफ्तार, युवा शक्ति पर दिया जोर,

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Self-Reliant India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर...

India Independence History

Independence Day Special: भारत को आजादी कैसे मिली? जानिए 1857 से शुरू हुए विद्रोह से लेकर 1947 में मिली स्वतंत्रता तक

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

India Independence History: भारत पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रभाव लगातार बढ़ता गया और धीरे-धीरे अंग्रेजों ने देश के...

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

by Vinod
अगस्त 15, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी के खूंखार माफिया डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए तत्कालीन सरकार ने...

93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

by Vinod
अगस्त 15, 2025

कानपुर। भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। गंगा के किनारे बसे शहर कानपुर में भी कलेक्ट्रेट में...

PM Modi Independence Day 2025 speech announcements from Red Fort

लाल किले से PM Modi का संदेश,रोज़गार,जीएसटी सुधार और सुरक्षा पर किए कौन से बड़े ऐलान

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2025

PM Modi Message from Red Fort:15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल...

Next Post
Germany Education: भारतीय छात्रों का कौन सा देश बना फेवरेट, कम खर्च में बेहतरीन ,पढ़ाई नौकरी के मौके अपार

Germany Education: भारतीय छात्रों का कौन सा देश बना फेवरेट, कम खर्च में बेहतरीन ,पढ़ाई नौकरी के मौके अपार

Independence Day 2026: शाहरुख खान ने तिरंगे के साथ अपने फैन्स को बधाई,बोले- भारतीय होने पर गर्व

Independence Day 2026: शाहरुख खान ने तिरंगे के साथ अपने फैन्स को बधाई,बोले- भारतीय होने पर गर्व

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist